Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आयुर्वेद में बताया गया हैं अनार को चमत्कारिक फल, इससे सेहत को मिलेंगे ये फायदे

अनार का सेवन सेहत को कई तरह से फायदे पहुंचाता हैं जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। आप अनार का सेवन दाने या जूस के रूप में कर सकते हैं। आइये जानते है अनार से मिलने वाले फायदों के बारे में...

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 13 Feb 2023 2:24:31

आयुर्वेद में बताया गया हैं अनार को चमत्कारिक फल, इससे सेहत को मिलेंगे ये फायदे

स्वस्थ शरीर के लिए स्वस्थ आहार लेना बहुत जरूरी होता हैं। इसके लिए सभी अपने आहार में फलों को शामिल करते हैं। आज इस कड़ी में हम बात करने जा रहे हैं अनार की जिसे आयुर्वेद में एक चमत्कारिक फल बताया गया हैं। अनार विटामिन सी और बी का एक अच्छा स्त्रोत है। इसमें मैग्नीशियम, पोटेशियम, फास्फोरस, सेलेनियम और जिंक भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इन पोषक तत्वों के चलते अनार सेहत को कई तरह के फायदे पहुचाता हैं। प्रतिदिन किया गया अनार का सेवन सेहत को कई तरह से फायदे पहुंचाता हैं जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। आप अनार का सेवन दाने या जूस के रूप में कर सकते हैं। आइये जानते है अनार से मिलने वाले फायदों के बारे में...
health benefits of pomegranate,healthy living,Health tips बेहतरीन डाइजेशन

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, डाइजेशन को सही रखने और कब्ज से बचने के लिए फाइबर का सेवन करना चाहिए। अनार में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो डाइजेस्टिव सिस्टम को दुरुस्त कर कब्ज की परेशानी से छुटकारा दिलाती है। health benefits of pomegranate,healthy living,Health tips कॉलेस्ट्रोल करता है कम

यदि एक अनार आप रोज खाते हो तो ये शरीर में कॉलेस्ट्रोल नहीं बनने देता है। आप देखेंगे की हार्ट अटैक के ज्यादातर मामले सिर्फ कॉलेस्ट्रोल से ही जुड़े हुए होते हैं। कॉलेस्ट्रोल के बढ़ने से दिल के आस पास फैट जमा हो जाता है। जो धीरे-धीरे ब्लॉकेज के खतरे को बढ़ा देता है। जिसके वजह से हार्ट को सही से खून नहीं पहुंच पाता है। और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। इसको रोकने के लिए आप प्रतिदिन एक अनार का सेवन कर सकते हैं।

health benefits of pomegranate,healthy living,Health tips डायबिटीज में सहायक

टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों को अनार और अनार के जूस का सेवन हर रोज करना चाहिए। ये ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में काफी फायदेमंद होता है। अनार का सेवन करने से गुड कोलेस्ट्रॉल यानी एचडीएल लेवल को बढ़ावा मिलता है और हार्ट संबंधी परेशानियों का खतरा कम होता है। health benefits of pomegranate,healthy living,Health tips स्ट्रेस को करें कम

यदि आप किसी भी चीज का जरूरत से ज्यादा स्ट्रेस लेंगे तो आप बीमार हो जाएंगे। तो कोशिश करें कि अपने आहार में एक अनार जरूर शामिल करें। क्योंकि अनार खाने से आप फिट भी रहेंगे और यह आपके तनाव को बढ़ने नहीं देगा। health benefits of pomegranate,healthy living,Health tips कोशिकाओं को करें मजबूत

अनार में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट के गुण होते हैं। अनार के जूस में अन्य फल के जूस से ज्यादा एंटीऑक्सीडेंट होता है। इसके सेवन से कोशिकाओं को नुकसान से बचाया जा सकता है और सूजन को कम किया जा सकता है। health benefits of pomegranate,healthy living,Health tips
एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज से भरपूर

लो ग्रेड क्रोनिक इन्फ्लेमेशन हार्ट संबंधित बीमारियों, हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज जैसी कई गंभीर बीमारियों की जड़ होती है और अनार एंथोसायनिन एंटीऑक्सीडेंट में हाई होते हैं, जिसका सेवन करने से इन सभी हेल्थ प्रॉब्लम्स से छुटकारा मिल सकता है।

health benefits of pomegranate,healthy living,Health tips
पेट के कीड़े करें समाप्त

अनार के फायदे से पेट के कीड़ों को खत्म कर सकते हैं। इसके लिए 50 ग्राम अनार की जड़ की छाल, पलाश बीज 6 ग्राम, और वायविडंग 10 ग्राम लें। सबको कूटकर 1।25 लीटर पानी में धीमी आग पर पकाएं। जब पानी आधा रह जाए, तो उसे उतारकर ठंडा करके छान लें। इसे 50 मिली की मात्रा में आधा-आधा घंटे के अंतर से पिलाएं। इसके प्रयोग से पेट के कीड़े खत्म हो जाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology