न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रसोई के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद है मेथी, मर्दाना कमजोरी को करती है दूर

भारतीय रसोईघर में मेथी दाना होना बहुत आम बात है। हर घर की गृहिणी अपने हाथों द्वारा बनाए गए व्यंजनों को स्वादिष्ट बनाने के लिए मेथाी दाना का उपयोग करती हैं। मेथी दाना होता बहुत छोटा है, लेकिन इस छोटे से दाने में गुणों का खजाना होता है।

Posts by : Geeta | Updated on: Sun, 30 Jul 2023 1:01:19

रसोई के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद है मेथी, मर्दाना कमजोरी को करती है दूर

भारतीय रसोईघर में मेथी दाना होना बहुत आम बात है। हर घर की गृहिणी अपने हाथों द्वारा बनाए गए व्यंजनों को स्वादिष्ट बनाने के लिए मेथाी दाना का उपयोग करती हैं। मेथी दाना होता बहुत छोटा है, लेकिन इस छोटे से दाने में गुणों का खजाना होता है। मेथी दाना की ही तरह मेथी के पत्तों का उपयोग भी तरह-तरह के व्यंजनों और दवाओं आदि बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। मेथी का उपयोग भारत में सैंकड़ों सालों से अनेक स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज करने के लिए एक घरेलू उपचार के रूप में किया जाता है।

भारत में मेथी एक लोकप्रिय जड़ी बूटी है। भूमध्यसागरीय क्षेत्र, दक्षिणी यूरोप और पश्चिमी एशिया के कुछ हिस्सों में मेथी की उत्पत्ति मानी जाती है। मेथी के पत्तों और दानों का इस्‍तेमाल किया जाता है। अपने स्‍वाद और खुशबू के कारण मेथी का इस्‍तेमाल खाने में भी किया जाता है एवं अनेक आयुर्वेदिक औषधियों में मेथी का प्रयोग किया जाता है। मेथी को बढ़ने के लिए पर्याप्‍त धूप और उपजाऊ मिट्टी की जरूरत होती है, इसीलिए भारत में सामान्‍य रूप से इसकी खेती की जाती है। मेथी के सबसे बड़े उत्‍पादकों में भारत का नाम भी शामिल है।

कुछ दवाओं या औषधियों के स्‍वाद में सुधार लाने के लिए भी मेथी का प्रयोग किया जाता है। इसके अलावा घरेलू नुस्‍खों और अनेक विकारों एवं रोगों के इलाज में भी मेथी काम आती है। पाचन तंत्र पर चिकित्‍सकीय प्रभाव डालने के कारण भारत के हर घर की रसोई में मेथी मौजूद होती है।

मेथी दाने की तासीर

मेथी दाना की तासीर बहुत गर्म होती है इसलिए सर्दियों में इसका उपयोग ज्यादा किया जाता है और गर्मियों में इसका उपयोग कम किया जाता है। गर्म तासीर होने की वजह से इसका अत्यधिक उपयोग करने से आप का पाचन तंत्र गड़बड़ हो सकता है ।

मेथी में मौजूद पोषक तत्व

मेथी में नियासिन, पोटेशियम, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन सी, आयरन आदि अधिक होते हैं। इसमें डाओस्जेनिन नामक कम्पाउन्ड होता है, जो एस्ट्रोजन सेक्स हार्मोन को बढ़ाने का काम करता है। इससे मेथी सेक्सुअल समस्याओं को दूर करने के भी काम आती है। मेथी यौन जीवन को रोमांचक बनाती है, साथ ही यह यौन क्षमता को भी बढ़ाती है।

मेथी दाना खाने के फायदे

रसोई के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद है मेथी, मर्दाना कमजोरी को करती है दूर

त्वचा के लिए

मेथी में त्वचा के लिए अनेक चमत्कारी औषधीय गुण हैं। इसकी एंटी-ऑक्सीडेंट गुणवत्ता त्वचा को फ्री-रेडिकल क्षति से बचाती है और त्वचा पर आने वाले बुढ़ापे के लक्षणों से छुटकारा दिलाती है। झुरियों के अलावा, मेथी अपने एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों की वजह से फोडे, एक्जिमा एवं जली हुई त्वचा को ठीक करने में भी उपयोगी है। यह जिद्दी निशानों (स्कार्स) से भी छुटकारा दिलाने में सक्षम है।

मेथी में डाइओसजेनिन नामक एक तत्व होता है जिसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो मुँहासे और त्वचा की अन्य समस्याओं को कम करते हैं। मेथी के बीज आपकी त्वचा को मॉइस्चराइज करते हैं और त्वचा को पोषण प्रदान कर रूखेपन से भी छुटकारा दिलाते हैं।

रसोई के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद है मेथी, मर्दाना कमजोरी को करती है दूर

कब्ज को ठीक करें

आतों के कमजोर होने से कब्ज होता हो तो एक चम्मच मेथी दाने के चूर्ण को सुबह-शाम पानी के साथ उपयोग करें। कुछ दिन ऐसा करने से आपकी आंतों को ताकत मिलेगी और कब्ज की समस्या दूर हो जाएगी । सुबह शाम एक चम्मच मेथी दाना पाउडर को पानी के साथ इस्तेमाल करते रहने से कुछ दिनों में ही कब्ज की समस्या दूर हो जाती है रोगी को आराम मिल जाता है ।

रसोई के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद है मेथी, मर्दाना कमजोरी को करती है दूर

स्वस्थ रहता है हृदय

मेथी दानों में गैलाक्टोमेनन नामक तत्व होता है, जो हार्ट अटैक आने के खतरों को कम कर देता है। मेथी में पोटैशियम भी अधिक होता है, जो सोडियम के प्रभाव को कम करके दिल के हृदय गति और रक्त चाप को नियंत्रित करता है।

रसोई के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद है मेथी, मर्दाना कमजोरी को करती है दूर

खांसी में फायदेमंद

खांसी होने पर मेथी दाने का उपयोग करना बहुत फायदेमंद होता है । इसके लिए आप एक कप पानी ले उसमें दो चम्मच मेथी दाना डालकर उबालें जब पानी अच्छी तरह उबल जाए तो इसका पानी छान लें और इसमें दो - से तीन चम्मच शहद मिलाएं और रोगी को पिलाएं इससे खांसी जल्दी दूर हो जाएगी बलगम बाहर निकल जाएगा, सांस लेने में आसानी होगी और रोगी को आराम मिल जाएगा । यह बच्चों के साथ-साथ वयस्कों के लिए भी बहुत लाभकारी है।

रसोई के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद है मेथी, मर्दाना कमजोरी को करती है दूर

कमर दर्द दूर करें

कमर में दर्द हो रहा हो तो उसको दूर करने के लिए आप एक गिलास पानी में दो चम्मच मेथी दाना और दो छुहारे डालकर अच्छी तरह उबालें फिर इस पानी को छान लें और रात को सोने से पहले मेथी दाने और छुहारे खा ले और पानी पी लीजिए कुछ दिन इसको करने से कमर दर्द में आराम मिल जाएगा ।

रसोई के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद है मेथी, मर्दाना कमजोरी को करती है दूर

मासिक धर्म के लिए फायदेमंद

मासिक धर्म देर से आता हो, नहीं आता हो या अनियमित हो इसके लिए मेथी दाना खाना बहुत फायदेमंद होता है । एक गिलास पानी में चार चम्मच मेथी दाना डालकर उबालें जब पानी आधा रह जाए तो उसको छानकर गर्म-गर्म ही उपयोग करें इससे मासिक धर्म खुलकर आएगा व मासिक धर्म में होने वाला दर्द भी दूर हो जाएगा। साथ ही मासिक धर्म से जुड़ी और समस्याएँ भी दूर हो जाएंगी।

रसोई के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद है मेथी, मर्दाना कमजोरी को करती है दूर

मर्दाना शक्ति बढ़ाएं

मर्दाना कमजोरी महसूस हो रही हो तो इस से डरना घबराना नहीं चाहिए बल्कि मेथी दाने का उपयोग करना चाहिए। इसके लिए पिसी हुए मेथी दाने में सूखा पिसा हुआ धनिया समान मात्रा में मिलाएं फिर उसको दो चम्मच गर्म दूध के साथ रात को इस्तेमाल करें । एक महीने तक लगातार इसका उपयोग करने से मर्दाना शक्ति बढ़ती है क्योंक मेथी में सेक्स की दुर्बलता दूर करने के गुण होते हैं । पिसी हुई मेथी दाने को शहद के साथ भी उपयोग कर सकते है ।

रसोई के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद है मेथी, मर्दाना कमजोरी को करती है दूर

बालों को स्वस्थ रखे मेथी

बालों के लिए भी मेथी हेल्दी है। इसका पानी बालों में लगाने से बालों की कई समस्या दूर होती है। बाल लगातार टूट रहे हैं, तो मेथी के दाने का इस्तेमाल आप बालों में करना शुरू कर दें। बालों में मेथी का उपयोग करने के लिए दो चमच्च मेथी के दानों को पानी में डालकर उबालें। ठंडा करके इस पानी से सिर धोएं और 10 मिनट तक रहने दें। मेथी दानों का पेस्‍ट तैयार करके गीले बालों में लगाएं। 30 मिनट के बाद ठंडे पानी से बाल धो लें।

रसोई के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद है मेथी, मर्दाना कमजोरी को करती है दूर

फरास दूर करे

आधा कप दही लीजिए फिर इसमें दो चम्मच पिसी हुई दाना मेथी को मिलाएं और इसको सिर पर मलें। 15 मिनट तक लगा रहने दे, इसके बाद सिर को धो लीजिए। सप्ताह में दो से तीन बार इस उपाय को करें। इससे आपके बालों से फरास (डेंड्रफ) दूर हो जाएगी, बाल मजबूत हो जाएंगे, गिरना बंद हो जाएंगे और धीरे-धीरे काले हो जाएंगे ।

रसोई के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद है मेथी, मर्दाना कमजोरी को करती है दूर

फोड़े - फुंसी ठीक करें

चेहरे या बदन पर फोड़े फुंसी हो जाए तो इस समस्या को दूर करने के लिए मेथी दाने का इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है। मेथी दाने को पानी में भिगो दें फिर इसको पीसकर थोड़ा सा तेल मिलाकर गर्म करें और इसकी पोटली बनाकर बांधे इससे कुछ दिनों में ही फोड़े-फुंसी दूर हो जाएंगे और त्वचा साफ हो जाएगी ।

रसोई के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद है मेथी, मर्दाना कमजोरी को करती है दूर

मुंह की दुर्गंध दूर करें

मुंह की दुर्गंध को दूर करने के लिए आप एक गिलास पानी में दो चम्मच मेथी दानों को डालकर उबालें जब पानी अच्छी तरह उबल जाए तो इस पानी को छान लें और बीज खा लें। अब आधा पानी से कुल्ला करें और आधा पानी पी लें इससे मुंह से आने वाली दुर्गंध धीरे-धीरे बिल्कुल दूर हो जाएगी ।

रसोई के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद है मेथी, मर्दाना कमजोरी को करती है दूर

ब्लड शुगर करे कंट्रोल

मेथी दाना बढ़े हुए शुगर लेवल को कम करने में मदद करता है। ऐसे में अगर डायबिटीज पेशेंट रोज मेथी वाला पानी पिएं तो टाइप-2 डायबिटीज को कंट्रोल में रखा जा सकता है। मेथी में गेलेक्टोमैनन तत्‍व भी पाया जाता है जो ब्लड में शुगर के अवशोषण को कम करता है।

रसोई के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद है मेथी, मर्दाना कमजोरी को करती है दूर

वजन करे कम

मेथी दाना वजन कम करने में भी काफी फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर और एंटीऑक्‍सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में कारगर हैं। इसके सेवन से मेटाबॉलिज्‍म ठीक रहता है। जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

रसोई के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद है मेथी, मर्दाना कमजोरी को करती है दूर

गले की सूजन दूर करें

गले में सूजन हो रही हो या गले में खराश हो तो आप एक गिलास पानी लें। उसमें तीन चम्मच मेथी दाना डालकर उबालें, फिर इस उबले हुए पानी को छान लें और इससे गरारे करें और उबली हुई मेथी दाने में अपने स्वाद अनुसार काली मिर्च व नमक डालकर उपयोग करें। इससे गले में खराश, गले की सूजन बहुत जल्दी दूर हो जाएगी रोगी को आराम मिल जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

एक हफ्ते में 12 करोड़ रुपये खर्च करता हूं, ललित मोदी ने खोले अपनी कमाई और लाइफस्टाइल के राज
एक हफ्ते में 12 करोड़ रुपये खर्च करता हूं, ललित मोदी ने खोले अपनी कमाई और लाइफस्टाइल के राज
मालवीय नगर अग्निकांड: 21 की मौत, 19 की हालत गंभीर; फ्लोरिश स्टे होटल में लगी आग की वजह अब भी रहस्य, जांच जारी
मालवीय नगर अग्निकांड: 21 की मौत, 19 की हालत गंभीर; फ्लोरिश स्टे होटल में लगी आग की वजह अब भी रहस्य, जांच जारी
तेल संकट के बीच मोदी सरकार का बड़ा कदम, 10 हजार करोड़ के ATF सपोर्ट फंड को मंजूरी
तेल संकट के बीच मोदी सरकार का बड़ा कदम, 10 हजार करोड़ के ATF सपोर्ट फंड को मंजूरी
‘दिल्ली में सब चलता है’, मालवीय नगर अग्निकांड के बाद होटल मालिक का चौंकाने वाला बयान
‘दिल्ली में सब चलता है’, मालवीय नगर अग्निकांड के बाद होटल मालिक का चौंकाने वाला बयान
पहली बार विधायक से नेता विपक्ष तक पहुंचे रितब्रता, ममता बनर्जी के खिलाफ कैसे खड़ा हुआ 60 विधायकों का खेमा?
पहली बार विधायक से नेता विपक्ष तक पहुंचे रितब्रता, ममता बनर्जी के खिलाफ कैसे खड़ा हुआ 60 विधायकों का खेमा?
कॉकरोच जनता पार्टी के एक और चेहरे का AAP कनेक्शन आया सामने, कौन हैं आशुतोष रांका?
कॉकरोच जनता पार्टी के एक और चेहरे का AAP कनेक्शन आया सामने, कौन हैं आशुतोष रांका?
'मां-पापा माफ कर देना, अब दोबारा NEET देने की ताकत नहीं बची...' 18 वर्षीय आकांक्षा की मौत ने झकझोर दिया परिवार को
'मां-पापा माफ कर देना, अब दोबारा NEET देने की ताकत नहीं बची...' 18 वर्षीय आकांक्षा की मौत ने झकझोर दिया परिवार को
सुबह खाली पेट एक चम्मच देसी घी खाने के क्या फायदे हैं? जानिए सेहत पर इसका असर
सुबह खाली पेट एक चम्मच देसी घी खाने के क्या फायदे हैं? जानिए सेहत पर इसका असर
‘किसिंग सीन में बार-बार रीटेक कराता रहा एक्टर, शूट के बाद भी करता रहा मैसेज’, मुन्नाभाई MBBS की एक्ट्रेस प्रिया बापट ने साझा किया कड़वा अनुभव
‘किसिंग सीन में बार-बार रीटेक कराता रहा एक्टर, शूट के बाद भी करता रहा मैसेज’, मुन्नाभाई MBBS की एक्ट्रेस प्रिया बापट ने साझा किया कड़वा अनुभव
कैमरे पर दिखने वाली राखी और असल जिंदगी की राखी में कितना फर्क? भाई राकेश सावंत ने खोले कई राज
कैमरे पर दिखने वाली राखी और असल जिंदगी की राखी में कितना फर्क? भाई राकेश सावंत ने खोले कई राज
‘वे बहुत हिम्मतवाले हैं’, आमिर खान की तीसरी शादी पर सुचित्रा कृष्णमूर्ति की प्रतिक्रिया
‘वे बहुत हिम्मतवाले हैं’, आमिर खान की तीसरी शादी पर सुचित्रा कृष्णमूर्ति की प्रतिक्रिया
दिल्ली यूनिवर्सिटी में नौकरी का सुनहरा मौका, कई पदों पर भर्ती शुरू; एक लाख रुपये तक मिलेगा मासिक वेतन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में नौकरी का सुनहरा मौका, कई पदों पर भर्ती शुरू; एक लाख रुपये तक मिलेगा मासिक वेतन
अन्नामलाई के अगले कदम पर सस्पेंस, जन्मदिन पर कर सकते हैं नई राजनीतिक शुरुआत का ऐलान
अन्नामलाई के अगले कदम पर सस्पेंस, जन्मदिन पर कर सकते हैं नई राजनीतिक शुरुआत का ऐलान
टी20 टीम की कमान क्यों गई सूर्यकुमार यादव के हाथों से, जानिए वजह
टी20 टीम की कमान क्यों गई सूर्यकुमार यादव के हाथों से, जानिए वजह