न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पुरुषों की शारीरिक कमजोरी को दूर करने का काम करेंगे ये 9 आहार

आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे आहार की जानकारी लेकर आए हैं जिनका सेवन पुरुषों की शारीरिक कमजोरी को दूर करने का काम करेंगे और शरीर को ऊर्जावान बनाएंगे। तो आइये जानते हैं इन आहार के बारे में...

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 16 Dec 2023 10:32:15

पुरुषों की शारीरिक कमजोरी को दूर करने का काम करेंगे ये 9 आहार

वर्तमान समय की जीवनशैली इस प्रकार की हो चुकी है कि व्यक्ति अपने खानपान और आराम पर ध्यान नहीं दे पा रहा हैं जिसके परिणामस्वरूप कई शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। देखा जा रहा हैं खासतौर से इस दौरान पुरुषों को शारीरिक कमजोरी का सामना करना पड़ रहा हैं। इसकी वजह से थकना, शरीर में दर्द रहना और सीढ़ियां चढ़ने-उतरने पर सांस फूलना, यौन दुर्बलता जैसी समस्याओं का सामना रोज करना पड़ रहा हैं। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे आहार की जानकारी लेकर आए हैं जिनका सेवन पुरुषों की शारीरिक कमजोरी को दूर करने का काम करेंगे और शरीर को ऊर्जावान बनाएंगे। तो आइये जानते हैं इन आहार के बारे में...

पुरुषों की शारीरिक कमजोरी को दूर करने का काम करेंगे ये 9 आहार

केला

केला कमजोर शरीर को मोटा और पुष्ट बनाता है। कहते हैं कि शाम के समय खाना खाने के बाद दो केले खाने से यौन दुर्बलता खत्म होती है और शरीर को बल मिलता है। केले को सुबह खाली पेट नहीं खाना चाहिए।

पुरुषों की शारीरिक कमजोरी को दूर करने का काम करेंगे ये 9 आहार

बादाम

बादाम विटामिन ई से भरपुर हैं जो आपको ऊर्जावान महसूस करा सकते हैं और सामान्य कमजोरी के लक्षणों से लड़ सकते हैं। इसके अलावा बादाम में मैग्नीशियम की उच्च खुराक प्रोटीन, वसा और कार्बोहाइड्रेट को ऊर्जा स्रोतों में बदलने में एक अच्छी भूमिका निभाती है। मैग्नीशियम की हल्की कमी कुछ लोगों में कमजोरी का कारण हो सकती है। दो बादाम, एक सूखे अंजीर और कुछ किशमिश को रात में पानी में भिगोएं। सुबह में बादाम, अंजीर और किशमिश को पानी से निकाल दें और पानी पिएं। और उसके बाद अंजीर, किशमिश और बादाम को छील कर खाएं। इसके अलावा, अपने साथ भुने हुए बादाम रखें और जब भी आप थकान या कमजोर महसूस करते हैं, तो तत्काल ऊर्जा प्राप्त करने के लिए कुछ बादाम खाएं।

पुरुषों की शारीरिक कमजोरी को दूर करने का काम करेंगे ये 9 आहार

आंवला

ताकत के लिए आंवला चमत्कारी उपाय है। लगभग 10 ग्राम हरे और कच्चे आंवला को शहद के साथ खाएं। इसे रोज सुबह किसी खट्टे फल की तरह शहद लगाकर खाएंगे तो यौन बल बढेगा और शरीर मजबूत बन जाएगा।

पुरुषों की शारीरिक कमजोरी को दूर करने का काम करेंगे ये 9 आहार

स्प्राउट्स

कमजोरी को दूर करने के लिए स्प्राउट्स खाएं। गेहूं या किशमिश को रात में भिगोकर सुबह उसके पानी का सेवन करने से भी शरीर की कमजोरी को कुछ ही दिनों में खत्म किया जा सकता है। चना भी रात को भिगोकर सुबह खा सकते हैं।

पुरुषों की शारीरिक कमजोरी को दूर करने का काम करेंगे ये 9 आहार

मुलेठी

मुलेठी एक अन्य जड़ी बूटी है जो कमजोरी के विभिन्न लक्षणों से लड़ सकती है। इस जड़ी बूटी ने स्वाभाविक रूप से शरीर द्वारा निर्मित एड्रिनल हार्मोन को प्रेरित किया जिससे आपकी ऊर्जा और चयापचय को बढ़ावा मिलता है। एक चम्मच मुलेठी पाउडर और दो चम्मच शहद को एक गिलास गर्म दूध में मिलाएं।अधिक ऊर्जावान महसूस करने के लिए दिन में दो बार इसे पिएं।

पुरुषों की शारीरिक कमजोरी को दूर करने का काम करेंगे ये 9 आहार

घी

घी हर रूप में सेहत के लिए अच्छा होता है।अगर शरीर में कमजोरी या यौन दुर्बलता महसूस हो रही हो तो घी का सेवन करें। रोज शाम का भोजन करने के बाद घी और शहद को मिलाकर इसका सेवन करें। इससे याददाश्त के साथ-साथ शरीर की ताकत और वीर्य बढ़ता है।

पुरुषों की शारीरिक कमजोरी को दूर करने का काम करेंगे ये 9 आहार

मुनक्का

लगभग 60 ग्राम मुनक्का को धोकर भिगो दें। 12 घंटे पानी में भीगे हुए मुनक्के खाने से पेट के रोग दूर होते है और शरीर में खून और वीर्य बढ़ जाता है। मुनक्का की मात्रा धीरे-धीरे बढ़ाकर 200 ग्राम तक सेवन करने से लाभ मिलता हैं। मुनक्का को गरम पानी से धोकर रातभर के लिए भिगो दें। सुबह उठकर उसके पानी को पी लें और दानों को खा लें। ऐसा रोजाना करने से शारीरिक कमजोरी दूर हो जाती है।

पुरुषों की शारीरिक कमजोरी को दूर करने का काम करेंगे ये 9 आहार

गोभी

अगर आपको ये प्राप्त हो सके फिर चाहे वो फूल हो या पत्ता, दोनों ही प्रकार की गोभी सेहत के लिए बेहद लाभकारी होती है। इसका सूप भी बनाकर पिया जा सकता है और पत्ता गोभी सेहत के लिए बेहद लाभकारी है।

पुरुषों की शारीरिक कमजोरी को दूर करने का काम करेंगे ये 9 आहार

स्ट्रॉबेरी

स्ट्रॉबेरी पूरे दिन आपको ऊर्जावान रख सकते हैं। ये विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट से भरे हुए हैं जो शरीर के ऊतकों की रिपेयर में मदद करते हैं, प्रतिरक्षा को बढ़ाते हैं और मुक्त कणों की क्षति से रक्षा करते हैं। इसके अलावा, आपको स्ट्रॉबेरी से मैंगनीज, फाइबर और पानी की एक स्वस्थ खुराक मिलती है। जब भी आप कमज़ोर महसूस करते हैं तब आधा गिलास ताजा स्ट्रॉबेरी रस पिएं। आप उन्हें कम कैलोरी, उच्च-फाइबर फलों के सलाद बनाने के लिए अन्य फलों के साथ भी खा सकते हैं या मिश्रण कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी