Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आयुर्वेद की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण हैं गिलोय, जानें किन बीमारियों में है फायदेमंद

कोरोना काल में तो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए लोगों ने गिलोय का बहुत अधिक सेवन किया था। गिलोय के फायदे कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में देखे जा सकते हैं जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं उन बीमारियों के बारे में जिनमें गिलोय फायदेमंद साबित होती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 14 Jul 2022 2:20:56

आयुर्वेद की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण हैं गिलोय, जानें किन बीमारियों में है फायदेमंद

भारतीय चिकित्सा पद्धति में आयुर्वेद का महत्वपूर्ण स्थान हैं जिसमें बताई गई कई औषधियां सेहत को फायदा पहुंचाने का काम करती हैं। इन्हीं औषधियों में से एक हैं गिलोय जिसमें मौजूद गुण शरीर की कई बीमारियों को दूर करने का काम करते हैं। गिलोय आंतों और मूत्र प्रणाली के साथ-साथ पूरे शरीर को प्रभावित करने वाले रोगाणुओं को भी खत्म करता है। कोरोना काल में तो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए लोगों ने गिलोय का बहुत अधिक सेवन किया था। गिलोय के फायदे कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में देखे जा सकते हैं जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं उन बीमारियों के बारे में जिनमें गिलोय फायदेमंद साबित होती हैं।

health benefits of giloy,beauty tips,beauty hacks प्रतिरोधक क्षमता बढाने में फायदेमंद

प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने से व्यक्ति बीमारी की चपेट में जल्दी आ जाता है। ऐसे में गिलोय का सेवन लाभकारी साबित हो सकता है। बताया जाता है कि गिलोय के औषधीय गुण में से एक इम्यूनोमॉड्यूलेटरी प्रभाव भी है, जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद कर सकता है। इस आधार पर माना जा सकता है कि गिलोय के लाभ प्रतिरोधक क्षमता के लिए भी हैं। प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में गिलोय जूस के फायदे ज्यादा देखे जाते हैं। health benefits of giloy,beauty tips,beauty hacks आंखों के रोग में फायदेमंद

गिलोय के औषधीय गुण आंखों के रोगों को दूर करने में काफी मदद करते हैं। 10 मिलीलीटर गिलोय के रस में 1-2 ग्राम शहद और सेंधा नमक मिलाएं और इसे अच्छी तरह से पीसकर पेस्ट बना लें। आंखों पर काजल की तरह लगाएं। इससे अँधेरे, खुजली और काले-सफेद मोतियाबिंद के रोग ठीक हो जाते हैं। गिलोय के रस में त्रिफला मिलाकर काढ़ा बना लें। 10-20 मिलीलीटर काढ़े में एक ग्राम पिप्पली का चूर्ण और शहद मिलाकर सुबह-शाम सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। गिलोय का सेवन करते समय एक बात का ध्यान रखना चाहिए कि सही मात्रा में और सही तरीके से सेवन करने पर ही इसका फायदा हो सकता है। health benefits of giloy,beauty tips,beauty hacks डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज की समस्या में भी गिलोय के फायदे हो सकते हैं। इसके लिए गिलोय में मौजूद एंटी-हाइपरग्लाइसेमिक यानी ब्लड शुगर को कम करने वाले प्रभाव को फायदेमंद माना जाता है (2)। यही कारण है कि यह शरीर में इंसुलिन की सक्रियता को बढ़ाकर ब्लड शुगर को नियंत्रित कर सकता है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि गिलोय जूस के फायदे डायबिटीज में भी हो सकते हैं।

health benefits of giloy,beauty tips,beauty hacks इम्यून सिस्टम में फायदेमंद

गिलोय को इम्युनिटी बूस्टर के रूप में भी जाना जाता है। गिलोय में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में कारगर साबित होते हैं। गिलोय का रोजाना सेवन करने से आप कई बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं और इम्यून सिस्टम को मजबूत कर सकते हैं। health benefits of giloy,beauty tips,beauty hacks कान के रोग में फायदेमंद

गिलोय के तने को पानी में घिसकर गर्म होने के लिए छोड़ दें। 1-2 बूंद दिन में दो बार कान में डालने से कान की गंदगी दूर हो जाती है। कान के रोग को दूर करने के लिए गिलोय बहुत हु अच्छा माना जाता है अगर सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो इसका अच्छा परिणाम जल्द मिलने लगता है, गिलोय के औषधीय गुण बिना किसी नुकसान के कान से मैल निकालने में मदद करते हैं।

health benefits of giloy,beauty tips,beauty hacks डेंगू में फायदेमंद

गिलोय को औषधीय गुणों का भंडार माना जाता है। इसमें कई ऐसे रसायन होते हैं, जिनके कारण यह इम्यूनोमॉड्यूलेटरी प्रभाव प्रदर्शित करता है। यह प्रभाव शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर कई बीमारियों से लड़ने की क्षमता देता है। इन बीमारियों में मलेरिया और डेंगू जैसे वायरल इंफेक्शन भी शामिल हैं। इस कारण डेंगू की समस्या से राहत पाने में गिलोय के फायदे बताए जा सकते हैं। health benefits of giloy,beauty tips,beauty hacks टीबी की बीमारी में फायदेमंद

गिलोय के औषधीय गुण टीबी की बीमारी से निजात दिलाने में मदद करते हैं, लेकिन इन्हें दवा के रूप में बनाने के लिए अश्वगंधा, गिलोय, शतावर, दशमूल, बालमूल, अडूसा, पोहकरमूल और आतिस को बराबर मात्रा में लेकर काढ़ा बना लें। 20 से 30 मिलीलीटर काढ़ा सुबह-शाम सेवन करने से टीवी रोग ठीक हो जाता है। इस दौरान दूध का सेवन करना चाहिए।

health benefits of giloy,beauty tips,beauty hacks अस्थमा में फायदेमंद

अस्थमा की समस्या में राहत पाने के लिए भी गिलोय के लाभ हो सकते हैं। माना जाता है कि इसमें शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के साथ श्वास संबंधी समस्याओं जैसे अस्थमा के लक्षणों को कम करने की भी प्रबल क्षमता मौजूद होती है। इसके लिए गिलाय के तने के जूस को शहद के साथ मिलाकर इस्तेमाल में ला सकते हैं।

health benefits of giloy,beauty tips,beauty hacks तनाव में फायदेमंद

आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में तनाव कब हावी हो जाए पता ही नहीं चलता। ऐसे में गिलोय के सेवन से आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। गिलोय तनाव को कम करने में मदद करता है। गिलोय में ऐसे गुण होते हैं जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद करते हैं। जिससे आपका दिमाग शांत रहता है और तनाव से मुक्ति मिलती है। आप इसका रोजाना सेवन करके इसका लाभ उठा सकते हैं। health benefits of giloy,beauty tips,beauty hacks गठिया में फायदेमंद

गिलोय से फायदा गठिया की परेशानी में भी हो सकता है। विशेषज्ञों की मानें, तो गिलोय के गुण में एंटी-इंफ्लेमेटरी यानी सूजन को कम करने वाला प्रभाव होता है। साथ ही इसमें एंटी-अर्थराइटिक और एंटी-ऑस्टियोपोरोटिक यानी जोड़ों के दर्द और सूजन से राहत दिलाने वाले प्रभाव भी होते हैं। ये तीनों प्रभाव संयुक्त रूप से गठिया की समस्या को दूर करने में सहायक माने जाते हैं।

health benefits of giloy,beauty tips,beauty hacks बवासीर में फायदेमंद

गिलोय और धनिया को बराबर भाग (20 ग्राम) लेकर आधा लीटर पानी में उबाल लें। जब एक चौथाई रह जाए तो उसे उबालकर काढ़ा बना लें। इस काढ़े को सुबह और रात में नियमित रूप से सेवन करें। इसका काढ़ा बनाकर पीने से ही गिलोय के फायदे पूरी तरह से मिल सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology