न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंह से जुड़ी कई परेशानियों का हल हैं फिटकरी के पानी का कुल्ला, जानें इसके फायदे

लेकिन आज इस कड़ी में हम बात करने जा रहे हैं मुंह से जुड़ी परेशानियों के बारे में जिनका इलाज बनता हैं फिटकरी के पानी का कुल्ला। जी हां, फिटकरी ओरल हेल्थ को बनाए रखने में बहुत मददगार साबित होती है जिसके एंटीसेप्टिक और एस्ट्रिन्जेंट गुण दांतों, मसूड़ों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइये जानते हैं फिटकरी के पानी का कुल्ला मुंह से जुड़ी किन परेशानियों को दूर करता हैं..

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 29 Jan 2022 1:44:58

मुंह से जुड़ी कई परेशानियों का हल हैं फिटकरी के पानी का कुल्ला, जानें इसके फायदे

फिटकरी एक ऐसी चीज हैं जो घर में आसानी से उपलब्ध हो जाती हैं। कई लोग शेविंग करने के बाद अपने चहरे पर फिटकरी फेरते हैं ताकि कहीं कोई कट लगा हो तो वह ठीक हो जाए और रक्त ना बहे। इसी के साथ ही आयुर्वेद में भी फिटकरी से जुड़े कई उपाय बताए गए हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम बात करने जा रहे हैं मुंह से जुड़ी परेशानियों के बारे में जिनका इलाज बनता हैं फिटकरी के पानी का कुल्ला। जी हां, फिटकरी ओरल हेल्थ को बनाए रखने में बहुत मददगार साबित होती है जिसके एंटीसेप्टिक और एस्ट्रिन्जेंट गुण दांतों, मसूड़ों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइये जानते हैं फिटकरी के पानी का कुल्ला मुंह से जुड़ी किन परेशानियों को दूर करता हैं..

health benefits of alum water,healthy living,Health tips

मसूड़ों को कसने के लिए

फिटकरी में नैचुरल एस्ट्रिन्जेंट और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जो कि मसूड़ों को कसने में मदद करते हैं और दांतों और मसूड़ों के बीच की गैप को कम करते हैं। मसूड़े अगर गंदे और साफ-सुथरे न हो तो मसूड़े की बीमारी का कारण बन सकते हैं जिससे मसूड़ों से खून बहने की समस्या भी पैदा हो जाती है।

दांत में लगे कीड़े हटाने के लिए

अगर आपके दांत में कीड़े लग गए हैं या लग रहे हैं तो फिटकरी के पानी से नियमित रूप से कुल्ला करें। इससे आपको काफी आराम मिलेगा। साथ ही आपकी सेहत भी ठीक होती जाएगी। फिटकरी के पानी से कुल्ला करने से दांतों का दर्द कम होता है। साथ ही कीड़े भी मरते हैं।

health benefits of alum water,healthy living,Health tips

गिंगिवाइटिस के लिए

मसूड़े की सूजन यानी गिंगिवाइटिस मसूड़े की बीमारी का प्रारंभिक चरण है, जो दांतों के नुकसान का कारण बन सकता है। इसके लक्षणों में लाल, सूजे हुए मसूड़े शामिल हैं और दांत ब्रश करने पर खून बह सकता हैं। 1/2 छोटा चम्मच फिटकरी पाउडर को एक गिलास गर्म पानी में घोलेंगे और इसके गरारे करेंगे। दिन में दो से तीन बार इससे मुँह धोएंगे। फिटकरी के पानी से गरारे करने से लालिमा और सूजन को कम किया जा सकता है। यह आपके ओरल कैविटी में जमा उन बैक्टीरिया को खत्म करता है जो कि मसूड़े की सूजन के लक्षण पैदा कर रहा है।

सांसों की बदबू के लिए

सांसों की बदबू के प्रमुख कारणों में से एक बैक्टीरिया का जमा होना है, जो बदले में टॉक्सिक और एसिड का पैदा करता है। फिटकरी माउथवॉश से कुल्ला करने से बैक्टीरिया का विकास रुक जाता है और बैक्टीरिया से दूर रखने में मदद रखता है। फिटकरी का माउथवॉश बनाने के लिए एक गिलास पानी को उबाल लें और उसमें एक चुटकी नमक मिलाएं। इसे अच्छे से मिलाएं ताकि नमक पूरी तरह से घुल जाए। अब थोड़ा सा फिटकरी पाउडर डालें और मिलाएं। सॉल्यूशन के ठंडा होने पर छान लें और इस माउथवॉश से दिन में दो बार अपना मुँह कुल्ला करें। याद रखें कि खासकर जब आप रॉ पाउडर का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो सॉल्यूशन को निगलें नहीं।

health benefits of alum water,healthy living,Health tips

मुँह के छालों के लिए

मुँह के छाले या घाव बहुत परेशान कर सकते हैं, खासकर जब आप कुछ खा रहे हों या बात कर रहे हों। फिटकरी के एस्ट्रिंजेंट गुण टिश्यू को सिकोड़ने और घावों को सुखाने में मदद कर सकते हैं। एक चुटकी फिटकरी के पाउडर को पानी की एक बूंद के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। पेस्ट को घाव पर लगाएं। इसे कम से कम 1 मिनट के लिए आराम करने दें। अपना मुंह अच्छी तरह से धो लें। अल्सर ठीक होने तक रोजाना दोहराएं।

health benefits of alum water,healthy living,Health tips

खराब गले के लिए

1/2 गिलास गर्म पानी में ½ टीस्पून फिटकरी मिलाकर गले की खराश के इलाज के लिए एक कारगर सॉल्यूशन है। बस इस सॉल्यूशन से गरारे करें और जल्द ही गले में खराश और संक्रमण से दर्द से राहत मिलेगी जो आपको परेशान कर रहा है। यह गले में खराश और गले के संक्रमण से होने वाले दर्द के लिए एक बहुत अच्छा और प्रभावी घरेलू उपाय है।

मसूड़ों से आए खून को बंद करने के लिए

कई लोगों को मसूड़ों से खून आने की बीमारी होती है, जिसकी वजह से लोग बाहर निकलना बंद कर देते हैं। अगर आपको भी यही समस्या है तो आप फिटकरी के पानी का कुल्ला करें। इससे मुंह में मौजूद किटाणु मर जाते हैं। साथ ही मसूड़े मजबूत होते हैं, जिसकी वजह से मुंह से खून आना बंद हो जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
बेटे की फिक्र है, लेकिन आंदोलन से पीछे हटने को नहीं कहेंगे; हिंसक झड़पों के बाद अभिजीत दीपके के माता-पिता ने सरकार पर साधा निशाना
बेटे की फिक्र है, लेकिन आंदोलन से पीछे हटने को नहीं कहेंगे; हिंसक झड़पों के बाद अभिजीत दीपके के माता-पिता ने सरकार पर साधा निशाना
बीमार पत्नी ने तोड़ा दम, सदमे में पति की भी चली गई जान; यूपी में साथ उठी दोनों की अर्थी
बीमार पत्नी ने तोड़ा दम, सदमे में पति की भी चली गई जान; यूपी में साथ उठी दोनों की अर्थी
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग