न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पुरुषों की सेक्स ड्राइव को नियंत्रित करता है टेस्टोस्टेरोन, इसे बढ़ाने का काम करेंगे ये 10 आहार

टेस्टोस्टेरॉन की कमी से चिड़चिड़ापन या गुस्सैल स्वभाव भी हो सकता है। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से शरीर में टेस्टोस्टेरोन को बढ़ाया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 01 Apr 2024 12:35:49

पुरुषों की सेक्स ड्राइव को नियंत्रित करता है टेस्टोस्टेरोन, इसे बढ़ाने का काम करेंगे ये 10 आहार

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में खान-पान पर ठीक से ध्यान ना देने के कारण पुरुषों को तरह-तरह की बीमारियों से परेशान होना पड़ता है। इसका असर पुरुषों की सेक्स लाइफ पर भी पड़ता हैं। इसमें सबसे प्रभावित होने वाला हार्मोन हैं टेस्टोस्टेरोन जो सेक्स ड्राइव को नियंत्रित करता है। टेस्टोस्टेरोन एक हार्मोन है जो महिला और पुरुष दोनों में पाया जाता है। लेकिन, महिलाओं में इसकी मात्रा बहुत कम पाई जाती है। यह पुरुषों का प्राइमरी हॉर्मोन है जो पुरुषों की दाढ़ी, बाल, सेक्स लाइफ आदि के लिए जिम्मेदार होता है। टेस्टोस्टेरॉन की कमी से चिड़चिड़ापन या गुस्सैल स्वभाव भी हो सकता है। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से शरीर में टेस्टोस्टेरोन को बढ़ाया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

पुरुषों की सेक्स ड्राइव को नियंत्रित करता है टेस्टोस्टेरोन, इसे बढ़ाने का काम करेंगे ये 10 आहार

अदरक

रिसर्च अनुसार अदरक को अपने डेली डाइट में शामिल करने से टेस्टोस्टेरोन का स्तर 17।7% तक बढ़ सकता है। इनफर्टिलिटी इशूज़ को हल करने में आपकी मदद करने के अलावा, अदरक एंटीऑक्सिडेंट का भी एक समृद्ध स्रोत है जो डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों को रोकता है। अपने डेली डाइट में अदरक को शामिल करने से आपकी प्रजनन क्षमता में वृद्धि हो सकती है और अन्य बीमारियों से भी बचा जा सकता है।

पुरुषों की सेक्स ड्राइव को नियंत्रित करता है टेस्टोस्टेरोन, इसे बढ़ाने का काम करेंगे ये 10 आहार

हरी पत्तेदार सब्जियां

वैसे तो सभी को हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना चाहिए। लेकिन पुरुष हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करके टेस्टोस्टेरोन की कमी को दूर कर सकते हैं। हरी पत्तेदार सब्जियों को मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व का एक अच्छा स्रोत माना जाता है। कई रिसर्च में सामने आया है कि पालक जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां शरीर में टेस्टोस्टेरोन लेवल बढ़ाने के लिए बेहद फायदेमंद साबित होती हैं।

पुरुषों की सेक्स ड्राइव को नियंत्रित करता है टेस्टोस्टेरोन, इसे बढ़ाने का काम करेंगे ये 10 आहार

काजू

काजू का सेवन करने से भी टेस्टोस्टेरोन हार्मोन को बढ़ाने में मदद मिल सकती है। US डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर के अनुसार काजू में अच्छे फैट की मात्रा पाई जाती है। डॉक्टरों के द्वारा भी इस बारे में सलाह दी जाती है कि अच्छे फैट के सोर्स के रूप में यह ड्राई फ्रूट टेस्टोस्टेरोन हार्मोन को बढ़ाने में काफी मददगार साबित हो सकता है।

पुरुषों की सेक्स ड्राइव को नियंत्रित करता है टेस्टोस्टेरोन, इसे बढ़ाने का काम करेंगे ये 10 आहार

नारियल

नारियल के सेवन से टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ता है। दरअसल नारियल में गुड फैट की भरपूर मात्रा पाई जाती है। ये फैट्स टेस्टोस्टेरोन को बनाने में मदद करते हैं। सिर्फ टेस्टोस्टेरोन ही नहीं शरीर के अन्य जरूरी हॉर्मोन बनने में नारियल मदद करता है। अगर आप कच्चे नारियल का सेवन करते हैं तो यह और भी फायदेमंद हो सकता है।

पुरुषों की सेक्स ड्राइव को नियंत्रित करता है टेस्टोस्टेरोन, इसे बढ़ाने का काम करेंगे ये 10 आहार

प्याज

प्याज हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। प्याज में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। प्याज न केवल खाने के साथ सलाद के रूप में खाई जाने वाली एक पसंदीदा सब्जी है बल्कि ये सेक्सुअल हेल्थ के लिए जरूरी पोषक तत्वों का एक अच्छा स्त्रोत भी है। अगर आप नेचुरल तरीके से टेस्टोस्टोरोन को बढ़ाना चाहते हैं तो प्याज का सेवन जरूर करें।

पुरुषों की सेक्स ड्राइव को नियंत्रित करता है टेस्टोस्टेरोन, इसे बढ़ाने का काम करेंगे ये 10 आहार

अनार

अनार का सेवन करने से पुरुषों में शुक्राणुओं की संख्या में वृद्धि होने के साथ-साथ टेस्टोस्टेरोन हार्मोन के संतुलन को मेंटेन रखने में भी काफी मदद मिलती है। आप चाहे तो अनार का सेवन जूस के रूप में भी कर सकते हैं।

पुरुषों की सेक्स ड्राइव को नियंत्रित करता है टेस्टोस्टेरोन, इसे बढ़ाने का काम करेंगे ये 10 आहार

अश्वगंधा

प्राचीन समय से सेक्स से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए अश्वगंधा का इस्तेमाल किया जाता था। इसे कामोत्तेजक के रूप में भी प्रयोग किया जाता है। अश्वगंधा के सेवन से शरीर में कोर्टिसोन हॉर्मोन का स्तर कम हो जाता है जिससे टेस्टोस्टेरोन बनने में कोई अड़चन नहीं होती है।

पुरुषों की सेक्स ड्राइव को नियंत्रित करता है टेस्टोस्टेरोन, इसे बढ़ाने का काम करेंगे ये 10 आहार

लहसुन

कच्चे लहसुन का सेवन कई लोगों के द्वारा रोज सुबह पानी के साथ भी किया जाता है। आपने कई लोगों के मुंह से यह भी सुना होगा कि भुने हुए लहसुन का सेवन करने से पौरुष शक्ति को बढ़ाने में मदद मिलती है। इस बात के पीछे का वैज्ञानिक कारण यह है कि लहसुन में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन को बढ़ाने का गुण पाया जाता है। इसलिए अगर आपके शरीर में भी इस हार्मोन की कमी है तो आप भी लहसुन का सेवन करके इसका फायदा देख सकते हैं।

पुरुषों की सेक्स ड्राइव को नियंत्रित करता है टेस्टोस्टेरोन, इसे बढ़ाने का काम करेंगे ये 10 आहार

गोभी

गोभी प्रजाति की सब्जियां स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत फायदेमंद मानी जाती हैं। इसलिए आप फूल गोभी, बंद गोभी, ब्रोकली आदि को अपने आहार में शामिल करें। गोभी में डीआईएम की कफी मात्रा में होती है जो शरीर में टेस्टोस्टेरोन के लेवल को बढ़ाता है। यह शरीर में एस्ट्रोजन के स्तर को कम करता है, जिससे टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ने लगता है।

पुरुषों की सेक्स ड्राइव को नियंत्रित करता है टेस्टोस्टेरोन, इसे बढ़ाने का काम करेंगे ये 10 आहार

एवोकाडो

एवोकाडो में विटामिन ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह विटामिन टेस्टोस्टेरोन के स्तर को तेजी से बढ़ाने का काम करता है। एवोकाडो के सेवन से सीमन की संख्या बढ़ती है जिससे प्रजनन स्वास्थ्य में सुधार आता है। अगर आप दिन में दो से तीन एवोकाडो का सेवन करते हैं तो टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बढ़ाने के लिए यह पर्याप्त है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी