Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सर्दियों के मौसम में पुरुष रोज करें खजूर का सेवन, मिलेंगे ये 6 गजब के फायदे

खजूर का सेवन खासतौर से पुरुषों को तो करना ही चाहिए जो उनके लिए बहुत फायदेमंद साबित होता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको खजूर का सेवन करने और इससे पुरुषों से मिलने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते है इसके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 01 Feb 2022 10:13:12

सर्दियों के मौसम में पुरुष रोज करें खजूर का सेवन, मिलेंगे ये 6 गजब के फायदे

सर्दियों का मौसम जारी हैं जिसमें कुछ विशेष आहार शामिल किए जाते हैं जिनकी तासीर गर्म होती हैं और इनका सेवन शरीर को अंदरूनी गर्माहट देता हैं। इन्हीं आहार में से एक हैं खजूर जिसमें कैलोरी, कार्ब्स, फाइबर, प्रोटीन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, कॉपर, आयरन और विटामिन्स जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो आपको सेहतमंद बनाने का काम करते हैं। खजूर का सेवन खासतौर से पुरुषों को तो करना ही चाहिए जो उनके लिए बहुत फायदेमंद साबित होता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको खजूर का सेवन करने और इससे पुरुषों से मिलने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते है इसके बारे में...
dates,health benefits of dates,dates health benefits,dates benefits for men,men healthy living,Health,Health tips हड्डियों को मजबूत बनाए

खजूर में कुछ महत्वपूर्ण खनिज पाए जाते हैं। इसमें कैल्शियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम पाए जाते हैं। इन सभी की मदद से हड्डियों की समस्याओं को रोकने में मदद मिलती है। साथ ही इसके सेवन से पुरुषों में हड्डियों के विकास के साथ-साथ मजबूती भी आती है। इससे ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या में भी आराम मिलता है। dates,health benefits of dates,dates health benefits,dates benefits for men,men healthy living,Health,Health tips ब्लड शुगर को करे कंट्रोल

खजूर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बेहद कम होता है इसलिए इसके सेवन से ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। डायबिटीज से पीड़ित पुरुष इसका सेवन इंसुलिन के उत्पादन को बढ़ाने के लिए कर सकते हैं। dates,health benefits of dates,dates health benefits,dates benefits for men,men healthy living,Health,Health tips पाचन तंत्र बनाए मजबूत

पुरुषों में खजूर के सेवन से पाचन तंत्र की समस्याओं को दूर किया जा सकता है। इसके सेवन से मल त्याग को बढ़ावा देने और कब्ज को कम करने में सहायक होता है। खजूर में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिससे पेट की समस्याओं में आराम मिलता है। dates,health benefits of dates,dates health benefits,dates benefits for men,men healthy living,Health,Health tips मस्तिष्क शक्ति को बढ़ावा

खजूर खाने से आपके मस्तिष्क के स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। खजूर में विटामिन बी और कोलीन पाया जाता है, जो स्मरण शक्ति और सीखने की क्षमता को बढ़ावा देता है। इससे अल्जाइमर जैसे न्यूरोडीजेनेरेटिव रोगों के लक्षणों को भी कम करने में मदद मिलती है। dates,health benefits of dates,dates health benefits,dates benefits for men,men healthy living,Health,Health tips स्पर्म काउंट बढाए

खजूर पुरुषों में स्पर्म काउंट और स्पर्म क्वालिटी बढ़ाने में मदद करता है। दरअसल इसमें एस्ट्राडियोल और फ्लेवोनोइड पाए जाते हैं। इसके प्रभाव से शुक्राणुओं की गुणवत्ता और संख्या बढ़ती है। dates,health benefits of dates,dates health benefits,dates benefits for men,men healthy living,Health,Health tips स्किन और बालों के लिए फायदेमंद

खजूर में आयरन, विटामिन सी और विटामिन डी पाए जाते हैं, जिसकी मदद से बाल और त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिलती है। इससे स्किन और बालों में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है और इनका तेजी से विकास भी होता है। पुरुष कैसे करें खजूर का सेवन?

- इसका सेवन आप रात में दूध के साथ कर सकते हैं। इसे आप दूध में उबालकर पी सकते हैं।
- खजूर को आप रात में पानी में भिगोकर रख सकते हैं और सुबह खाली पेट इसका सेवन कर सकते हैं।
- इसके अलावा आप इसे ड्राई फ्रूट्स के साथ भी खा सकते हैं।
- इसे आप दोपहर के सलाद में मिलाकर खा सकते है। इसे आप फ्रूट सलाद में मिला खा सकते हैं।
- इसे आप ओट्स और स्मूदी के साथ भी खा सकते हैं।
- इसे शाम के स्नैक्स के रूप में भी पुरुष खा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology