न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

केले के फल से कहीं ज्यादा गुणकारी है उसका फूल, जाने इसके फायदों के बारे मे

केले के फूलों में विटामिन सी, ए, ई, फाइबर और पोटेशियम होते हैं जो स्वस्थ पोषक तत्व के स्रोत हैं। ये आपके मूड को बूस्ट करता है और चिंता को कम करने में सहायक है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 03 Mar 2024 9:23:32

केले के फल से कहीं ज्यादा गुणकारी है उसका फूल, जाने इसके फायदों के बारे मे

केले खाने के फायदे के बारे में लोगों ने खूब सुना है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि केले के फूल के लाभ भी कई हैं। जी हां, केले के फूल का सेवन करके कई तरह की शारीरिक समस्याओं से राहत मिल सकती है। केले के फूल को अक्सर बनाना ब्लॉसम और बनाना हार्ट भी कहा जाता है। यह दिखने में जितना आकर्षक होता है, खाने में उतना ही स्वादिष्ट और लाभकारी होता है। केले के फूलों में विटामिन सी, ए, ई, फाइबर और पोटेशियम होते हैं जो स्वस्थ पोषक तत्व के स्रोत हैं। ये आपके मूड को बूस्ट करता है और चिंता को कम करने में सहायक है। केले के फूलों में मौजूद मैग्नीशियम के कारण चिंता कम होती है और बिना किसी साइड इफेक्ट के डिप्रेशन को कम करने में भी सहायक होता है।

केले के फल से कहीं ज्यादा गुणकारी है उसका फूल, जाने इसके फायदों के बारे मे

किडनी के लिए फायदेमंद

किडनी को स्वस्थ रखने के लिए केले के फूल का उपयोग किया जा सकता है। दरअसल, इसमें नेफ्रोपोट्रैक्टिक गतिविधि होती है। मतलब ऐसा प्रभाव, जो किडनी को किसी भी तरह की हानि से बचाने में मदद कर सकता है । इसके अलावा, केले के फूल में मौजूद फाइबर किडनी स्टोन से राहत दिलाने में भी मदद कर सकता है।

केले के फल से कहीं ज्यादा गुणकारी है उसका फूल, जाने इसके फायदों के बारे मे

डायबिटीज

केले के फूल के फायदे में डायबिटीज नियंत्रण करना भी शामिल है। केले के फूल में रक्त शर्करा के स्तर को कम करने का गुण होता है। इसके कम होने से डायबिटीज के स्तर को नियंत्रित किया जा सकता है । डायबिटीज के रोगियों को केले के फूल उबाल कर या ऐसे ही खाने चाहिए ताकि यह रक्त शर्करा के स्तर को कम कर सकें और शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाएं क्योंकि यह फाइबर और आयरन में परिपूर्ण होता है, जो लाल रक्त कोशिका उत्पादन में सहायता करता है।

केले के फल से कहीं ज्यादा गुणकारी है उसका फूल, जाने इसके फायदों के बारे मे

कैंसर

केले के फूल में एंटीऑक्सिडेंट गुण होते हैं। यह कैंसर और समय से पहले उम्र बढ़ने के लक्षणों जैसी स्वास्थ्य समस्याओं का भी इलाज करता है। एंटीऑक्सिडेंट गुणों का पूर्ण उपयोग करने के लिए इसे दैनिक रूप से उपयोग करना चाहिए।है।

केले के फल से कहीं ज्यादा गुणकारी है उसका फूल, जाने इसके फायदों के बारे मे

उच्च रक्तचाप के लिए

केले के फूल का सेवन व्यक्ति को उच्च रक्तचाप से बचाव कर सकता है। एक रिसर्च पेपर में बताया गया है कि केले का फूल एंटीहाइपरटेंसिव एजेंट की तरह काम कर सकता है। यह प्रभाव उच्च रक्तचाप को नियंत्रित कर सकता है। शोध के मुताबिक इसमें मौजूद फाइबर, एंटीऑक्सिडेंट यौगिक और कई अन्य मैक्रो और माइक्रो पोषक तत्व उच्च रक्तचाप को कम करने में मदद कर सकते हैं।

केले के फल से कहीं ज्यादा गुणकारी है उसका फूल, जाने इसके फायदों के बारे मे

गर्भाशय के लिए

गर्भाशय को स्वस्थ रखने में भी केले का फूल लाभदायक हो सकता है । लोक मान्यता के आधार पर महिलाएं इसका सेवन गर्भाशय को मजबूत बनाने के लिए करती हैं। हालांकि, इसके संबंध में किसी तरह का ठोस शोध उपलब्ध नहीं है, जो बता सके कि केले के फूल में ऐसे कौन से गुण व तत्व होते हैं, जो गर्भाशय के लिए अच्छा हो सकता है।

केले के फल से कहीं ज्यादा गुणकारी है उसका फूल, जाने इसके फायदों के बारे मे

हृदय के लिए

हृदय को स्वस्थ रखने के लिए भी केले के फूल का सेवन लोग करते हैं। केले के ताजा फूलों को हृदय के लिए अच्छा माना जाता है । बताया जाता है कि केले के फूल में मौजूद फेनिलफेनेलेनोन नामक फेनोलिक में कार्डियो प्रोटेक्टिव प्रभाव होता है । इसके अलावा, केले के फूल का सेवन करने से हार्ट पेन यानी दिल में होने वाले दर्द को भी कम किया जा सकता है । डाइट पर ध्यान देने के साथ ही हृदय को स्वस्थ रखने के लिए योग भी करते रहना चाहिए।

केले के फल से कहीं ज्यादा गुणकारी है उसका फूल, जाने इसके फायदों के बारे मे

वजन कम करने के लिए

वजन कम करने के लिए अपनी डाइट में केले के फूल को शामिल कर सकते हैं। इससे जुड़े रिसर्च पेपर के मुताबिक, इसमें मौजूद फाइबर बॉडी हेल्थ को बनाए रखने के साथ ही मोटापे को कम करने में मदद कर सकता है । शरीर की चर्बी कम करने के लिए केले के फूल का सेवन किया जा सकता है।

केले के फल से कहीं ज्यादा गुणकारी है उसका फूल, जाने इसके फायदों के बारे मे

ब्रेस्टफीडिंग के लिए

स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए भी यह खाद्य पदार्थ अच्छा होता है। यह एक तरह का गैलेक्टागोग खाद्य पदार्थ है, जो लैक्टेशन को बढ़ावा देता है। आसान शब्दों में कहा जाए, तो इस प्रभाव की वजह से स्तन ग्रंथियों में दूध का स्राव को बढ़ सकता है और मां अच्छे तरीके से बच्चे को स्तनपान करा सकती है। इसके अलावा, इसमें मौजूद प्रोटीन भी दूध को बढ़ावा देने में सहायक हो सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी