Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अपने गुणों के चलते फलों का राजा है आम, इसके खाने से शरीर को होता फायदा

आम शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन से सोडियम, पोटेशियम, आयरन और विटामिन सी आदि भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। गर्मियों में अधिकतर लोग इसे जी-भरकर खाते है।

Posts by : Geeta | Updated on: Sun, 18 Jun 2023 1:07:43

अपने गुणों के चलते फलों का राजा है आम, इसके खाने से शरीर को होता फायदा

आम शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन से सोडियम, पोटेशियम, आयरन और विटामिन सी आदि भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। गर्मियों में अधिकतर लोग इसे जी-भरकर खाते है। इसका खट्टा- मीठा स्वाद लोगों को काफी पसंद आता है। इसको खाने से शरीर की कई बीमारियां आसानी से दूर होती हैं। आम खाने से शरीर की इम्यूनिटी दूर होने के साथ शरीर की थकान भी दूर होती है। आम वजन कम करने के साथ शरीर को लंबे समय तक हेल्दी रखने में भी मदद करता है। सेहत के लिए आम को खजाना कहा जाता है। आम ना केवल स्वाद में लाजवाब होता है बल्कि गर्मियों में सबसे ज्यादा बिकने वाला ये फल सेहत के लिहाज से भी बेहतरीन होता है। कई लोगों को तो आम इतना ज्यादा पसंद होता है कि वो इस फल के आने का बेसब्री से इंतजार भी करते हैं। सेहत के लिए फायदेमंद होने के अलावा कुछ लोगों को आम का सेवन करने से बचना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि ये मीठा होता है जो मधुमेह के रोगियों के लिए हानिकारक होता है।
आइए जानते हैं आम खाने के अन्य फायदों के बारे में— mango health benefits,benefits of eating mango,nutritional value of mango,mango and immune system,mango for digestion,mango benefits for skin,mango for weight loss वजन कम करने में मददगार

अगर आप लंबे समय से वजन कम करने के बारे में सोच रहे है, तो सीमित मात्रा में आम खाकर वजन को कम किया जा सकता है। आम में मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरकर रखता है। जिस कारण इसको खाने से भूख नहीं लगती और वजन कम करने में मदद मिलती है। दरअसल, आम के छिलके में फाइटोकेमिकल होता है, जो प्राकृतिक रूप से फैट बर्नर होता है। यानी शरीर की वसा को जलाने वाला होता है। आम में डायट्री फाइबर होता है, जो आपको पेट भरने का एहसास दिलाता है। जब आप हाई फाइबर फल या सब्‍जी खाते हैं तो आपको देर तक भूख नहीं लगती, जो आपको बार-बार खाने और स्‍नैकिंग से रोकता है। mango health benefits,benefits of eating mango,nutritional value of mango,mango and immune system,mango for digestion,mango benefits for skin,mango for weight loss पाचन क्रिया ठीक रखता है आम

अगर आपको पाचन की समस्‍या रहती है तो आपके लिए यह सबसे अच्‍छा उपाय होगा। आम में डायजेस्टिव एंजाइम्‍स होते हैं, जो बड़े-बड़े फूड मोलेक्यूल्स को छोटे-छोटे टुकडों में बांट देते हैं। इससे हमारा शरीर आसानी से उसे ऑब्जर्व कर लेता है। इसके अलावा आम में पानी और फाइबर की अच्छी खासी मात्रा होती है, जो अपच, कब्ज, डायरिया को नियंत्रित करने में मददगार होता है। mango health benefits,benefits of eating mango,nutritional value of mango,mango and immune system,mango for digestion,mango benefits for skin,mango for weight loss इम्यूनिटी को मजबूत करे

आम शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसको खाने से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ मौसमी बीमारियां भी आसानी से दूर होती हैं। आम में विटामिन सी पाया जाता है, जो मौसमी बीमारियों के खतरे को कम करता है। अगर आप रोजाना एक कप कटा हुआ आम खाते हैं तो इससे विटामिन ए का डोज पूरा होता है। यह विटामिन सी और एंटीऑक्‍सीडेंट से भरपूर भी होता है। इसके अलावा, कॉपर, फोलेट, विटामिन ई और विटामिन बी जैसे विटामिन और मिनरल्‍स पाए जाते हैं। इनसे हमारी इम्‍यूनिटी बढती है। mango health benefits,benefits of eating mango,nutritional value of mango,mango and immune system,mango for digestion,mango benefits for skin,mango for weight loss आंखों के लिए फायदेमंद

आम शरीर के लिए बहुत हेल्दी होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन ए पाया जाता है, जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने के साथ आंख संबंधित बीमारियों के खतरे को भी कम करता हैं। आम खाने से कॉर्निया भी लंबे समय तक हेल्दी रहती है। mango health benefits,benefits of eating mango,nutritional value of mango,mango and immune system,mango for digestion,mango benefits for skin,mango for weight loss मेमोरी बढ़ाने में मददगार

गर्मियों में आम अधिकतर लोगों का फेवरेट होता है। इसको खाने से मेमोरी भी तेज होती है। जी हां, अगर आप चीजें रखकर भूल जाते हैं, तो आम खाने से ये समस्या दूर हो सकती है। आम में मौजूद ग्लूटामिन एसिड मेमोरी को बढ़ाते हैं और याददाशत को भी तेज करते हैं। mango health benefits,benefits of eating mango,nutritional value of mango,mango and immune system,mango for digestion,mango benefits for skin,mango for weight loss लू से करता बचाव

ग्रीष्म ऋतू में जब कड़ी धूप और गर्म हवायें चलती है तो कई लोगो को लू लग जाती है। लू लगने से शरीर का तापमान बढ़ जाता है जिससे व्यक्ति को बुखार या सिरदर्द की समस्या होने लगती है। लू से बचने के लिए आम का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए पके आम का जूस बनाकर रोजाना पीने से लू से बचा जा सकता है। इसके अलावा कच्चा आम का पना बनाकर सेवन कर सकते हैं। mango health benefits,benefits of eating mango,nutritional value of mango,mango and immune system,mango for digestion,mango benefits for skin,mango for weight loss चमकदार त्वचा

खूबसूरत त्वचा पाने के लिए लोग बाजार में मिलने वाले केमिकल युक्त क्रीम पावडर का इस्तेमाल करते हैं, जिससे उनकी त्वचा खूबसूरत होने के बजाय संवेदनशील हो जाती है और अपनी बची हुई चमक भी खो देते हैं। आपको बता दें कि खूबसूरत त्वचा पाने के लिए आम का इस्तेमाल किया जा सकता है। आम में बीटा-कैरोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो जो त्वचा को पराबैंगनी किरणों से बचाता है। इसके अलावा आम का सेवन करने से त्वचा मुलायम और त्वचा पर उम्र का असर कम दिखता है। त्वचा को खूबसूरत बनाने के लिए आम का पेस्ट चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके लिए आम में थोड़ी सी चीनी मिलाये और चार चम्मच दूध के साथ मिला कर पेस्ट बना लें। अब पेस्ट को त्वचा पर लगाये और लगभग 10 मिनट बाद साफ़ पानी से धो लें। कुछ दिन बाद आपकी त्वचा मुलायम और चमकदार दिखाई देने लगेगी। mango health benefits,benefits of eating mango,nutritional value of mango,mango and immune system,mango for digestion,mango benefits for skin,mango for weight loss दिल के लिए अच्छा है आम

फलों का राजा आम हमें दिल की बीमारी से भी बचा कर रखता है। आम में फाइबर, पोटैशियम और बहुत से विटामिन्स पाए जाते हैं, हमारी धमनियों को किसी भी तरह के ब्‍लॉकेज से बचाते हैं। पोलीफेनल, बायोएक्टिव होने के कारण यह दिल की सेहत के लिए बेहद अच्‍छा है। mango health benefits,benefits of eating mango,nutritional value of mango,mango and immune system,mango for digestion,mango benefits for skin,mango for weight loss बालों के लिए फायदेमंद है आम

त्वचा की खूबसूरती साथ-साथ बालों की खूबसूरती होना भी बहुत आवश्यक होता है। स्वस्थ और घने बाल आदमी की पर्सनालिटी में चार-चाँद लगा देते हैं, लेकिन इसके लिए सही दिनचर्या और पौष्टिक आहार लेना बहुत आवश्यक होता है। झड़ते हुए बालों को रोकने के लिए या खूबसूरत और चमकदार बाल बनाने के लिए आप आम इस्तेमाल कर सकते हैं। आम में विटामिन-सी की भरपूर मात्रा पायी जाती है जो बालों को स्वस्थ बनाने में मदद करता है इसके साथ ही बाल घने और चमकदार होते हैं। आम की गुठलियों को पीसकर आंवले के साथ मिलाकर लगाने से सफ़ेद बाल काले होने लगते हैं। mango health benefits,benefits of eating mango,nutritional value of mango,mango and immune system,mango for digestion,mango benefits for skin,mango for weight loss एनीमिया को दूर करने में

जब शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा सामान्य स्तर से कम हो जाती है तो उसे एनीमिया कहते हैं। एनीमिया रोग होने पर शरीर में कई समस्याएँ होने लगती हैं जैसे थकान, पीली त्वचा, तेज या अनियमित दिल की धड़कन, हाई ब्लड प्रेशर इत्यादि। पुरुषों की तुलना में महिलाओं में एनीमिया की शिकायत ज्यादा पाई जाती है और इसका कारण मासिक धर्म होता है। एनीमिया को दूर करने के लिए आम का सेवन किया जा सकता है। आम में मौजूद विटामिन-सी शरीर में आयरन के अवशोषण में मदद करता है और एनीमिया से निजाद दिलाने में मदद करता है। mango health benefits,benefits of eating mango,nutritional value of mango,mango and immune system,mango for digestion,mango benefits for skin,mango for weight loss डायबिटीज के लिए आम के फायदे

डायबिटीज आज के समय में गंभीर समस्या बन गई है और इसका प्रमुख कारण है अनियमित जीवनशैली और गलत खानपान। डायबिटीज में रक्त में शुगर का स्तर सामान्य से अधिक हो जाता है जिस कारण शरीर की इंसुलिन उत्पादन क्षमता प्रभावित होने लगती है। यदि समय रहते डायबिटीज को नियंत्रित न किया जाये तो रोगी की जान भी जा सकती है। आम का सेवन करने से डायबिटीज रोगियों को आराम मिलता है। आम में फाइबर और मैंगिफरिन की प्रचुर मात्रा पायी जाती है जो डायबिटीज के खतरे को कम करने में मदद करती है। mango health benefits,benefits of eating mango,nutritional value of mango,mango and immune system,mango for digestion,mango benefits for skin,mango for weight loss गर्भावस्था में कच्चा आम खाने के फायदे

गर्भावस्था के दौरान पोषण से भरपूर चीजें लेने की हर डॉक्टर सलाह देता है, इससे मां और शिशु दोनों ही स्वस्थ रहते हैं। गर्भावस्था के दौरान कच्चे आम के सेवन से कई शारीरिक समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है। गर्भवती महिला को पोषक तत्व और पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी जाती है, खासकर विटामिन-ए युक्त खाद्य पदार्थ। ऐसे में आम का सेवन बहुत फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि आम में विटामिन-ए की प्रचुर मात्रा पायी जाती है जो सूजन और अल्सर की समस्या को कम करने में मदद करता है। mango health benefits,benefits of eating mango,nutritional value of mango,mango and immune system,mango for digestion,mango benefits for skin,mango for weight loss अस्थमा के लिए

अस्थमा एक गंभीर बीमारी है जिसमें पीड़ित को सांस लेने में कठिनाई होने लगती है। अस्थमा होने पर श्वसन नाली में सूजन आ जाती है और श्वसन मार्ग सिकुड़ जाता है जिस कारण साँस लेने में दिक्कत, खाँसी, घबघराहट और सीने में जकड़न जैसी समस्याएं उत्पन्न होने लगती हैं। अस्थमा के मरीज आम का सेवन कर सकते हैं। आम में एंटी-अस्थमैटिक गुण मौजूद होते हैं, जिससे अस्थमा के मरीजों को फायदा मिलता है। इसके अलावा आम में मौजूद विटामिन सी एलर्जी की समस्या को कम करने में मदद करता है। mango health benefits,benefits of eating mango,nutritional value of mango,mango and immune system,mango for digestion,mango benefits for skin,mango for weight loss नशा उतारने के लिए करें आम का सेवन

शराब पीने के दौरान कुछ लोगों को पता नहीं चल पाता कि उन्हें कितना नशा चढ़ गया है। ऐसी स्थिति में उनका दिमाग सही तरह से काम नहीं करता है और सिरदर्द भी होने लगता है। नशा चढ़ने के बाद उससे उतारने में बहुत मुश्किल होती है। आमतौर पर लोग नशा उतारने के लिए नींबू पानी का सहारा लेते हैं लेकिन आम का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। आम में ऐसे एंटीऑक्साइड तत्त्व मौजूद होते हैं जो हैंगओवर उतारने के लिए असरदार होते हैं। mango health benefits,benefits of eating mango,nutritional value of mango,mango and immune system,mango for digestion,mango benefits for skin,mango for weight loss आम के नुकसान

अब जानते है कि ज्यादा मात्रा में आम का सेवन करने से कौन-कौन से नुकसान हो सकते हैं—

—ज्यादा मात्रा में कच्चे आम का सेवन करने से गैस या पेट दर्द की समस्या हो सकती है।

—आम का अधिक मात्रा में सेवन से शरीर का तापमान बढ़ सकता है।

—गठिया रोग से पीड़ित व्यक्ति को आम का सेवन नहीं करना चाहिए।

—गर्भवती महिलाओं को आम का सेवन करने से पहले किसी डॉक्टर की परामर्श जरूर लेना चाहिए।

—ज्यादा मात्रा में आम खाने से पेट खराब और उल्टी की समस्या भी हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, मारा गया लश्कर कमांडर लतीफ भट
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, मारा गया लश्कर कमांडर लतीफ भट
Quad Summit 2026: भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने AI और समुद्री सुरक्षा पर बनाई नई योजना
Quad Summit 2026: भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने AI और समुद्री सुरक्षा पर बनाई नई योजना
पीवी सिंधु चार साल बाद फिर दुनिया की टॉप-5 बैडमिंटन खिलाड़ियों में शामिल, पांचवें स्थान पर पहुंचीं
पीवी सिंधु चार साल बाद फिर दुनिया की टॉप-5 बैडमिंटन खिलाड़ियों में शामिल, पांचवें स्थान पर पहुंचीं
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
स्क्रब करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, वरना त्वचा को हो सकता है नुकसान
स्क्रब करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, वरना त्वचा को हो सकता है नुकसान
Hair Color के बाद बालों की देखभाल कैसे करें? जानें 10 जरूरी टिप्स
Hair Color के बाद बालों की देखभाल कैसे करें? जानें 10 जरूरी टिप्स
13वें दिन रामायण ने कमाए 28.70 करोड़, भारत में कुल कलेक्शन 821.30 करोड़
13वें दिन रामायण ने कमाए 28.70 करोड़, भारत में कुल कलेक्शन 821.30 करोड़
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology