न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इलायची का पानी: कोलेस्ट्रॉल को करें कंट्रोल, पाचन करे दुरुस्त; इसके सेवन के और भी है कई फायदें

इलायची के पानी का भी आप सेवन कर सकते है। रोजाना इलायची का पानी पीने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कैसे तैयार करें इलायची का पानी और इसके फायदों के बारे में

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 04 Nov 2023 3:45:31

इलायची का पानी: कोलेस्ट्रॉल को करें कंट्रोल, पाचन करे दुरुस्त; इसके सेवन के और भी है कई फायदें

इलायची को मसाले और माउथ फ्रेशनर के रुप में ही इस्तेमाल किया जाता है। इलायची मुख्य रुप से भारतीय उपमहाद्वीप में उगने वाला एक पौधा है। इलायची का इस्तेमाल खाने में किया जाता है। खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही इलायची सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होती है। इलायची के गुण सिर्फ मुंह की बदबू दूर करने और व्यंजनों की खुशबू बढ़ाने तक ही सीमित नहीं है बल्कि यह सर्दी-खांसी, पाचन से जुड़ी समस्याएं, उल्टी, मूत्र से जुड़ी समस्याएं आदि के उपचार में बहुत कारगर है। इलायची में कार्बोहाइड्रेट, डाइटरी फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, आयरन और फॉस्फोरस मुख्य रुप से पाए जाते हैं। इनके अलावा भी इलायची में कई अन्य पोषक तत्व होते हैं जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। इलायची का सेवन आप कई तरह से कर सकते हैं। आप इसे माउथ फ्रेशनर के रुप में सीधे चबाकर खा सकते हैं। कोई डिश या सब्जी बनाते समय उसमें इसके दाने डालकर इसका सेवन कर सकते हैं। इलायची के पानी का भी आप सेवन कर सकते है। रोजाना इलायची का पानी पीने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कैसे तैयार करें इलायची का पानी और इसके फायदों के बारे में-

ऐसे तैयार करें इलायची का पानी

- सबसे पहले एक लीटर पानी में 5 इलायची छीलकर रातभर भिगोएं।
- सुबह पानी को गर्म करके पीएं।
- आप इस पानी को दिन में 2 से 3 बार पी सकते हैं।

इलायची के पानी के फायदे

इलायची का पानी: कोलेस्ट्रॉल को करें कंट्रोल, पाचन करे दुरुस्त; इसके सेवन के और भी है कई फायदें

कोलेस्ट्रॉल को करें कंट्रोल

इलायची में फाइबर की मात्रा काफी ज्यादा होती है ऐसे में यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में मदद करती है। इससे शरीर में खून के थक्के बनने का खतरा कम होता है।

इलायची का पानी: कोलेस्ट्रॉल को करें कंट्रोल, पाचन करे दुरुस्त; इसके सेवन के और भी है कई फायदें

ब्लड प्रेशर कम करने में मदद

इलायची का पानी पीने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। एक अध्ययन के अनुसार, नियमित इलायची का पानी पीने से ब्लड प्रेशर में कमी आती है। इस लिहाज से देखें तो जो लोग हाई ब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन के मरीज हैं उन्हें इलायची के पानी का सेवन निरंतर करते रहना चाहिए। इलायची में मौजूद पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे खनिज पदार्थ ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं।

इलायची का पानी: कोलेस्ट्रॉल को करें कंट्रोल, पाचन करे दुरुस्त; इसके सेवन के और भी है कई फायदें

कंट्रोल करें ब्लड-शुगर लेवल

इलायची का पानी पीने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को रोजाना इसका सेवन करना चाहिए।

इलायची का पानी: कोलेस्ट्रॉल को करें कंट्रोल, पाचन करे दुरुस्त; इसके सेवन के और भी है कई फायदें

पाचन करे दुरुस्त

खराब जीवनशैली की वजह से आज लोगों को अपच, गैस, एसिडिटी और कब्ज़ जैसी समस्याओं से जूझना पड़ता है। ऐसे में कुछ घरेलू उपाय आपकी इन समस्याओं को काफी हद तक कम कर सकते हैं। कब्ज़ और एसिडिटी दूर में इलाची का पानी फायदेमंद साबित हो सकता है। इलायची में ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखते हैं और पेट की जलन को कम करते हैं। जिससे एसिडिटी, अपच जैसी समस्याओं से आराम मिलता है।

इलायची का पानी: कोलेस्ट्रॉल को करें कंट्रोल, पाचन करे दुरुस्त; इसके सेवन के और भी है कई फायदें

हिचकी से आराम

हिचकी आना आम बात है। लेकिन कई बार लगातार हिचकी का आना परेशानी का कारण बन जाता है। ऐसे में इलायची का पानी कारगर साबित हो सकता है। जब भी हिचकी आए तो इलाइची का पानी पीने से तुरंत लाभ मिल जाता है।

इलायची का पानी: कोलेस्ट्रॉल को करें कंट्रोल, पाचन करे दुरुस्त; इसके सेवन के और भी है कई फायदें

भूख बढ़ाने में मदद

इलायची पाचन तंत्र को दुरुस्त रखती है जिस वजह से शरीर का मेटाबोलिज्म भी ठीक ढंग से काम करता है और भूख बढ़ती है। जिन लोगों को समय पर भूख ना लगने या कम लगने की समस्या है उन्हें इलायची के पानी का सेवन करना चाहिए।

इलायची का पानी: कोलेस्ट्रॉल को करें कंट्रोल, पाचन करे दुरुस्त; इसके सेवन के और भी है कई फायदें

वजन करे कंट्रोल

पोषक तत्वों, एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होने के कारण इलायची का पानी शरीर पर जमा एक्सट्रा फैट कम करने में मदद करता है।

इलायची का पानी: कोलेस्ट्रॉल को करें कंट्रोल, पाचन करे दुरुस्त; इसके सेवन के और भी है कई फायदें

विषाक्त पदार्थों से छुटकारा

इलायची का सेवन शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को दूर करने में कारगर है। कई बार शरीर में विषाक्त पदार्थों की अधिकता से आपकी तबियत ज्यादा खराब हो जाती है। इसलिए जरूरी है कि यदि आप प्रतिदिन इलायची के पानी का सेवन करेंगे तो शरीर में मौजूद विषाक्त निकल जातें है।

इलायची का पानी: कोलेस्ट्रॉल को करें कंट्रोल, पाचन करे दुरुस्त; इसके सेवन के और भी है कई फायदें

तनाव दूर करने में फायदेमंद

इलायची का पानी पीने से पेट और सांसो से जुड़े रोगों से तो छुटकारा मिलता ही है साथ ही ये तनाव को दूर करती है और मूड को फ्रेश बनाये रखती है। स्ट्रेस या डिप्रेशन के मरीजों को स्ट्रेस भगाने के लिए रोजाना इलायची के पानी का सेवन करना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश

'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा

SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?

'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान

ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप

रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल

Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट

आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान

'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान

राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़

'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी

मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान

मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा

'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी