न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गले की खराश मिटाने के साथ ही सेहत को कई फायदे पहुंचाता हैं सेब का सिरका, जानें इसके बारे में

। जी हां, एप्पल साइडर विनेगर में मौजूद गुण शरीर से जुड़ी कई परेशानियां दूर करने में आपकी मदद करेगा। आज इस कड़ी में हम आपको सेहत से जुड़े उन्हीं फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं जो सेब के सिरके से मिलते हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 01 Mar 2022 6:17:09

गले की खराश मिटाने के साथ ही सेहत को कई फायदे पहुंचाता हैं सेब का सिरका, जानें इसके बारे में

आपने एक नाम सुना होगा सेब का सिरका (Apple Cider Vinegar) और इसका इस्तेमाल भी कई बार किया होगा। खूबसूरती को बढ़ाने में एप्पल साइडर विनेगर बहुत काम आता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आपकी सेहत को भी बहुत लाभ पहुंचा सकता हैं। जी हां, एप्पल साइडर विनेगर में मौजूद गुण शरीर से जुड़ी कई परेशानियां दूर करने में आपकी मदद करेगा। आज इस कड़ी में हम आपको सेहत से जुड़े उन्हीं फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं जो सेब के सिरके से मिलते हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

health benefits of apple cider vinegar,healthy living,Health tips

लिवर और गुर्दे के लिए लाभकारी

हमारे शरीर में लिवर और गुर्दो का काम बहुत महत्वपूर्ण होता है। इसीलिए ये बहुत ज़रूरी है कि ये दोनो अच्छे ढंग से काम करें। और लिवर और गुर्दों का स्वस्थ और अच्छी तरह से काम करने के लिए डिटॉक्सिफेकेशन एक तरीका है। एक चम्मच बिना छना हुआ एप्पल साइडर विनेगर को 300 मिली गरम पानी के साथ खाना खाने से पहले दिन में दो बार लें। ये लिवर की सूजन, लिवर डिटॉक्सिफिकेशन और लिवर का फैट घटाने में मदद करता है। इस तरह यह लीवर की कार्यक्षमता बढ़ाती है और उसे स्वस्थ रखने में मदद करती है।
गुर्दों का डिटॉक्सिफिकेशन ना केवल शरीर को सुचारू रूप से चलाने का काम करता है बल्कि सेब के सिरके के एसिडिक स्वभाव के कारण गुर्दों की पथरियों को भी खत्म कर देता है।

health benefits of apple cider vinegar,healthy living,Health tips

डायबिटीज का नियंत्रण

विशेषज्ञों के अनुसार एप्पल साइडर विनेगर में ऐसे गुण होते हैं जो डायबिटीज को नियंत्रित रखने में मदद करती है। यह ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में प्रभावी भूमिका निभाती है। इसलिए डायबिटीज के मरीज इसका सेवन कर सकते हैं। एक गिलास सादे पानी में एक से दो चम्मच सेब का सिरका मिलाकर खाना खाने से आधे घंटे पहले दिन में दो बाद इसका सेवन करें। रात में सोने से पहले इसका सेवन करना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

health benefits of apple cider vinegar,healthy living,Health tips

पैर और जोड़ों का दर्द करेगा दूर

हमारे पूरे शरीर का संतुलन पैरों और जोड़ों की शक्ति पर टिका है। लगातार हो रही ऐंठन और जोड़ों का दर्द रोज़मर्रा के कामों में शरीर के लिए बाधा बन सकता है। सेब का सिरका पोटेशियम का अच्छा स्त्रोत है जो आपके पैरों को दर्दनाक ऐंठन से आराम दिलाएगा। साथ ही, सेब का सिरका में मैगनीशियम जैसे बेहद मिनेरल और अलग अलग एंटी-ऑक्सिडेंट होते हैं जो आपके जोड़ों को दर्द-मुक्त और लचीला बनाते हैं।

health benefits of apple cider vinegar,healthy living,Health tips

बदहज़मी में मिलेगा आराम

क्या लगातार हो रही बदहज़मी आपको परेशान कर रही है? जूस या पानी के साथ एप्पल साइडर विनेगर लेना काफी मददगार हो सकता है। आप इस मिश्रण में शहद भी डाल सकते हैं। ये ना केवल आपका हाज़मा ठीक करेगा बल्कि खाना खाने से आधे घंटे पहले इसे लेने से आप बदहज़मी से भी बच पाएंगे।

health benefits of apple cider vinegar,healthy living,Health tips

वजन कम करने में मददगार

सेब के सिरके का सबसे ज्यादा उपयोग वजन कम करने के लिए ही किया जाता है। लोगों की अच्छी खासी तादात इस समय मोटापे से परेशान है, ऐसे में सेब का सिरका उनकी समस्या दूर करने में काफी हद तक लाभकारी है। सेब का सिरका भूख को दबाने में और शरीर का मेटाबॉलिज़म बढ़ाने में मदद करता है। यह शरीर की अतिरिक्त कैलोरी को बर्न करती है और खासतौर पर बेली फैट को कम करने में मदद करती है। वजन कम करने के लिए एक गिलास गुनगुने पानी में एक से दो चम्मच सेब का सिरका मिलाकर सुबह खाली पेट इसका सेवन करें।

health benefits of apple cider vinegar,healthy living,Health tips

कोलेस्ट्रॉल कम करने में लाभदायक

दिल के रोगियों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है और इसकी सबसे मुख्य वजह शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल का अधिक होना है। जानवरों पर किये कुछ शोधों के अनुसार एप्पल साइडर विनेगर कोलेस्ट्रॉल और ट्राईग्लिसराइड के स्तर को कम करता है। और रक्तचाप काबू में रखता है। इससे दिल से जुड़ी कई बीमारियों से बचाव होता है। एक गिलास सादे पानी में एक से दो चम्मच सेब का सिरका मिलाकर खाना खाने से आधे घंटे पहले दिन में दो बाद इसका सेवन करें।

health benefits of apple cider vinegar,healthy living,Health tips

गले की खराश में मिलेगा आराम

मौसम में बदलाव होना से या ठंडी गरम चीजें खा लेने से गले में खराश होना एक आम समस्या है। एक सुखदायक प्रभाव देने से लेकर खराश वाले गले और खाँसी से लड़ने के लिए एप्पल साइडर विनेगर जादुई साबित होता है। आप शहद के साथ सेब का सिरका ले सकते हैं, या फिर रात में सोने से पहले एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच सेब का सिरका डालकर पियें। या फिर गुनगुने पानी के साथ मिलाकर गरारे कर सकते हैं। इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण गले की खराश से जल्दी आराम दिलाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'देश को आपकी जरूरत है', सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, अभिजीत दीपके ने लिया बड़ा संकल्प
'देश को आपकी जरूरत है', सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, अभिजीत दीपके ने लिया बड़ा संकल्प
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!