Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रोज एक कटोरी दही का सेवन बनाएगा आपको सेहतमंद, जानें किस तरह पहुंचाता है ये फायदा

दही में कई प्रकार के ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए बहुत आवश्यक होते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 12 Oct 2021 5:05:28

रोज एक कटोरी दही का सेवन बनाएगा आपको सेहतमंद, जानें किस तरह पहुंचाता है ये फायदा

भारतीय भोजन मसालों के लिए जाना जाता हैं जिनकी अधिकता सेहत को नुकसान पहुंचाने का काम करती हैं। लेकिन इसी के साथ ही भारतीय भोजन अमे दही को भी प्रमुखता से शामिल किया जाता हैं जो सेहत के लिए बेहद गुणकारी हैं। देश के कई हिस्सों में तो दही-छाछ का दिन में कई बार सेवन किया जाता हैं। दही में कई प्रकार के ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए बहुत आवश्यक होते हैं। दही स्वास्थ्य के साथ ही त्वचा के लिए भी फायदेमंद माना जाता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको दही के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में।
Health tips,health tips in hindi,curd benefits मोटापा कम करने के लिए खाएं दही

जैसा की हम सभी जानते है की मोटापा कई बीमारियों को जन्म देता है। यानि की यदि हम मोटापा कम कर लेते हैं तो हम दूसरी बीमारियों से भी निजाद पा सकते हैं। दही हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकता है। जिससे रक्त का प्रवाह सुधरता है और शरीर में अतिरिक्त चर्बी नही जमती। इसके अलावा दही के उपयोग से ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं में भी बहुत लाभ मिलता है। Health tips,health tips in hindi,curd benefits पाचन को ठीक रखने में सहायक है दही

दही का सेवन पाचन क्रिया को ठीक बनाए रखने में सहायक माना जाता है। दही एक प्रोबायोटिक डेयरी उत्पाद है जो आपके पेट के स्वस्थ रखता है। दही में मौजूद फायदेमंद बैक्टीरिया, पाचन तंत्र में सूजन की समस्याओं को दूर करने के साथ लिवर के स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं। पेट की खराबी, दस्त या अपच की समस्या में दही का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। Health tips,health tips in hindi,curd benefits हृदय रोग में फायदेमंद है दही

दही खाने से कोलेस्ट्रॉल नही बदता और दिल की धड़कन सामान्य रहती है। दही के उपयोग से दिल के रोग, उच्च रक्तचाप और गुर्दे की बीमारियां ठीक होती हैं। Health tips,health tips in hindi,curd benefits इम्यूनिटी को बढ़ाने में सहायक

कोरोना के इस दौर में हर तरफ इम्यूनिटी को बढ़ाने वाले उपायों पर जोर दिया जा रहा है, ऐसे में दही का सेवन आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। दही में मौजूद एक्टिव बैक्टीरिया रोग पैदा करने वाले कीटाणुओं से लड़ते हैं और आपकी आंत को स्वस्थ रखते हैं। दही को कई प्रकार के विटामिन और प्रोटीन के साथ-साथ लैक्टोबैसिलस से भरपूर माना जाता है जो प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देता है। Health tips,health tips in hindi,curd benefits त्वचा के लिए फायदेमंद है दही का सेवन

दही आपकी त्वचा को मॉइस्चराइज करके रूखी त्वचा को प्राकृतिक रूप से ठीक करता है। दही में पाया जाने वाला लैक्टिक एसिड, एक्सफोलिएटर के रूप में कार्य करता है जो मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाने के साथ स्वस्थ त्वचा को बढ़ावा देता है। नेचुरल फेस पैक के रूप में दही का इस्तेमाल वर्षों से किया जाता रहा है। त्वचा की रंगत को निखारने के लिए दही में हल्दी मिलाकर लगाने की सलाह दी जाती है। Health tips,health tips in hindi,curd benefits मुंह के छाले होंगे दूर

दही मुंह के छाले को भी दूर करने में सहायक होता है। इसके लिए या तो आप दही को शहद में मिलाकर छाले पर लगाएं या फिर दही को भोजन के साथ लें। दोनो तरह से प्रयोग करने पर आपको छालो में आराम मिलेगा। Health tips,health tips in hindi,curd benefits हड्डियों के लिए फायदेमंद है दही

दही के रोजाना सेवन से शरीर में कैल्शियम की मात्रा बढ़ती है जिससे आपकी हड्डियां मजबूत होती हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक एक सर्विंग (3/4 कप) दही में करीब 275 मिलीग्राम कैल्शियम होता है जो हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। जिन लोगों को गठिया या हड्डियों में दर्द की समस्या होती है उन्हें दैनिक रूप से दही के सेवन की सलाह दी जाती है। Health tips,health tips in hindi,curd benefits पेट की गर्मी होगी दूर

पेट के कई रोगों के इलाज के लिए भी दही अमृत माना जाता है। पेट में गर्मी या जलन होने पर दही या दही से बनी लस्सी पीने से आराम मिलता है। इसके अलावा अगर किसी को दस्त होता हो तो दही में चावल मिलकर खाना चाहियें।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। lifeberrys हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें।)

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology