Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रोजाना एक मुट्ठी मखाना खाने से मिलते हैं ये 14 जबरदस्त फायदे

मखानों को फॉक्ट नट या कमल का बीज भी कहा जाता है। मखाने में मैग्ननेशियम, पोटाशियम, फाइबर, आयरन, जिंक आदि भरपूर मात्रा में होता है। आयुर्वेद में मखाना के बहुत सारे गुणों के बारे में विस्तार से उल्लेख किया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 22 Sep 2021 3:37:56

रोजाना एक मुट्ठी मखाना खाने से मिलते हैं ये 14 जबरदस्त फायदे

मखानों को फॉक्ट नट या कमल का बीज भी कहा जाता है। मखाने में मैग्ननेशियम, पोटाशियम, फाइबर, आयरन, जिंक आदि भरपूर मात्रा में होता है। आयुर्वेद में मखाना के बहुत सारे गुणों के बारे में विस्तार से उल्लेख किया गया है। आयुर्वेद के मुताबिक बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने के लिए मखाना एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। ये बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने का काम करता है। ये कैल्शि‍यम से भरपूर है और जोड़ों के दर्द में फायदा पहुंचाता है। इसके अलावा मखानों का सेवन उन पुरुषों के लिए भी फायदेमंद है जिनको वीर्य संबंधी समस्या होती है। मखाना को लोग स्नैक्स के रूप भी में खाते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, मखाना मधुर, ठंडा प्रभाव वाला होता है। यह गर्भधारण करने में मदद पहुंचाता है, गर्भवती स्त्रियों के लिए शक्तिवर्द्धक होता है। बता दे, मखाने का सेवन कई तरह की परेशानियों से हमारे शरीर (makhane ke fayde) को बचाता है तो चलिए विस्तार से इसके बारें में जानते है...
makhana,makhane ke fayde,benefits of fox nut,makhana for health,makhana for men,what happens by eating makhana,Health,Health tips मधुमेह

खराब जीवनशैली की वजह से मधुमेह होना एक आम बात हो गई है। समय के अभाव के कारण लोग असंतुलित भोजन को अधिक प्राथमिकता देते हैं, जिसके कारण शरीर में शर्करा का स्तर बढ़ जाता है। यह डायबिटीज का कारण बनता है। ऐसे में सालम मिश्री का चूर्ण मिलाकर मखाने की खीर का सेवन से करने से मधुमेह में लाभ मिलता है। makhana,makhane ke fayde,benefits of fox nut,makhana for health,makhana for men,what happens by eating makhana,Health,Health tips किडनी

मखाना रक्त प्रवाह को नियंत्रित करके किडनी को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। ये स्पलीन को डिटॉक्सीफाई और साफ करते हैं। ये शरीर से सभी टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद करता है। इसके सेवन से किडनी की कार्य क्षमता बढ़ जाती है।
makhana,makhane ke fayde,benefits of fox nut,makhana for health,makhana for men,what happens by eating makhana,Health,Health tips दिल के लिए फायदेमंद

मखाने मैग्नीशियम, प्रोटीन, कैल्शियम और कार्बोहाइड्रेट जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। मखाने में सोडियम और फैट की मात्रा भी कम होती है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसके सेवन से हृदयाघात जैसी गंभीर समस्याओं के रोक थाम में भी सहयोग मिलता है। makhana,makhane ke fayde,benefits of fox nut,makhana for health,makhana for men,what happens by eating makhana,Health,Health tips दस्त पर रोक

खान-पान में बदलाव या फूड प्वाइजनिंग की वजह से कई बार दस्त लग जाते है ऐसे में मखानों का सेवन फायदा पहुंचाता है। इससे दस्त पर रोक लगती है। मखाना को घी में भूनकर खाएं। मखाने फाइबर से भरपूर होते हैं, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। ये कब्ज और पाचन संबंधित समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। makhana,makhane ke fayde,benefits of fox nut,makhana for health,makhana for men,what happens by eating makhana,Health,Health tips लिवर को डिटॉक्सीफाई करता है

हमारा लिवर सारे कचरे को खत्म कर हमारे शरीर को डिटॉक्सीफाई करता है। मखाने लिवर को ठीक से काम करने और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करते हैं। makhana,makhane ke fayde,benefits of fox nut,makhana for health,makhana for men,what happens by eating makhana,Health,Health tips झुर्रियों से दिलाता छुटकारा

मखाने में स्निग्ध गुण होता है। जो त्वचा में तैलीय तत्त्व बनाये रखने में सहयोग देता है, जो झुर्रियों को रोकने में मदद करता है। मखाने एंटीऑक्सीडेंट और अमीनो एसिड से भरपूर होते हैं, जो समय से पहले बूढ़ा होने से रोकते हैं। मखाने में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखने में मदद करते हैं। makhana,makhane ke fayde,benefits of fox nut,makhana for health,makhana for men,what happens by eating makhana,Health,Health tips हड्डियों को बनाएं मजबूत

मखाने कैल्शियम से भरपूर होते हैं। कैल्शियम हड्डियों के लिए बहुत ही फायदेमंद है। हड्डियों और जोड़ों को स्वस्थ रखने के लिए आप नियमित रूप से दूध में मखाने मिलाकर सेवन कर सकते हैं। makhana,makhane ke fayde,benefits of fox nut,makhana for health,makhana for men,what happens by eating makhana,Health,Health tips वजन घटाने में मदद करता है

मखाने कोलेस्ट्रॉल और कैलोरी में कम होते हैं और इस प्रकार ये वजन बनाए रखने में मदद करते हैं। makhana,makhane ke fayde,benefits of fox nut,makhana for health,makhana for men,what happens by eating makhana,Health,Health tips हार्मोनल संतुलन

मखाना आपके शरीर में हार्मोनल संतुलन बनाए रखने में मदद करता है। मासिक धर्म के दौरान, ये अधिक खाने से रोकने में मदद करते हैं। ये मासिक धर्म से पहले के लक्षणों से निपटने में भी मदद करते हैं। makhana,makhane ke fayde,benefits of fox nut,makhana for health,makhana for men,what happens by eating makhana,Health,Health tips प्रजनन क्षमता के लिए अच्छा

मखाना हमारे शरीर में हार्मोनल संतुलन बनाए रखता है। ये महिला प्रजनन क्षमता के लिए अच्छे होते हैं। मखाने का नियमित सेवन महिला प्रजनन स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। makhana,makhane ke fayde,benefits of fox nut,makhana for health,makhana for men,what happens by eating makhana,Health,Health tips गर्मी से दिलाए राहत

गर्मी को दूर रखने में मखाने का सेवन एक अच्छा उपाय है क्योंकि मखानों की तासीर ठंडी होती है। इसका सेवन गर्मी को शांत करने का काम करता है। हालाकि, इसका सेवन किसी भी मौसम में किया जा सकता है। makhana,makhane ke fayde,benefits of fox nut,makhana for health,makhana for men,what happens by eating makhana,Health,Health tips स्ट्रेस दूर करने में मददगार

तनाव से ग्रसित लोगों के लिए मखाने का नियमित सेवन करना फायदेमंद साबित होता है। रात को सोने से पहले एक गिलास दूध के साथ मखाना लेने से नींद अच्छी आती है। साथ ही स्ट्रेस भी कम होता है। makhana,makhane ke fayde,benefits of fox nut,makhana for health,makhana for men,what happens by eating makhana,Health,Health tips सूजन को रोकता है

मखाने में ‘केम्पफेरोल’ नामक एक तत्व होता है। ये शरीर में सूजन को कम करने में मदद करता है। फॉक्स नट्स का नियमित इस्तेमाल सूजन को ठीक करने में मदद कर सकता है। makhana,makhane ke fayde,benefits of fox nut,makhana for health,makhana for men,what happens by eating makhana,Health,Health tips नपुंसकता में लाभ

मखाने का सेवन करने से पुरुषों की नपुंसकता में भी कुछ हद तक लाभ पहुँचाया जा सकता है क्योंकि इसमें वृष्य यानि अंदरूनी शक्ति बढ़ाने का गुण मौजूद है।

आपको बता दे, 100 ग्राम मखाने में 350 कैलोरी होती है। इसके अलावा इसमें 9.7% प्रोटीन, 76% कार्बोहाईड्रेट, 12.8% नमी, 0.1% हेल्दी फैट, 0.5% सोडियम, 0.9% फॉस्फोरस एंव 1.4 मिलीग्राम आयरन, कैल्शियम, अम्ल और विटामिन-वी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

यहां दी गई जानकारी किसी भी चिकित्सीय सलाह का विकल्प नहीं है। यह सिर्फ शिक्षित करने के उद्देश्य से दी जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology