न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुपरफूड अंडा भी बन सकता हैं सेहत के लिए खतरा, ना करें इन 8 चीजों के साथ इसका सेवन

अंडा एक सुपरफूड के तौर पर जाना जाता हैं जिसमें मौजूद पोषक तत्व विटामिन बी 12, बायोटिन, थियामिन, सेलेनियम आदि के साथ ही प्रचुर मात्रा में प्रोटीन और विटामिन भी पाया जाता हैं। ये सभी पोषक तत्व सेहत और शरीर को कई फायदे पहुंचाने का काम करते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 17 Sep 2022 3:00:47

सुपरफूड अंडा भी बन सकता हैं सेहत के लिए खतरा, ना करें इन 8 चीजों के साथ इसका सेवन

अंडा एक सुपरफूड के तौर पर जाना जाता हैं जिसमें मौजूद पोषक तत्व विटामिन बी 12, बायोटिन, थियामिन, सेलेनियम आदि के साथ ही प्रचुर मात्रा में प्रोटीन और विटामिन भी पाया जाता हैं। ये सभी पोषक तत्व सेहत और शरीर को कई फायदे पहुंचाने का काम करते हैं। अंडे की सबसे खास बात यह है कि इसे छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक कोई भी खा सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुपरफूड अंडा भी सेहत के लिए खतरा बन सकता हैं, अगर खराब फूड कॉम्बिनेशन के साथ इसे खाया जाए। गलत फूड कॉम्बिनेशन की वजह से थकान, मितली और पेट से जुड़ी दिक्कतें हो सकती है। आज इस कड़ी में हम आपको उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सेवन अंडे के साथ नहीं किया जाना चाहिए।

drawbacks of eating egg,eggs,healthy living,Health tips

अंडा और शुगर

अंडे को कभी भी चीनी के साथ नहीं खाना चाहिए। अगर आप अंडे और चीनी को एक साथ पकाते हैं, तो दोनों से निकलने वाला अमीनो एसिड शरीर के लिए विषाक्त हो सकता है। इस कॉम्बिनेशन की वजह से आपको ब्लड क्लॉटिंग की भी समस्या हो सकती है।

drawbacks of eating egg,eggs,healthy living,Health tips

अंडा और पनीर

पनीर और अंडे को मिला कर बहुत से लोग खा लेते हैं या फिर इन दोनों को मिला कर एक खास रसिपी तैयार करते हैं। इस स्थिति में आपको समझना होगा कि पनीर और अंडा दोनों ही एक हेल्दी कॉम्बिनेशन नहीं हैं। इसके इतर ये दोनों मिल कर आपके पाचन तंत्र को परेशान कर सकते हैं और आपके पाचन क्रिया को खराब कर सकते हैं। इससे बहुत लोगों में कब्ज की समस्या हो सकती है। साथ ही ज्यादा प्रोटीन होने के कारण ये पेट दर्द, ब्लॉटिंग और एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

drawbacks of eating egg,eggs,healthy living,Health tips

अंडा और सोया मिल्क

सोया मिल्क और अंडे अलग-अलग शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं लेकिन इन्हें एक साथ खाना अच्छा नहीं माना जाता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार सोया मिल्क के साथ अंडा खाने से शरीर में प्रोटीन का अवशोषण रुक जाता है।

drawbacks of eating egg,eggs,healthy living,Health tips

अंडा और नींबू

नींबू का सेवन कई लोग अंडे का स्वाद बढ़ाने के लिए करते हैं। इसके अलावा अंडे की अलग-अलग रेसिपी में भी लोग नींबू का रस मिलाते हैं। दरअसल, अंडे का फैटी ऑयल और नींबू मिल कर एक रिएक्शन कर सकते हैं। इस रिएक्शन के कारण शरीर में इंफेक्शन हो सकता है, पित्ती की समस्या हो सकती है और कई बार मतली हो सकती है।

drawbacks of eating egg,eggs,healthy living,Health tips

अंडा और मछली

अंडा और मछली एक साथ कभी नहीं खाना चाहिए। इसकी वजह से आपको एलर्जी की समस्या हो सकती है। मछली की तरह ही अंडे के साथ पनीर भी नहीं खाना चाहिए। ये कॉम्बिनेशन एलर्जी के साथ कई बीमारियों को जन्म दे सकता है।

drawbacks of eating egg,eggs,healthy living,Health tips

अंडा और केला

अंडा खाने के तुरंत बाद केले से सेवन से सबको बचना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि ये दोनों हमारे पेट के लिए हैवी हो सकते हैं और मेटाबोलिज्म को धीमा कर सकता है। इससे कब्ज, गैस और आंतों की समस्या हो सकती है। साथ ही ये कमजोर पाचन तंत्र वालों के लिए भी नुकसानदेह हो सकता है।

drawbacks of eating egg,eggs,healthy living,Health tips

अंडा और चाय

चाय एक ऐसी चीज है जिसके साथ लोग तरह-तरह का प्रयोग करते हैं। कुछ लोग अंडे से बनी चीजें खाने के बाद इसे पचाने के लिए चाय पी लेते हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार ये आदत आपके शरीर को नुकसान पहुंचाने का काम करती है। अंडा खाने के बाद चाय पीने से कब्ज की समस्या हो जाती है।

drawbacks of eating egg,eggs,healthy living,Health tips

अंडा और फल-सब्जियां

अंडे के साथ केला, तरबूज, चीज, डेयरी प्रोडक्ट और बीन्स नहीं खाना चाहिए। अंडे के साथ इन चीजों का कॉम्बिनेशन फायदे की जगह नुकसान पहुंचाता है। अंडे के साथ ये चीजें खाने से पेट में कब्ड, गैस और आंत से जुड़ी दिक्कतें होने लगती हैं। वहीं अंडे के साथ नींबू का सेवन दिल के लिए अच्छा नहीं माना जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत