Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अपने ब्रेकफास्ट में शामिल करें एक अंडा, सेहत को मिलेंगे गजब के ये 7 फायदे

आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि दैनिक आहार में सिर्फ एक अंडा शामिल करने से सेहत को कौनसे फायदे मिलेंगे। तो आइये जानते हैं इन फायदों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 31 Jan 2022 12:21:12

अपने ब्रेकफास्ट में शामिल करें एक अंडा, सेहत को मिलेंगे गजब के ये 7 फायदे

अच्छी सेहत को पाने के लिए जरूरी हैं कि अपना आहार अच्छा रखा जाए। सर्दियों के इन दिनों में आहार में कई लोग अंडे को भी शामिल करते हैं जो कि कैल्शियम, हेल्दी फैट, कैलोरीज, सोडियम और पोटैशियम अच्छी मात्रा में होता है। साथ ही यह आयरन, प्रोटीन, विटामिन डी जैसे कई पोषक तत्वों से भरा होता हैं। खासतौर से लोग इसे ब्रेकफास्ट में खाना पसंद करते हैं। एक उम्र के बाद उठने वाली सेहत से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में अंडा बहुत मददगार साबित होता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि दैनिक आहार में सिर्फ एक अंडा शामिल करने से सेहत को कौनसे फायदे मिलेंगे। तो आइये जानते हैं इन फायदों के बारे में...

health benefits of egg,healthy living,Health tips हड्डियां मजबूत बनेंगी

बढ़ती उम्र में हड्डियों का कमजोर होना स्वाभाविक है। ऐसे में रोज एक अंडा खाना लाभकारी हो सकता है। अंडे में कैल्शियम और विटामिन डी होता है, ये दोनों तत्व हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। अंडा बोन हेल्थ के लिए जरूरी है।

जोड़ों के दर्द से छुटकारा मिलेगा

जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, वैसे-वैसे शरीर कमजोर पड़ जाता है। ऐसे में जोड़ों में दर्द होना एक आम समस्या है। लेकिन अगर आप रोज एक अंडा खाएंगे तो जोड़ों के दर्द से छुटकारा मिलेगा। अंडे में मौजूद विटामिंस हड्डियों और जोड़ों के दर्द से राहत दिलाते हैं। इससे शरीर में विटामिंस की कमी भी दूर होती है। अंडा विटामिन बी12 का अच्छा सोर्स है, जिससे दर्द में आराम मिलता है। health benefits of egg,healthy living,Health tips मेटाबॉलिज्म बढ़ेगा

40 की उम्र के बाद मेटाबॉलिज्म कमजोर पड़ने लगता है। ऐसे में कई स्वास्थ्य समस्याएं परेशान करने लगती हैं। रोज एक अंडा खाने से आपका मेटाबॉलिज्म दुरुस्त होगा, आप बीमारियों से दूर रहेंगे।

आंखों के लिए लाभकारी

अंडा विटामिंस और मिनरल्स का अच्छा सोर्स है। आंखों को स्वस्थ रखने के लिए भी पोषक तत्व जरूरी होते हैं। साथ ही अंडे में लुटेइन जैसा एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो रेटिना को स्वस्थ रखने में मदद करता है। बढ़ती उम्र में रोज एक अंडा खाने से आंखों की रोशनी भी बढ़ती है। अंडा आंखों की समस्या से बचाव करता है। health benefits of egg,healthy living,Health tips एनीमिया में लाभकारी

एनीमिया यानी शरीर में खून की कमी। अधिकतर महिलाओं को बढ़ती उम्र में एनीमिया की समस्या का सामना करना पड़ता है। इससे बचने के लिए उन्हें अपनी डाइट में अंडा जरूर शामिल करना चाहिए। अंडे में आयरन होता है, इससे खून की पूर्ति होती है। एनीमिया की समस्या होने पर अंडा खाने की सलाह भी दी जाती है। अगर आपके शरीर में खून की कमी है, तो रोज एक अंडा जरूर खाएं। health benefits of egg,healthy living,Health tips मसल्स मजबूत बने

अंडा प्रोटीन का अच्छा सोर्स है। प्रोटीन मांसपेशियों का निर्माण करता है। बढ़ती उम्र में मांसपेशियां कमजोर पड़ जाती हैं, ऐसे में रोज एक अंडा खाना चाहिए। इससे मसल्स मजबूत बनेगी।

दिल के लिए फायदेमंद

बढ़ती उम्र में हृदय से जुड़ी समस्याएं भी होने लगती हैं। हृदय को हमेशा स्वस्थ रखने के लिए 40 की उम्र के बाद रोज एक अंडा जरूर खाएं। अंडा दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

भारतीयों के लिए मलेशिया की वीजा-फ्री एंट्री 1 जनवरी 2027 से खत्म, 1 दिसंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन
भारतीयों के लिए मलेशिया की वीजा-फ्री एंट्री 1 जनवरी 2027 से खत्म, 1 दिसंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन
बल्क स्कॉच आयात पर भारत में 162.5% शुल्क, ब्रिटेन के साथ व्यापार समझौते को लेकर विवाद
बल्क स्कॉच आयात पर भारत में 162.5% शुल्क, ब्रिटेन के साथ व्यापार समझौते को लेकर विवाद
भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला आज से आम लोगों के लिए खुला, 32 राज्यों और 11 देशों की भागीदारी
भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला आज से आम लोगों के लिए खुला, 32 राज्यों और 11 देशों की भागीदारी
दिल्ली में आज से दो दिवसीय एंटी टेरर कॉन्फ्रेंस, सीमा पार आतंकवाद पर रहेगा फोकस
दिल्ली में आज से दो दिवसीय एंटी टेरर कॉन्फ्रेंस, सीमा पार आतंकवाद पर रहेगा फोकस
यूपी चुनाव 2027 की तैयारी तेज, निर्वाचन आयोग आज 21 जिलों की समीक्षा करेगा
यूपी चुनाव 2027 की तैयारी तेज, निर्वाचन आयोग आज 21 जिलों की समीक्षा करेगा
उद्योग जगत के 2,500 से अधिक प्रतिनिधि जुटेंगे दिल्ली में, विकास और रोजगार पर होगा मंथन
उद्योग जगत के 2,500 से अधिक प्रतिनिधि जुटेंगे दिल्ली में, विकास और रोजगार पर होगा मंथन
ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन की आज ऐतिहासिक बैठक, परमाणु हथियार और यूक्रेन युद्ध पर होगी चर्चा
ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन की आज ऐतिहासिक बैठक, परमाणु हथियार और यूक्रेन युद्ध पर होगी चर्चा
भोपाल में आज से महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, मलेशिया से भारत का पहला मैच
भोपाल में आज से महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, मलेशिया से भारत का पहला मैच
सूरज बड़जात्या की फिल्म में दिखेगा रिश्तों का नया रंग, 27 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगी ‘ये प्रेम मोल लिया’; ट्रेलर रिलीज
सूरज बड़जात्या की फिल्म में दिखेगा रिश्तों का नया रंग, 27 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगी ‘ये प्रेम मोल लिया’; ट्रेलर रिलीज
सलमान खान की ‘मातृभूमि’ को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, UA 16+ सर्टिफिकेट जारी
सलमान खान की ‘मातृभूमि’ को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, UA 16+ सर्टिफिकेट जारी
धनुष की फिल्म ‘ओएम’ को मिला U/A सर्टिफिकेट, तमिलनाडु में सुबह 6 बजे से होंगे शो
धनुष की फिल्म ‘ओएम’ को मिला U/A सर्टिफिकेट, तमिलनाडु में सुबह 6 बजे से होंगे शो
रिश्ते में भरोसा कैसे मजबूत करें? प्यार और विश्वास बनाए रखने के 10 प्रभावी तरीके
रिश्ते में भरोसा कैसे मजबूत करें? प्यार और विश्वास बनाए रखने के 10 प्रभावी तरीके
रिश्ते में बढ़ रही है गलतफहमी? खुलकर बातचीत करने की ये आदतें बना सकती हैं संबंध मजबूत
रिश्ते में बढ़ रही है गलतफहमी? खुलकर बातचीत करने की ये आदतें बना सकती हैं संबंध मजबूत
चिलिका झील: सर्दियों में प्रवासी पक्षियों और डॉल्फिन के बीच बिताएं यादगार दिन
चिलिका झील: सर्दियों में प्रवासी पक्षियों और डॉल्फिन के बीच बिताएं यादगार दिन
astrology