न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रोज 30 मिनट चलाएं साइकिल, शरीर को मिलेंगे ये 7 फायदे

आज अस्वस्थ जीवनशैली मोटापा सहित कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन रही है। ऐसे में शरीर को इन बिमारियों से दूर रखने के लिए कुछ तरह की एक्टीविटी जरूरी है। ऐसे में साइकिलिंग एक बेहतरीन एक्टिविटी साबित हो सकती है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 11 Dec 2023 10:26:21

रोज 30 मिनट चलाएं साइकिल, शरीर को मिलेंगे ये 7 फायदे

आज अस्वस्थ जीवनशैली मोटापा सहित कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन रही है। ऐसे में शरीर को इन बिमारियों से दूर रखने के लिए कुछ तरह की एक्टीविटी जरूरी है। ऐसे में साइकिलिंग एक बेहतरीन एक्टिविटी साबित हो सकती है। साइकिल चलाने से साइकिल चलाने आपका दिमाग स्वस्थ रहने के साथ ही कैलोरी घटती है, मांसपेशियां मजबूत होती है, बीपी, शुगर और अन्य कई बीमारियों से भी धीरे-धीरे निजात मिलती है, ये आपके हार्ट को स्वस्थ रखता, इससे प्रदूषण भी कम होता है और आपको नींद भी अच्छी आएगी, आप अगर दूसरी कोई एक्सरसाइज नहीं कर पाते हैं, तो कम से कम साइकिल चलाएं, इससे आपको कई फायदे होंगे। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएगें कि रोजाना 30 मिनट साइकिल चलाने से सेहत को क्या-क्या लाभ हो सकते हैं।

cycling benefits in 30 minutes,health benefits of 30-minute cycling,cycling health effects in half an hour,impact of cycling for 30 minutes,30-minute cycling advantages,fitness benefits of short cycling,cycling for 30 mins health perks,cycling half an hour benefits,30-minute bike ride advantages,cycling health gains in 30 minutes

हृदय स्वास्थ को बेहतर बनाए

यदि आप नियमित रूप से 30 मिनट साइकिल चलाते हैं तो आपके दिल की धड़कन तेज हो जाती है, जो एक तरह से दिल के स्वास्थ्य के लिए एक्सरसाइज हो सकती है। कई शोध में सामने आया है कि साइकिल चलाने जैसी गतिविधि से हृदय व रक्त वाहिकाओं से संबंधी जोखिम कम किया जा सकता है। इस संबंध में शोध में मध्यम आयु वर्ग के पुरुषों को शामिल किया गया। शोध में पाया गया कि साइकिल चलाने जैसी एक्टिविटी में भाग लेने वाले लोगों का हृदय बेहतर तरीके से काम करता है। जो यह दर्शाता है कि साइकिल चलाने के फायदे हमारे दिल की सेहत का ख्याल रख सकते हैं।

cycling benefits in 30 minutes,health benefits of 30-minute cycling,cycling health effects in half an hour,impact of cycling for 30 minutes,30-minute cycling advantages,fitness benefits of short cycling,cycling for 30 mins health perks,cycling half an hour benefits,30-minute bike ride advantages,cycling health gains in 30 minutes

वजन कम करने में मदद करे

रोज 30 मिनट साइकिल चलाने से वजन कम करने में मदद मिलती है। कैलोरी बर्न करने में साइकिल चलाने के फायदे देखे जा सकते हैं जिसके चलते वजन कम हो सकता है। अगर रोजाना 30 मिनट साइकिल चलाई जाए तो लगभग 6 महीने में 12 फीसदी वजन कम किया जा सकता है। बस ध्यान रहे कि वजन कम करने के लिए साइकिलिंग के साथ-साथ संतुलित खान-पान का भी ध्यान रखना जरूरी है।

cycling benefits in 30 minutes,health benefits of 30-minute cycling,cycling health effects in half an hour,impact of cycling for 30 minutes,30-minute cycling advantages,fitness benefits of short cycling,cycling for 30 mins health perks,cycling half an hour benefits,30-minute bike ride advantages,cycling health gains in 30 minutes

टाइप 2 मधुमेह के जोखिम कम करे

30 मिनट साइकिल चलाने से टाइप 2 मधुमेह के जोखिम को भी कम करने में मदद कर सकते हैं। नियमित तौर से साइकिलिंग जैसी गतिविधि करने वाले वयस्क लोगों में अन्य वयस्कों की तुलना में टाइप 2 मुधमेह होने का जोखिम काफी कम देखा गया है। एक शोध में सामने आया है की 6 सप्ताह तक नियमित तौर पर हर दिन 30 मिनट साइकिल चलाने से शरीर में तेजी से इंसुलिन के स्तर कम होता है। इस आधार पर यह कहा जा सकता है कि टाइप 2 डायबिटीज को ठीक करने में साइकिलिंग काफी हद तक सहायक हो सकती है।

cycling benefits in 30 minutes,health benefits of 30-minute cycling,cycling health effects in half an hour,impact of cycling for 30 minutes,30-minute cycling advantages,fitness benefits of short cycling,cycling for 30 mins health perks,cycling half an hour benefits,30-minute bike ride advantages,cycling health gains in 30 minutes

मांसपेशियों को मजबूत करे

साइकिलिंग के दौरान पैरों की मदद से पैडलिंग की जाती है। इस दौरान पैर ऊपर से नीचे की तरफ एक सर्कल में गतिविधि करते हैं। इससे पैरों की मांसपेशियों से लेकर शरीर के निचले हिस्से और ऊपर के हिस्से की मांसपेशियां मजबूत हो सकती हैं। साथ ही यह शरीर में एरोबिक्स कंडीशन यानी शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा को भी बढ़ा सकता है। इस तरह 30 मिनट साइकिल चलाने चलाने के फायदे शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए भी देखे जा सकते हैं।

cycling benefits in 30 minutes,health benefits of 30-minute cycling,cycling health effects in half an hour,impact of cycling for 30 minutes,30-minute cycling advantages,fitness benefits of short cycling,cycling for 30 mins health perks,cycling half an hour benefits,30-minute bike ride advantages,cycling health gains in 30 minutes

कैंसर के जोखिम कम करे

यह जानकर आपको हैरानी होगी कि साइकिलिंग कैंसर का जोखिम कम कर सकती है। एक शोध के मुताबिक, वॉकिंग और साइकलिंग करने वाली महिलाओं में व्यायाम करने वाली महिलाओं के मुकाबले स्तन कैंसर का जोखिम 10% कम पाया गया। एक शोध में यह भी सामने आया है कि प्रतिदिन 30 मिनट तक साइकिल चलाने से पेट के कैंसर के जोखिम को लगभग 15% तक कम किया जा सकता है। इस आधार पर यह माना जा सकता है कि साइकिलिंग करके कुछ हद तक कैंसर के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है। साथ ही ध्यान रहे कि कैंसर जानलेवा बीमारी है। अगर कोई इससे ग्रस्त है, तो उसे डॉक्टर से इलाज जरूर करवाना चाहिए।

cycling benefits in 30 minutes,health benefits of 30-minute cycling,cycling health effects in half an hour,impact of cycling for 30 minutes,30-minute cycling advantages,fitness benefits of short cycling,cycling for 30 mins health perks,cycling half an hour benefits,30-minute bike ride advantages,cycling health gains in 30 minutes

गठिया की रोकथाम में मदद करे

ऑस्टियोअर्थराइटिस (जोड़ों में सूजन) के लक्षण कम करने और इसकी रोकथाम करने में साइकिल चलाने के फायदे हासिल किए जा सकते हैं। एनसीबीआई की साइट पर प्रकाशित शोध के मुताबिक, 6 सप्ताह तक 30 मिनट तक साइकिलिंग जैसी गतिविधि करने वाले लोगों में ऑस्टियोअर्थराइटिस के लक्षणों में कमी देखी गई। साइकिल चलाने से मांसपेशियों के संकुचन, शक्ति और कार्य करने की क्षमता में सुधार देखा गया। बता दें कि साइकिलिंग एक एरोबिक एक्सरसाइज के तहत आती है। वहीं, एरोबिक जैसी गतिविधियां करने से जोड़ों पर कम से कम जोर पड़ता है। सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के मुताबिक, हल्के-फुल्के जोड़ों के दर्द को कम करने के लिए 30 से 75 मिनट के लिए एरोबिक गतिविधियां की जा सकती हैं। इसमें साइकिलिंग से लेकर, तेज चलना या तैराकी भी शामिल कर सकते हैं।

cycling benefits in 30 minutes,health benefits of 30-minute cycling,cycling health effects in half an hour,impact of cycling for 30 minutes,30-minute cycling advantages,fitness benefits of short cycling,cycling for 30 mins health perks,cycling half an hour benefits,30-minute bike ride advantages,cycling health gains in 30 minutes

तनाव कम करे

जैसा कि आप जान चुके हैं कि साइकिल चलाना अपने-आप में एक तरह का एरोबिक व्यायाम होता है। ऐसे में व्यायाम करना मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर माना गया है। एरोबिक व्यायाम की गतिविधियां मन की स्थिति में बदलाव लाकर मस्तिष्क में खून का प्रवाह बेहतर बना सकती हैं। जो हाइपोथैलेमिक पिट्यूटरी एड्रेना (केंद्रीय तनाव प्रतिक्रिया प्रणाली) पर पड़ने वाले तनाव की प्रतिक्रिया को कम कर सकते हैं। इससे तनाव, अवसाद या चिंता के लक्षण कम करने में मदद मिल सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य

यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत

ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त

जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर

UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी

सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो

‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट

अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा

ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री

Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस

Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद

मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात

रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज

बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब