न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कहीं आप भी तो नहीं करते नींबू पानी का ज्यादा सेवन, शरीर को हो सकते हैं ये नुकसान

जी हां, लावा ऐसी कई समस्याएं हैं, जो ज्यादा नींबू पानी पीने से हो सकती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको नींबू पानी ज्यादा पीने से होने वाले नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 22 Mar 2022 6:49:57

कहीं आप भी तो नहीं करते नींबू पानी का ज्यादा सेवन, शरीर को हो सकते हैं ये नुकसान

नींबू का रस जरूरी पोषक तत्वों से भरा होता है, जो हमारे शरीर के लिए जरूरी होते हैं। कोरोना काल में तो लोगों ने इम्युनिटी को मजबूत करने के लिए बहुत नींबू पानी का सेवन किया हैं और कई लोग अभी भी दैनिक तौर पर नींबू पानी का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फायदा पहुंचाने वाले इस नींबू पानी का सेवन ज्यादा करना सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता हैं। जी हां, लावा ऐसी कई समस्याएं हैं, जो ज्यादा नींबू पानी पीने से हो सकती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको नींबू पानी ज्यादा पीने से होने वाले नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में...

harmful effects of drinking nimbu pani,healthy living,Health tips

दांतों को नुकसान

अमेरिकन डेंटल एसोसिएशन के अनुसार, नींबू बहुत अधिक अम्लीय होते हैं, इसलिए बार-बार दांतों पर लगने की वजह से ये टूथ इनैमल (Tooth enamel) को खराब कर देते हैं। अगर आप नींबू पानी के बिना नहीं रह सकते हैं तो इसे स्ट्रॉ से पीने की कोशिश करें। इससे दांत एसिड के सीधे संपर्क में आने से बचेंगे। नींबू पानी पीने के तुरंत बाद अपने दांतों को ब्रश करने से बचें। नींबू पानी पीने के बाद एक ग्लास सादा पानी पीना चाहिए।

harmful effects of drinking nimbu pani,healthy living,Health tips

गुर्दे और पित्ताशय की थैली की समस्या

नींबू में असिडिक लेवल के अलावा उसमें ऑक्सलेट भी होता है, जो कि ज्यादा सेवन से शरीर में जा कर क्रिस्टल बन सकता है। ये क्रिस्टलाइज्ड ऑक्सलेट, किडनी स्टोन और गॉलस्टोन का रूप ले सकता है।

harmful effects of drinking nimbu pani,healthy living,Health tips

पेट हो सकता है खराब

वैसे तो नींबू पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है लेकिन पानी में बहुत अधिक निचोड़ने से पेट में गैस्ट्रोओसोफेगल रिफ्लक्स रोग (GERD) और एसिड रिफ्लक्स जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ये दोनों समस्याएं नींबू जैसे एसिडिक फूड से शुरू होती हैं। इसकी वजह से सीने में जलन, मितली और उल्टी महूसस हो सकती है।

harmful effects of drinking nimbu pani,healthy living,Health tips

यूरीन और डिहाइड्रेशन

अगर गर्म पानी में नींबू मिलाकर पी रहे हैं, तो बार-बार पेशाब आने की समस्या शुरू हो सकती है। इससे आपके शरीर में पानी की काफी कमी भी हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि नींबू-पानी आपके शरीर से पानी की अतिरिक्त मात्रा को निकालता है। इस प्रक्रिया में पेशाब के ज़रिए कई इलेक्ट्रोलाइट्स और सोडिमय जैसे तत्व भी शरीर से बाहर निकल जाते हैं। कई बार इससे डिहाइड्रेशन की समस्या शुरू हो जाती है। ज़्यादा नींबू-पानी के पीने से पोटैशियम की कमी भी हो सकती है।

harmful effects of drinking nimbu pani,healthy living,Health tips

घावों को उभार सकता है

नींबू पानी छोटे-छोटे घावों में दर्द और जलन बढ़ा सकता है। मामूली घाव एक या दो सप्ताह के भीतर अपने आप ठीक हो जाते हैं लेकिन अमेरिकन डेंटल एसोसिएशन के अनुसार, बहुत अधिक नींबू पानी पीने से नासूर घाव बढ़ सकते हैं। बहुत अधिक खट्टे फल खाने से भी घाव को ठीक होने में देरी लगती है।

harmful effects of drinking nimbu pani,healthy living,Health tips

सीने में जलन

नींबू पानी के अत्यधिक सेवन से सीने में जलन की दिक्कत बढ़ती है। नींबू प्रोटीन तोड़ने वाले एंजाइम पेप्सिन को एक्टिव करने में मदद करता है जिससे सीने में जलन की स्थिति बनती है।

harmful effects of drinking nimbu pani,healthy living,Health tips

माइग्रेन का खतरा

खट्टे फल और माइग्रेन के बीच पुख्ता संबंध नहीं पाया गया है लेकिन कुछ स्टडीज के मुताबिक, खट्टे फल माइग्रेन को बढ़ाने का काम कर सकते हैं। न्यूरोलॉजिस्ट रेबेका ट्रब ने हेल्थ मैगजीन को बताया था कि नींबू माइग्रेन और सिरदर्द को बढ़ाता है। ऐसा इसलिए भी हो सकता है क्योंकि नींबू में टाइरामाइन अधिक होता है जो अन्य फलों की तुलना में माइग्रेन के दर्द को बढ़ाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'देश को आपकी जरूरत है', सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, अभिजीत दीपके ने लिया बड़ा संकल्प
'देश को आपकी जरूरत है', सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, अभिजीत दीपके ने लिया बड़ा संकल्प
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!