न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हो चुके हैं पतले-दुबले शरीर से परेशान, इन 10 आहार से मिलेगी वजन बढ़ाने में मदद

हमारे आस-पास कई ऐसे लोग हैं, जो अपने बढ़े हुए वजन से परेशान हैं। लेकिन इसके उलट कई ऐसे लोग है जो अपने शरीर की कमजोरी की वजह से शर्मिंदा रहते हैं और वजन बढ़ाने के उपाय ढूंढते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 28 Jul 2023 10:46:41

हो चुके हैं पतले-दुबले शरीर से परेशान, इन 10 आहार से मिलेगी वजन बढ़ाने में मदद

हमारे आस-पास कई ऐसे लोग हैं, जो अपने बढ़े हुए वजन से परेशान हैं। लेकिन इसके उलट कई ऐसे लोग है जो अपने शरीर की कमजोरी की वजह से शर्मिंदा रहते हैं और वजन बढ़ाने के उपाय ढूंढते हैं। जरूरत से ज्यादा पतला होना अस्वस्थ शरीर के भी संकेत है। पतले लोगों की इम्यूनिटी काफी कमजोर होती है जिसकी वजह से वो जल्दी रोगग्रस्त हो जाते हैं। ऐसे में लोग हेल्दी वेट गेन करने के लिए तरह-तरह के डाइट प्लान फॉलो करते हैं। वजन बढ़ाने के लिए आपको अच्छी डाइट लेने की जरूरत होती है। आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे आहार की जानकारी लेकर आए हैं जो वजन बढ़ाने में आपकी मदद करेंगे। आइये जानते हैं इनके बारे में...

हो चुके हैं पतले-दुबले शरीर से परेशान, इन 10 आहार से मिलेगी वजन बढ़ाने में मदद

दूध

अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो रात को अपनी डाइट में दूध जरूर शामिल करें। रात में दूध पीने से हमारा शरीर इसके पोषक तत्वों को अवशोषित कर लेता है। आप रात में दूध और शहद, दूध और अंजीर, दूध और खजूर, दूध और मखाना खा सकते हैं। इससे आपको पर्याप्त प्रोटीन, विटामिन्स और मिनरल्स मिलते हैं। दूध पीने से वजन बढ़ाने में मदद मिलती है।

हो चुके हैं पतले-दुबले शरीर से परेशान, इन 10 आहार से मिलेगी वजन बढ़ाने में मदद

केला

रोजाना केला खाने से वजन बढ़ाने में मदद मिलती है। मोटा होने के लिए आपको पूरे दिन में करीब 3-4 केले जरूर खाने चाहिए। आप नाश्ते में बनाना शेक पी सकते हैं। वजन बढ़ाने के लिए दूध या 1 दही के साथ केला का सेवन करें। इससे तेजी से वजन बढ़ता है। केला पौष्टिक तत्वों से भरपूर है, जो आपको दिन भर एनर्जेटिक रखता है।

हो चुके हैं पतले-दुबले शरीर से परेशान, इन 10 आहार से मिलेगी वजन बढ़ाने में मदद

किशमिश

वजन बढ़ाने के लिए आप अपनी नाइट डाइट किशमिश शामिल कर सकते हैं। इसके लिए आप 10 ग्राम किशमिश लें। इसे दूध में भिगोकर रख दें। इस दूध को रात में सोने से पहले उबालकर पी लें। इससे आपको अच्छी मात्रा में कैलोरी, प्रोटीन और हेल्दी फैट मिलता है। इससे आपको वजन बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

हो चुके हैं पतले-दुबले शरीर से परेशान, इन 10 आहार से मिलेगी वजन बढ़ाने में मदद

खजूर

रात में सोने से पहले इसका सेवन करना सबसे अच्छा माना जाता है। इसके लिए सुबह उठने के समय भी छुहारा और दूध का सेवन भी किया जा सकता है। दो या तीन खजूर को दूध में धीमी आंच पर चार से पांच मिनट तक उबालें। सोने से पहले इन खजूरों और गुनगुने दूध का सेवन करें।

हो चुके हैं पतले-दुबले शरीर से परेशान, इन 10 आहार से मिलेगी वजन बढ़ाने में मदद

बींस
बीन्स पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में बीन्स शामिल कर सकते हैं। बीन्स में बहुत सारे विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं, तो इसलिए यह वजन बढ़ाने में मदद करते हैं। रात को बीन्स खाने से हेल्दी वेट गेन करने में मदद मिलती है।

हो चुके हैं पतले-दुबले शरीर से परेशान, इन 10 आहार से मिलेगी वजन बढ़ाने में मदद

दलिया

वजन बढ़ाने के लिए दलिया का सेवन करना एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। ऐसे में आप दलिये का सेवन रात को सोने से पहले कर सकते हैं। आपको बता दें कि दलिये का सेवा नाश्ते के वक्त करना भी सेहत के लिए अच्छा हो सकता है। यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है साथ ही वजन को बढ़ाने में भी उपयोगी है। इससे हेल्दी वेट गेन हो सकता है।

हो चुके हैं पतले-दुबले शरीर से परेशान, इन 10 आहार से मिलेगी वजन बढ़ाने में मदद

ड्राय फ्रूट्स
ड्राय फ्रूट्स या सूखे मेवे वजन बढ़ाने में काफी लाभदायक होते हैं। अगर आप वजन बढा़ना चाहते हैं, तो अपनी नाइट डाइट में ड्राय फ्रूट्स शामिल कर सकते हैं। इसके लिए आप 3-4 बादाम, खजूर और अंजीर लें। इन सभी को दूध में उबालें और पी लें। रात में सोने से पहले ड्राय फ्रूट्स वाला दूध पीने से पाचन तंत्र मजबूत बनता है और वजन बढ़ता है।

हो चुके हैं पतले-दुबले शरीर से परेशान, इन 10 आहार से मिलेगी वजन बढ़ाने में मदद

पीनट बटर

आजकल लोग वजन बढ़ाने के लिए पीनट बटर का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। जिम ट्रेनर मोटापा बढ़ाने के लिए पीनट बटर के इस्तेमाल की सलाह देते हैं। पीनट बटर में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। आप इसे नाश्ते में ब्रेड या टोस्ट के साथ खा सकते हैं। इससे वजन बढ़ाने में आसानी होगी।

हो चुके हैं पतले-दुबले शरीर से परेशान, इन 10 आहार से मिलेगी वजन बढ़ाने में मदद

टोफू

टोफू वजन बढ़ाने में मदद कर सकता है। अगर आप अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में टोफू शामिल कर सकते हैं। रात को रोजाना टोफू खाने से आपका वजन बढ़ सकता है। इसलिए अगर आपका शरीर कमजोर है, तो टोफू को अपनी डाइट का हिस्सा बना लें। इसमें कैलोरी, हेल्दी फैट होता है इसलिए यह वजन बढ़ाने में मदद कर सकता है।

हो चुके हैं पतले-दुबले शरीर से परेशान, इन 10 आहार से मिलेगी वजन बढ़ाने में मदद

घी

दादी नानी के जमाने में लोग घी खाकर अपने शरीर को मजबूत और स्वस्थ बनाते थे। अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यह सबसे पुराना तरीका है अपना सकते हैं। आप खाने में घी और चीनी खा सकते हैं। इसमें कैलोरी और फैट काफी मात्रा में पाया जाता है, जिससे वजन बढ़ाने में मदद मिलती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

छाती पर पैर रखकर तोड़ीं पसलियां, केरल में 18 महीने के मासूम संग मां और प्रेमी की हैवानियत
छाती पर पैर रखकर तोड़ीं पसलियां, केरल में 18 महीने के मासूम संग मां और प्रेमी की हैवानियत
TMC में बड़ी टूट की आशंका, 59 विधायकों के समर्थन का दावा लेकर बागी नेता विधानसभा पहुंचे, अलग गुट बनाने की तैयारी तेज
TMC में बड़ी टूट की आशंका, 59 विधायकों के समर्थन का दावा लेकर बागी नेता विधानसभा पहुंचे, अलग गुट बनाने की तैयारी तेज
दिल्ली: रेस्टोरेंट में भयानक आग, 18 लोगों की मौत, मृतकों में अधिकतर दक्षिण अफ्रीकी नागरिक
दिल्ली: रेस्टोरेंट में भयानक आग, 18 लोगों की मौत, मृतकों में अधिकतर दक्षिण अफ्रीकी नागरिक
पटना में कोचिंग सेंटर पर हिंसा के बाद पुलिस की सख्त कार्रवाई, अब तक 3 हिरासत में; खान सर ने सरकार और पुलिस की खुलकर सराहना की
पटना में कोचिंग सेंटर पर हिंसा के बाद पुलिस की सख्त कार्रवाई, अब तक 3 हिरासत में; खान सर ने सरकार और पुलिस की खुलकर सराहना की
दिल्ली: एक ही सीढ़ी से मची अफरा-तफरी, तीसरी मंजिल से कूदे लोग, 20 की मौत, BJP विधायक बोले—स्थानीय लोगों ने बचाई जान
दिल्ली: एक ही सीढ़ी से मची अफरा-तफरी, तीसरी मंजिल से कूदे लोग, 20 की मौत, BJP विधायक बोले—स्थानीय लोगों ने बचाई जान
अन्नामलाई के इस्तीफे से भाजपा में मचा सियासी भूचाल, पूर्व IPS को एयरपोर्ट से लौटाया गया वापस, मनाने की कोशिशें तेज
अन्नामलाई के इस्तीफे से भाजपा में मचा सियासी भूचाल, पूर्व IPS को एयरपोर्ट से लौटाया गया वापस, मनाने की कोशिशें तेज
RBI ने नहीं बेचा स्वर्ण भंडार! विदेशी मुद्रा भंडार बचाने के लिए गोल्ड बिक्री की खबरों पर सरकार ने किया बड़ा खुलासा
RBI ने नहीं बेचा स्वर्ण भंडार! विदेशी मुद्रा भंडार बचाने के लिए गोल्ड बिक्री की खबरों पर सरकार ने किया बड़ा खुलासा
11 जून से पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन लाभ और नौकरी के नए रास्ते
11 जून से पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन लाभ और नौकरी के नए रास्ते
तीसरी शादी की तैयारी में आमिर खान? गौरी स्प्रैट के साथ रिश्ते को देंगे नया नाम, सामने आई  वेडिंग डेट
तीसरी शादी की तैयारी में आमिर खान? गौरी स्प्रैट के साथ रिश्ते को देंगे नया नाम, सामने आई वेडिंग डेट
बॉक्स ऑफिस पर कायम है 'करुप्पू' का दबदबा, 19वें दिन भी जारी रही कमाई, 200 करोड़ क्लब से बस कुछ कदम दूर
बॉक्स ऑफिस पर कायम है 'करुप्पू' का दबदबा, 19वें दिन भी जारी रही कमाई, 200 करोड़ क्लब से बस कुछ कदम दूर
'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफर जारी, 13वें दिन पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफर जारी, 13वें दिन पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
बॉक्स ऑफिस पर 'ब्लास्ट' का धमाका जारी, अर्जुन सरजा की फिल्म ने मंगलवार को भी दिखाई ताकत
बॉक्स ऑफिस पर 'ब्लास्ट' का धमाका जारी, अर्जुन सरजा की फिल्म ने मंगलवार को भी दिखाई ताकत
'जैसे-जैसे कद बढ़ता है, विरोधी भी बढ़ते हैं', रणवीर सिंह विवाद पर कंगना रनौत का रिएक्शन
'जैसे-जैसे कद बढ़ता है, विरोधी भी बढ़ते हैं', रणवीर सिंह विवाद पर कंगना रनौत का रिएक्शन
फिल्मी दुनिया से थोड़ा दूर होना मेरे लिए जरूरी था', 'भारत भाग्य विधाता' से पहले कंगना रनौत का खुलासा
फिल्मी दुनिया से थोड़ा दूर होना मेरे लिए जरूरी था', 'भारत भाग्य विधाता' से पहले कंगना रनौत का खुलासा