Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

'मसालों की रानी' कहलाती है इलायची, कोलेस्ट्रॉल घटाने के साथ होते है कई फायदे

इलायची में मौजूद गुण शरीर को कई बीमारियों से लड़ने में भी मदद करते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे है कि किस तरह से इलायची आपको सेहतमंद बनाने का काम करती हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 29 Mar 2022 1:38:18

'मसालों की रानी' कहलाती है इलायची, कोलेस्ट्रॉल घटाने के साथ होते है कई फायदे

हर भारतीय रसोई में आपको इलायची तो मिल ही जाएगी जिसका दैनिक रूप से इस्तेमाल किया जाता हैं। 'मसालों की रानी' कहलाने वाली हरी इलायची भोजन का स्वाद बढ़ाने के साथ ही आपके शरीर को कई फायदे पहुंचाने का काम भी करती हैं। इलायची में विटामिन, राइबोफ्लेविन, नियासिन, विटामिन-सी, मिनरल, आयरन, मैंगनीज, कैल्शियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इलायची में एंटी-इन्फ्लेमेट्री और एंटीबैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं। इलायची में मौजूद गुण शरीर को कई बीमारियों से लड़ने में भी मदद करते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे है कि किस तरह से इलायची आपको सेहतमंद बनाने का काम करती हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में...

health benefits of cardamom,healthy living,Health tips वजन होता है कम

पेट पर जमा चर्बी किसी को भी नहीं पसंद होती। इससे आपकी पर्सनैलिटी पर असर पड़ने लगता है। लेकिन आपको बता दें कि इस चर्बी को कम करने में इलायची आपके लिए मददगार साबित हो सकती है। नियमित रूप से अगर आप इलायची चबाते हैं, तो आपके पेट की जमा चर्बी कंट्रोल में रहती है। दरअसल, इलायची चबाने से हमारी भूख कम होती है। यह खाने की क्रेविंग को कम कर देता है, जिससे वजन घटाने में मददगार साबित हो सकती है।

health benefits of cardamom,healthy living,Health tips शरीर को करता है डिटॉक्स

आयुर्वेद के मुताबिक, इलायची चबाने से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ दूर होते हैं। दरअसल, इलायची में मौजूद तत्व हमारे शरीर के ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है। साथ ही यह उर्जा के स्तर को बढ़ता है। ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होने से शरीर में मौजूद गंदगी अच्छे तरीके से बाहर निकलती है।

health benefits of cardamom,healthy living,Health tips अनिद्रा की समस्या होती है दूर

आपने देखा होगा कि कुछ लोग दिन भर काम करने के बाद भी रात को ठीक से सो नहीं पाते जिसका कारण वे अगले दिन में चिड़चिड़ाहट और तनाव महसूस करते हैं। बता दें, इस समस्या को दूर करने में इलायची आपके काम आ सकती है। रात को सोने से पहले इलायची को अच्छे से चबाएं और उसके ऊपर गरम पानी पी जाएं। कुछ दिनों में अनिद्रा की समस्या दूर हो जाएगी।

health benefits of cardamom,healthy living,Health tips खराब कोलेस्ट्रॉल को घटाने में मददगार

हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से ग्रसित लोगों को भी इलायची चबाना चाहिए। क्योंकि इलायची में मौजूद गुण वसा को घटाने में मददगार होती है। इससे आपके शरीर में मौजूद खराब कोलेस्ट्रॉल घटता है। नियमित रूप से इलायची चबाने से एलडीएल कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स घट सकता है। इसलिए अपनी दिनचर्या में इलायची चबाने की आदतों को जरूर शामिल करें।
health benefits of cardamom,healthy living,Health tips पाचन क्रिया होती है तंदुरुस्त

बता दें कि बड़ी इलायची के सेवन से कब्ज गैस डायरिया पेट में दर्द आदि को दूर किया जा सकता है। जबकि छोटी इलायची के सेवन से पाचन संबंधित समस्याएं और सूजन को दूर कर सकते हैं। ऐसे में रात को सोने से पहले बड़ी इलायची का सेवन या छोटी इलायची का सेवन पेट की कई समस्याओं को दूर करने में बेहद उपयोगी है।

health benefits of cardamom,healthy living,Health tips शरीर में अतिरिक्त पानी को नहीं होने देती जमा

इलायची के सेवन से आपके शरीर में अतिरिक्त रूप से जमा पानी बाहर निकल जाता है। दरअसल, हरी इलायची में मौजूद गुण गुर्दों को सुचारू रूप से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। जिससे शरीर में मौजूद अतिरिक्त पानी मूत्र के जरिए बाहर निकल जाता है। साथ ही इससे आपकी बॉडी सही तरीके से डिटॉक्स हो जाती है।

पेट फूलने की परेशानी करे दूर

इलायची को चबाने से न सिर्फ आपका वजन कम होता है, बल्कि इससे पाचन से जुड़ी परेशानियां भी दूर होती है। अगर आपको पेट फूलने की परेशानी या फिर अपच की परेशानी हो गई है, तो 1 से 2 इलायची चबाएं। इसके अलावा आप इलायची की चाय भी पी सकते हैं। इलायची गैस्ट्रोइन्टेस्टाइनल के विकारों को दूर करने में दवाई की तरह कार्य करता है। इससे आपका पाचनतंत्र मजबूत हो सकता है। इसलिए पेट से जुड़ी किसी भी परेशानी को दूर करने के लिए इलायची को चबाएं।

health benefits of cardamom,healthy living,Health tips
कैंसर से लड़ने में मददगार

इलायची गंभीर बीमारियों से लड़ने में भी मददगार साबित हो सकता है। इसमें ऐसे यौगिक मौजूद होते हैं, जो कैंसर से लड़ने में आपकी मदद कर सकते हैं। रोजाना इलायची चबाने से कैंसर की कोशिकाओं का विकास धीमा हो जाता है।

health benefits of cardamom,healthy living,Health tips मुंह के बैक्टीरिया को करे दूर

इलायची चबाने से मुंह की गंदगी साफ होती है। इसलिए कई बड़े-बुजुर्ग इलायची चबाने की सलाह देते हैं। इलायची में मौजूद गुण मुंह के बैक्टीरिया को मारती है। साथ ही कैविटी को बढ़ने से रोकती है। इसलिए अगर आपको ओरल हेल्थ से जुड़ी कोई समस्या है, तो अपने रुटीन में इलायची चबाने की आदत को जरूर शामिल करें।

health benefits of cardamom,healthy living,Health tips त्वचा में आता है निखार

जो लोग कील मुंहासे से परेशान रहते हैं वे रात को सोने से पहले इलायची का सेवन करें। ऐसा करने से स्किन संबंधित समस्याएं दूर हो सकती हैं। इसके अलावा इलायची का सेवन चकत्ते या कोई त्वचा संक्रमण आदि से भी छुटकारा दिला सकता है। ऐसे में आप एक या दो इलायची को अच्छे से चबाएं और गुनगुने पानी के साथ सेवन करें। ऐसा करने से त्वचा संबंधी समस्याएं दूर हो जाएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology