न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पोषक तत्वों से भरपूर है दही, खाने से शरीर को होता है लाभ, लेकिन बारिश के दिनों में नुकसानदायक है यह

गर्मी के मौसम में दही का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि दही में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। गर्मी के मौसम में दही का सेवन करने से शरीर हाइड्रेट रहता है।

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 26 Jul 2023 1:17:29

पोषक तत्वों से भरपूर है दही, खाने से शरीर को होता है लाभ, लेकिन बारिश के दिनों में नुकसानदायक है यह

गर्मी के मौसम में दही का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि दही में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। गर्मी के मौसम में दही का सेवन करने से शरीर हाइड्रेट रहता है। साथ ही शरीर में एनर्जी भी बनी रहती है, क्योंकि दही में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन, राइबोफ्लेविन, विटामिन बी6 और विटामिन बी12 जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। साथ ही इसमें लैटिक एसिड भी मौजूद होता है। इसलिए इसका सेवन स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होता है। दही का सेवन करने से कई बीमारियां भी दूर होती है। दही खाने के फायदे कई हैं। ये जहां विटामिन सी से भरपूर है वहीं, इसमें कैल्शियम भी है जो कि हड्डियों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। दही को लोग कई तरह से खाते हैं। कुछ लोग इसे सुबह खाते हैं, तो कुछ लोग इसे शाम को खाते है या फिर रात के खाने में भी शामिल करते हैं। लेकिन अगर आप दही का सेवन सही समय पर नहीं करते हैं, तो यह आपके स्वास्थ्य को ज्यादा लाभ नहीं पहुंचाते हैं।

पर आज हम आपको लंच के बाद दही खाने के फायदे बताएंगे। दरअसल, हम से बहुत लोगों को दोपहर में थोड़ा भारी भोजन करते हैं। जिनमें कि कई सारे पकवान शामिल होते हैं। इन्हें खाने के बाद दिक्कत ये होती है कि आपको भारी-भारी सा महसूस होने लगता है और तेज नींद आने लगती है। कई बार तो खाने के बाद अगर काम करना हो तो, एसिडिटी और ब्लोटिंग की भी समस्या हो जाती है। ऐसे में दोपहर के खाने के बाद दही का सेवन करना आपको इन तमाम परेशानियों से बचा सकता है।

पोषक तत्वों से भरपूर है दही, खाने से शरीर को होता है लाभ, लेकिन बारिश के दिनों में नुकसानदायक है यह

अपच की समस्या

दही एक प्रोबायोटिक फूड है जो कि हमारी आंतों में रहने वाले गुड बैक्टीरिया को बढ़ाता है। ये गुड बैक्टीरिया तेजी से खाना पचाने में मदद करते हैं। इसके अलावा दही में विटामिन बी 12 और लैक्टोबेसिल्स बैक्टीरिया भी होते हैं जो कि आंत बैक्टीरिया के विकास में मदद करते हैं, बदले में पाचन में सहायता करते हैं। ये सब मिल कर आपके दोपहर के भारी भोजन को आसानी से पचाने में मदद करते हैं और आपको हल्का महसूस करवाते हैं। जिससे आपको लंबे समय तक बैठ कर काम करने में परेशानी नहीं होगी।

पोषक तत्वों से भरपूर है दही, खाने से शरीर को होता है लाभ, लेकिन बारिश के दिनों में नुकसानदायक है यह

एसिडिटी

बहुत से लोगों को दोपहर में खाने के बाद एसिडिटी की समस्या होती है। ऐसे में दही इस एसिडिटी को कम करता है। दरअसल, दही एक बेसिक नेचर वाला फूड है जो कि एसिडिटी से लड़ने में मदद करता है। दरअसल, खाने के बाद दही खाने से यह शरीर में एसिडिक पीएच को बेअसर करने में मदद करता है और पेट में प्रड्यूस हो रहे एसिड को कम करता है। इस तरह ये आपको एसिडिटी से निजात दिलाने में मदद करता है।

पोषक तत्वों से भरपूर है दही, खाने से शरीर को होता है लाभ, लेकिन बारिश के दिनों में नुकसानदायक है यह

मसालेदार खाने के नुकसानों कम करता है

मसालेदार खाना खाने के नुकसान कई हैं और अगर आप दोपहर में ज्यादा मसालेदार खाना खा कर बैठे हैं, तो ये समस्या और बढ़ सकती है। ऐसे में दही का ठंडा गुण इन तमाम नुकसानों को शरीर में कम कर सकता है। साथ ही ये छाती में जलन की समस्या को भी कम करता है। इसलिए आपने देखा होगा कि बहुत ही जगहों पर लोग खाना खाने के बाद छाछ का सेवन करते हैं।

पोषक तत्वों से भरपूर है दही, खाने से शरीर को होता है लाभ, लेकिन बारिश के दिनों में नुकसानदायक है यह

कब्ज की समस्या

दही में अच्छे बैक्टीरिया होते हैं जो पाचन तंत्र को कामकाम तेज करने में मदद करते हैं। दही का प्रोबायोटिक गुण पेट के स्वास्थ्य में सुधार करता है और कब्ज को रोकता है। दरअसल, प्रोबायोटिक होने के कारण ये गुड बैक्टीरिया के काम काज को बेहतर बनाता है और यही बैक्टीरिया शॉर्ट-चेन फैटी एसिड और लैक्टिक एसिड का उत्पादन करते हैं जो बाउल मूवमेंट में सुधार कर सकते हैं। इस तरह ये खाना तेजी से पचाने में मदद करता है और पेट साफ करके कब्ज की समस्या से छुटकारा दिलाता है।

पोषक तत्वों से भरपूर है दही, खाने से शरीर को होता है लाभ, लेकिन बारिश के दिनों में नुकसानदायक है यह

स्ट्रेस और एंग्याटी

दही का मस्तिष्क के कुछ अलग ही तरीके से काम करता है। ये सकारात्मक प्रभाव डालता है और आपके तनाव और चिंता के स्तर को कम करता है जो कि आज कल के समय में बेहद जरूरी है। ये मूड लिफ्टर है जो मूड फ्रेश करता है और खाने के बाद काम को फिर से फ्रेश तरीके से शुरू करने में मदद करता है।

इन सबके अलावा दही में मौजूद पानी की महत्वपूर्ण मात्रा आपको लंबे समय तक अच्छी तरह से हाइड्रेट रखती है। इससे आपको दोपहर के खाने के बाद अपच की समस्या नहीं होती। तो, इन तमाम फायदे के लिए आपको दोपहर के खाने के बाद दही जरूर खाना चाहिए

पोषक तत्वों से भरपूर है दही, खाने से शरीर को होता है लाभ, लेकिन बारिश के दिनों में नुकसानदायक है यह

दांतों और हड्डियों को मजबूत बनाता है

दही में फॉस्फोरस और कैल्शियम की मात्रा भरपूर होती है। इससे आपके दांत और हड्डियां मजबूत बनती हैं। गठिया होने से भी रोकता है। इसलिए कोशिश करें कि आप हर दिन दही का सेवन करें। इससे आपके दांत और हड्डियां मजबूत रहेंगी।

पोषक तत्वों से भरपूर है दही, खाने से शरीर को होता है लाभ, लेकिन बारिश के दिनों में नुकसानदायक है यह

बालों और त्वचा के लिए दही का इस्तेमाल

दही का इस्तेमाल बालों और त्वचा को साफ करने के लिए भी होता है। इसके लिए आपको दही, बेसन और नींबू का पेस्ट बनाना होगा। इसे आप अपने चेहरे पर 15 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद साफ पानी से चेहरा धो लें। दही ब्लीच का काम करता है, जिससे आपका चेहरा निखर जाता है। दही का इस्तेमाल आप चमकदार बालों के लिए भी कर सकते हैं। इसके लिए आप दही बालों में लगाने के बाद आधे घंटे तक छोड़ दें। इसके बाद पानी से धो लें।

पोषक तत्वों से भरपूर है दही, खाने से शरीर को होता है लाभ, लेकिन बारिश के दिनों में नुकसानदायक है यह

हृदय के लिए अच्छा होता है

हर रोज दही का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है। इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और हाइपरटेंशन का रिस्क भी कम होता है। ये आपके कोलेस्ट्रॉल के स्तर संतुलित रखता है। इससे आपका हृदय स्वस्थ रहता है।

पोषक तत्वों से भरपूर है दही, खाने से शरीर को होता है लाभ, लेकिन बारिश के दिनों में नुकसानदायक है यह

दही वजन कम करने में मदद करता है

दही में कैल्शियम, विटामिन बी-2, बी-12, पोटैशियम और मैग्नीशियम होता है। ये आपकी सेहत के लिए बेहद लाभकारी है। दही में कैल्शियम भरपूर होता है जो कोर्टिसोल को कम करता है और वजन कम करने में मदद करता है। दही के सेवन के बाद आप लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करते हैं। ये कैलोरी की मात्रा को कम करके पेट को पतला रखने में भी मदद करता है।

मानसून सीजन में दही खाने पर क्या कहता है आयुर्वेद

आयुर्वेद के अनुसार, बारिश के मौसम में दही का सेवन करना ठीक नहीं होता है। चूंकि, डेयरी प्रोडक्ट्स में मानसून सीजन में बैक्टीरिया अधिक पनपते हैं, इसलिए बारिश में दही का अधिक सेवन सेहत बिगाड़ सकती है। ऐसे में गर्मी का मौसम बेस्ट माना गया है दही खाने के लिए।

मानसून में दही खाने के नुकसान
—बारिश के मौसम में सुबह या रात के समय अधिक दही का सेवन करने से आपको सर्दी-जुकाम, गले में खराश की समस्या हो सकती है। सीने में कफ बढ़ने से सांस लेने में तकलीफ हो सकती है।

—इन दिनों अधिक दही खाने से शरीर में दर्द हो सकता है। शरीद में लगातार दर्द रहने से बुखार जैसा महसूस हो सकता है।

—जिन लोगों को हड्डियों की समस्या जैसे ज्वाइंट पेन की शिकायत रहती है, उन्हें भी बारिश में दही का सेवन कम करना चाहिए। चूंकि, दही की तासीर ठंडी होती है, इसलिए दही का सेवन कम ही करें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र की सियासत में शिंदे-उद्धव की शिवसेना जंग, ‘शोले’ के डायलॉग से लेकर शेर, बाघ और कुत्तों की मिसाल तक आखिर क्यों पहुंची बात?
महाराष्ट्र की सियासत में शिंदे-उद्धव की शिवसेना जंग, ‘शोले’ के डायलॉग से लेकर शेर, बाघ और कुत्तों की मिसाल तक आखिर क्यों पहुंची बात?
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
खान सर को फिलहाल राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी; पुलिस ने कोर्ट में पेश की केस डायरी, 25 जून को होगी अगली सुनवाई
खान सर को फिलहाल राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी; पुलिस ने कोर्ट में पेश की केस डायरी, 25 जून को होगी अगली सुनवाई
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने  की अपील
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने की अपील
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार
महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री