न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्मियों में लू का आतंक बनाता हैं बीमार, बचाव के लिए आहार में इन चीजों को करें शामिल

हम आपके लिए कुछ ऐसे आहार की जानकारी लेकर आए हैं जो आपके शरीर को लू से बचाव करने में मददगार साबित होंगे। इन आहार को दिनचर्या में शामिल कर खुद को स्वस्थ रखा जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन आहार के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 21 Apr 2022 5:45:33

गर्मियों में लू का आतंक बनाता हैं बीमार, बचाव के लिए आहार में इन चीजों को करें शामिल

गर्मियों का मौसम जारी हैं और तपती धूप पड़ रही हैं। बढ़ते तापमान के साथ तेज लू चल रही हैं जो किसी भी हट्टे-कट्टे आदमी को बीमारी कर सकती हैं। इस लू की वजह से गर्मियों के मौसम में हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं बहुत ही आम होती हैं और इसके दर से लोग घर से बाहर ना निकलने में ही अपनी समझदारी समझते हैं। मगर रोजमर्रा के जरूरी कामों के लिए तो बाहर निकलना पड़ता ही हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे आहार की जानकारी लेकर आए हैं जो आपके शरीर को लू से बचाव करने में मददगार साबित होंगे। इन आहार को दिनचर्या में शामिल कर खुद को स्वस्थ रखा जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन आहार के बारे में...

foods to eat in summers,beauty tips,beauty hacks

धनिया पत्ती

वैसे तो धनिया पत्ती खाने में ऊपर से गार्निश करने के काम आती है। इसे सलाद और कई तरह की चटनी बनाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। आप भी गर्मियों में लू से बचाव के लिए इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। कई पोषक तत्वों से भरपूर धनिया लू लगने से भी बचाता है।

foods to eat in summers,beauty tips,beauty hacks

खीरा

गर्मियों के मौसम में खीरा स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। लू से बचने में भी खीरा बहुत प्रभावशाली है। विटामिन A, B, K से भरपूर खीरा शरीर में पानी के स्तर को बनाए रखता है। गर्मियों के मौसम में इसके सेवन से शरीर में ठंडक बनी रहती है। साथ ही खारा खाने से पानी की कमी भी पूरी होती है। हालांकि, खीरा खाने के तुरंत बाद अधिक पानी पीने से बचना चाहिए।

foods to eat in summers,beauty tips,beauty hacks

पुदीना-नींबू पानी

पुदीना पेट को ठंडा करने का काम करता है। ये हमारे शरीर में मेटाबोलिज्म को ठीक करता है और पाचन तंत्र को सुचारू रूप से काम करने में मदद करता है। यह शरीर को बाहर के गर्म तापमान से बचाता है और इलेक्ट्रोलाइट को बैलेंस करते हुए शरीर को थकान से मुक्ति दिलाता है। इसके अलावा जिन लोगों को एसिडिटी और बदहजमी की परेशानी रहती है, उनके लिए भी ये काफी फायदेमंद है।

foods to eat in summers,beauty tips,beauty hacks

छाछ

गर्मियों में छाछ का सेवन जरूर करना चाहिए। यह शरीर को ठंडा रखता है और अधिक प्यास को भी शांत करता है। वहीं गर्मियों में डीहाइड्रेशन से बचाव के लिए छाछ जरूर पिएं।

foods to eat in summers,beauty tips,beauty hacks

आम

फलों का राजा आम गर्मी का सबसे पसंदीदा फल है। हीट स्ट्रोक से बचना है तो मैंगो शेक और पना बनाएं, जो एंटीऑक्सीडेंट्स का भी अच्छा स्रोत है। इसमें विटामिन ए की भरपूर मात्रा होती है। हालांकि डायबिटीज या कुछ अन्य बीमारियों में आम से नुकसान पहुंच सकता है।

foods to eat in summers,beauty tips,beauty hacks

दही

गर्मियों में अपने आहार में दही को जरूर शामिल करना चाहिए। दही हमारे शरीर में प्रोबायोटिक की तरह काम करता है। यही वजह है कि दही को आंतों के लिए मुफीद समझा जाता है। दही को कई तरीकों से खाने में इस्तेमाल किया जा सकता है। दही का रायता बनाकर खाय जा सकता है या फिर दही की लस्सी बनाकर पी सकते हैं। इसके अलावा खाने के बाद चीनी मिलाकर दही को मीठे के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। दही ठंडा होता है, जो शरीर के तापमान को सामान्य रखने में मददगार है।

foods to eat in summers,beauty tips,beauty hacks

नारियल पानी

सुबह खाली पेट सबसे पहले नारियल पानी पीना कई तरह से मदद कर सकता है। नारियल के पानी में लॉरिक एसिड होता है, जो आपकी प्रतिरक्षा को बढ़ाने, आपके चयापचय को किक-स्टार्ट करने और वजन कम करने में मदद करता है। गर्भवती महिलाओं को अक्सर निर्जलीकरण और कब्ज से लड़ने के लिए नारियल पानी पीने की सलाह दी जाती है। नारियल पानी में एंटीऑक्सिडेंट गुण होता है, जो कि इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं।

foods to eat in summers,beauty tips,beauty hacks

प्याज

लू से बचाव और इसके उपचार के लिए प्याज बहुत फायदेमंद होती है। इसलिए अपनी डाइट में प्याज को जरूर शामिल करें। कच्चा प्याज खाने से शरीर की गर्मी दूर होती है। गर्मी में धूप में निकलने से पहले नाखून पर प्याज घिसकर लगाने से लू नहीं लगती। इसके अलावा धूप में बाहर निकलते वक्त अगर छिला हुआ प्याज साथ हाथ में रखें तो भी लू से बचा जा सकता है। वहीं, लू लगने पर जौ के आटे के साथ प्याज के रस का पेस्ट बनाकर शरीर पर लगाने से राहत मिलती है।

foods to eat in summers,beauty tips,beauty hacks

गन्ने का रस

गन्ने का रस गन्ने से बनता है। इसे अदरक और नमक के साथ मिला कर सुबह-सुबह पीने से पेट को आराम मिलता है। एक गिलास गन्ने का रस पीने से शरीर को कई प्रकार के पोषक तत्व प्रदान करते हैं। यह हड्डी को मजबूत कर सकता है, प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ा सकता है, पाचन को बढ़ा सकता है और तनाव को दूर करता है। गन्ने के रस का मूत्रवर्धक गुण संक्रमण को दूर भगाने के लिए इसे एक आवश्यक घटक बनाता है।

foods to eat in summers,beauty tips,beauty hacks

तरल पदार्थों का सेवन

गर्मी के मौसम में पसीना अधिक आने से शरीर में पानी की मात्रा में कमी हो जाती है। जिसकी वजह से कमजोरी महसूस होने लगती है। इसलिए गर्मी में तरल पदार्थों को सेवन ज्यादा से ज्यादा मात्रा में करना चाहिए। साथ ही ऐसे मौसमी फलों को नियमित अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए जिसमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है। धूप में निकलने से पहले पानी या कोई ठंडा शरबत पीना चाहिए। जैसे आम पना, शिकंजी ज्यादा फायदेमंद है। हालांकि, तेज धूप से आते ही और ज्यादा पसीना आने पर फौरन ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए। पानी में नींबू और नमक मिलाकर दिन में दो-तीन बार पीते रहने से लू लगने का खतरा कम रहता है। सब्जियों के सूप का सेवन करने से भी लू से बचा जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!