Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मानसून के दिनों में ऐसा रखें अपना आहार, मौसमी बीमारियों से होगी सुरक्षा

कई ऐसे सुपरफूड हैं जो मानसून के दिनों के लिए बेस्ट आहार साबित होते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ आहार की जानकारी देने जा रहे हैं। आइये जानते हैं...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 11 Jul 2022 5:53:49

मानसून के दिनों में ऐसा रखें अपना आहार, मौसमी बीमारियों से होगी सुरक्षा

मानसून के इस सीजन में देश के विभिन्न इलाकों में भारी वर्षा हो रही हैं। बारिश के आने से मौसम तो सुहाना होता ही हैं लेकिन यह मौसम अपने साथ कई बीमारियां भी लेकर आता है। इन दिनों में दस्त, पेट खराब, संक्रमण, फ्लू और सर्दी का खतरा काफी बढ़ जाता है। ऐसे में सावधानियां बरतना बहुत जरूरी है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी डाइट में हेल्दी और पौष्टिक फूड्स शामिल करें। इससे शरीर की इम्युनिटी बढ़ाते हुए इसे मजबूत बनाने में मदद मिलती हैं। कई ऐसे सुपरफूड हैं जो मानसून के दिनों के लिए बेस्ट आहार साबित होते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ आहार की जानकारी देने जा रहे हैं। आइये जानते हैं...
foods to eat in rainy season,healthy living,Health tips बादाम

बादाम वजन घटाने के लिए एक बेहतरीन स्नैक्स हैं, जो प्रोटीन और फाइबर सहित आवश्यक पोषक तत्वों और खनिजों से भरपूर हैं। आपका वजन घटाने के लिए यह दोनों आवश्यक हैं। मोनोसैचुरेटेड फैट से भरपूर बादाम त्वचा के स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं। ये विटामिन सी और जिंक से भी भरपूर होते हैं और मीठा खाने की इच्छा को कम करते हैं। foods to eat in rainy season,healthy living,Health tips लहसुन

लहसुन एक और भारतीय सुपरफूड है। लहसुन मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो प्राकृतिक रूप से शरीर की इम्यूनिटी बनाने में मदद करते हैं। इसको खाने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि इसे रोज़ दाल और करी में इस्तेमाल किया जाए। लहसुन का उपयोग स्वाद बढा़ने के लिए सॉस और गर्म सूप में भी किया जा सकता है।

foods to eat in rainy season,healthy living,Health tips शहद

कमजोर डाइजेशन वालों के लिए शहद एक वरदान है। यह आसानी से पचने वाला कार्बोहाइड्रेट है जो तुरंत एनर्जी देता है। मानसून में बहुत सी महिलाएं डाइजेस्टिव सिस्टम से परेशान रहती हैं लेकिन शहद से आप इस समस्या से आसानी से मुकाबला कर सकती हैं। एक चम्मच शहद को दो चम्मच नींबू के रस और एक गिलास गुनगुने पानी के साथ खाली पेट लें ताकि आपको इसके फायदे मिल सकें। foods to eat in rainy season,healthy living,Health tips ओटमील

ओटमील एक सुपरफूड है और वजन घटाने के लिए बेहतरीन है, क्योंकि यह आपको लंबे समय तक तृप्त रखने की क्षमता रखता है। ओटमील आपके शरीर को दिन भर चलने के लिए पर्याप्त ऊर्जा देता है और रक्त शर्करा के स्तर को भी नियंत्रित करता है। इसमें बीटा ग्लूकेन भी होता है, जो एक तरह का घुलनशील फाइबर है और शरीर में वसा के स्तर को नियंत्रित करता है।

foods to eat in rainy season,healthy living,Health tips मूंग की दाल

इस मानसून में सबसे उपयोगी माना जाता है। इसमें मौजूद प्रोटीन, विटामिन और मिनरल इम्यूनिटी को बढ़ाने के साथ ही पूरे स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं। यह आपके शरीर में वायु और अग्नि तत्व को शांत करता है और आपको संतुलित स्वभाव प्राप्त करने में मदद करता है। इस मौसम में इसका सेवन करने का सबसे अच्छा तरीका मूंग-आधारित सूप या पैनकेक है। इस मौसम में कच्ची मूंग की फलियों को खाने से बचें।

foods to eat in rainy season,healthy living,Health tips अंडा

अंडे प्रोटीन से भरपूर होते हैं। इसका नियमित रूप से सेवन करने पर यह हमारी इम्यूनिटी को बढ़ाता है, साथ ही ये हमारी रोगों से लड़ने में मदद भी करता है। अंडे में विटामिन ए, डी और बी1 पाया जाता है। अंडा हमारी हड्डियों को भी मजबूत बनाता है। आप इसका सेवन कई तरीकों से कर सकते हैं। आप उबले, स्टीम्ड या भुने हुए भुट्टे का सेवन कर सकते हैं।

foods to eat in rainy season,healthy living,Health tips मौसमी फल

बरसात के मौसम में बाजार में जामुन, आलू बुखारा, चेरी, नाशपाती और सेब काफी मिलते हैं। ये सभी फल हमें बीमारियों से लड़ने की ताकत देते हैं, साथ ही हमारी हेल्थ को हेल्दी रखते हैं। इस मौसम में तला-भुना खाने से बचना चाहिए। फल आसानी से पच भी जाते है, साथ ही सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। सेब में भरपूर फाइबर्स मौजूद होते हैं, जो हमारे पेट के लिए काफी अच्छा है। जामुन डायबीटिज वाले मरीज भी आसानी से खा सकते हैं। इसमे कैलोरीज भी काफी कम होती हैं। foods to eat in rainy season,healthy living,Health tips सत्तू

सत्तू पेट फूलने और अपच जैसी समस्याओं में काफी फायदेमंद माना जाता है। मॉनसून में पेट की बीमारी काफी परेशान करती है। ऐसे में नियमित सत्तू का सेवन हेल्थ के लिए काफी अच्छा हो सकता है। सत्तू में आयरन, प्रोटीन, कैल्शियम, और कार्बोहाइड्रेट मौजूद होते हैं, जो कि सेहत के लिए काफी जरूरी होते हैं।
foods to eat in rainy season,healthy living,Health tips नारियल पानी

नारियल पानी हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। ये स्वस्थ रहने और बैक्टीरिया के संक्रमण से बचाने का काम करता है। नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स की मात्रा अधिक होती है। ये शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालता है। ये इम्युनिटी को बढ़ाता है। ये त्वचा और हृदय को स्वस्थ रखता है। इसमें विटामिन सी होता है। ये संक्रमण से बचाने का काम करता है। foods to eat in rainy season,healthy living,Health tips सेब

सेब आपको अपनी कैलोरीज पर नियंत्रण रखने में मदद कर सकता है। ये फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट के साथ ही आवश्यक विटामिन और खनिजों में भी समृद्ध हैं। ये खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ संपूर्ण आहार भी हैं। आप इन्हें अपने ब्रेकफास्ट सीरियल्स और लंच सलाद में शामिल कर सकती हैं, साथ ही इनसे हेल्दी स्नैक्स और डेजर्ट भी बना सकती हैं। foods to eat in rainy season,healthy living,Health tips अदरक

अदरक हमारी इम्यूनिटी को बढ़ाती है, जो मॉनसून में हमारी मौसमी बीमारियों से हमारी रक्षा करती है। अदरक एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो सर्दी, गले की खराश और खांसी में काफी लाभदायक है। इसका प्रयोग चाय, काढ़ा और सब्जी बनाने में भी कर सकते हैं। यह शरीर के डाइजेस्टिव सिस्टम को बेहतर बनाता है जिससे आप एनर्जी से भरपूर बनी रहती हैं। इसके अलावा, अदरक शरीर के टिशू को पोषक तत्वों में सुधार करने में मदद करता है। foods to eat in rainy season,healthy living,Health tips मक्का के दाने

मॉनसून के मौसम में बाजार में भुट्टा या मक्का के दाने खूब मिलते हैं। ये सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। मक्का में फाइबर पाया जाता है, जिसे खान से कब्ज की समस्या नहीं होती है। इसमें फैट नहीं होता जिस कारण से आपको इसे खाने पर फैट की टेंशन नहीं होगी। इसमें विटामिन बी 1, बी9 और विटामिन सी पाया जात है। मक्का के दाने को डेली अपनी डाइट में शामिल करने पर आंखों की रोशनी भी बढ़ती है। आप इसका सेवन कई तरीकों से कर सकते हैं। आप उबले, स्टीम्ड या भुने हुए भुट्टे का सेवन कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि इसका सेवन डायबीटिज वाले मरीज ना करें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology