न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पुरुषों की सेहत में विशेष भूमिका निभाते हैं ये 10 आहार, जरूर करें इन्हें डाइट में शामिल

आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं आहार के बारे में बताने जा रहे हैं जो पुरुषों की सेहत में विशेष भूमिका निभाते हैं। इन आहार से पुरुषों को प्रजनन शक्ति और ऊर्जा के स्तर में लाभ मिलता है। आइये जानते हैं इन आहार के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 13 July 2022 6:28:04

पुरुषों की सेहत में विशेष भूमिका निभाते हैं ये 10 आहार, जरूर करें इन्हें डाइट में शामिल

स्वस्थ रहने के लिए आपका आहार पौष्टिक और पोषण से भरपूर होना चाहिए। खासतौर से पुरुषों को अपने दैनिक आहार में ज्यादा प्रोटीन और उपयोगी तत्वों की जरूरत होती हैं जिसके लिए उचित आहार होना जरूरी हैं। हांलाकि पुरुषों और महिलाओं दोनों को स्वस्थ आहार की जरूरत होती हैं लेकिन पुरुषों को अधिक ऊर्जा की जरूरत होती हैं जिसकी वजह से उनकी जरूरत का आहार भी थोडा अलग होता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं आहार के बारे में बताने जा रहे हैं जो पुरुषों की सेहत में विशेष भूमिका निभाते हैं। इन आहार से पुरुषों को प्रजनन शक्ति और ऊर्जा के स्तर में लाभ मिलता है। आइये जानते हैं इन आहार के बारे में...

foods that are best for males,healthy living,Health tips

ब्रोकली

आहार विशेषज्ञों के मुताबिक सभी लोगों को हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन अधिक से अधिक मात्रा में करना चाहिए, इससे ज्यादातर आवश्यक पोषक तत्व प्राप्त किए जा सकते हैं। पुरुषों के लिए ब्रोकली का सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है। ब्रोकली, हृदय रोग और कैंसर की रोकथाम में सहायक हो सकती हैं। यह विटामिन सी, बीटा-कैरोटीन, पोटेशियम जैसे पोषक तत्वों से भी युक्त होती है, जिसे शरीर के लिए बेहद आवश्यक माना जाता है। अध्ययनों में पाया गया है कि ब्रोकली होमोसाइक्टिन के स्तर को भी कम करने मे सहायक है। इस एमिनो एसिड का बढ़ा हुआ स्तर हृदय रोग और स्ट्रोक के जोखिम को बढ़ा सकता है।

foods that are best for males,healthy living,Health tips

बीज और नट्स

बीज और नट्स में भारी मात्रा में प्रोटीन, फाइबर और खास जरूरी वसा होते हैं। अखरोट और बादाम शरीर से एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं और शरीर में रक्त के थक्के जमा होने की समस्या को कम करने का काम करते हैं। इसके अलावा ब्राजील नट्स सेलेनियम से भरपूर होते हैं जो प्रोस्टेट और कोलन के कैंसर के खतरे को रोकने में मदद करते हैं।

foods that are best for males,healthy living,Health tips

कीवी और सेब

कोरोना काल में कीवी की मांग तेजी से बढ़ी है। इस फल को स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी माना जाता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन-सी पाया जाता है, जिससे इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद मिलती है। इसके अलावा यह इरेक्टाइल डिसफंक्शन के इलाज में भी फायदेमंद होता है। यानी कि प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने के साथ यह फल यौन शक्ति के लिए भी काफी फायदेमंद माना जा सकता है। वहीं सेब पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण शरीर की कमजोरी को दूर भगाता है और यौन शक्ति को भी मजबूत बनाए रखने में मदद करता है।

foods that are best for males,healthy living,Health tips

पालक

पालक हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है, पालक में बहुत ज्यादा मात्रा में मैग्नीशियम होता है। जिसके कारण हमारे शरीर में रक्त वाहिकाओं को ये पतला करने में हमारी मदद करता है। बेहतर रक्त वाहिका फैलाव से हमारे पूरे शरीर में बेहतर रक्त प्रवाह होता है। पालक इसलिए भी पुरुषों के लिए फायदेमंद होते हैं क्योंकि इसमें बहुत सारे पोषक तत्व फोलेट होते हैं, जो संभवतः होमोसिस्टीन के स्तर को कम करने के लिए अच्छे होते हैं। रक्त में एक हानिकारक अमीनो एसिड होता है जो धमनियों का पालन करने के लिए हमारी पट्टिका को प्रोत्साहित करता है।

foods that are best for males,healthy living,Health tips

ऑयस्टर

ऑयस्टर जस्ते से भरपूर होता है और दूसरे सभी भोजनों की तुलना में ज्यादा होता है। जस्ता पुरषों के लिए इसलिए भी अच्छा होता है क्योंकि ये प्रोस्टेट कैंसर जैसे घातक स्थिति से बचाने का काम करता है। वहीं, टेस्टोस्टेरोन उत्पादन में जस्ता ज्यादा मदद करता है।

foods that are best for males,healthy living,Health tips

केला

आसानी से और लगभग हर मौसम में उपलब्ध यह फल सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि पुरुषों को प्रतिदिन केले का सेवन करना चाहिए। इसमें ब्रोमलिन एंजाइम होते हैं, जो सेक्सुअल पॉवर को बढ़ाते हैं और साथ ही यह पुरुषों में नपुंसकता की समस्या को भी दूर करते हैं। यह शरीर के लिए और भी कई तरह से फायदेमंद होता है।त्वरित ऊर्जा प्राप्त करने के लिए केले का सेवन सबसे बेहतर विकल्प माना जा सकता है। बॉडी बिल्डरों के बीच केले को सबसे पसंदीदा फलों में से एक माना जाता है।

foods that are best for males,healthy living,Health tips

फैटी फिश

फैटी फिश हमारे शारीरिक स्वास्थ्य को पूर्ण पोषण देने का काम करती है, स्वस्थ भोजन के लिए मछली जैसे कि सामन, मैकेरल, या सार्डिन पुरुषों के लिए अच्छी मानी जाती है। आपको बता दें कि इन मछलियों में पाए जाने वाले वसा और ओमेगा -3 में ऐसे खास गुण होते हैं, जो आपके मस्तिष्क को हमेशा स्वस्थ रखने में आपकी मदद करते हैं। इसके साथ ही ये प्रोस्टेट कैंसर के लिए खतरों को कम करते हैं। जिसके कारण इसे पुरुषों के लिए एक स्वस्थ भोजन माना जाता है।

foods that are best for males,healthy living,Health tips

साबुत अनाज

साबुत अनाज से भरपूर एक संतुलित आहार हर किसी के लिए अच्छा होता है, ऐसे ही पुरुषों के स्वास्थ्य के लिए भी ये अच्छा माना जाता है। ये एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकता है। साबुत अनाज प्रोस्टेट स्वास्थ्य के साथ-साथ मांसपेशियों के स्वास्थ्य के लिए भी बहुत अच्छा है। इसके अलावा, दलिया खाने से टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने और रक्त वाहिका की कठोरता को कम करने का काम करता है।

foods that are best for males,healthy living,Health tips

सोयाबीन

पुरुषों के स्वास्थ्य के लिए सोयाबीन भी बेहद फायदेमंद होता है। सोया आइसोफ्लेवोन्स में समृद्ध है, जो प्रोस्टेट स्वास्थ्य की रक्षा करता है और प्रोस्टेट कैंसर के खतरे को कम करने में मददगार है। हाल के एक अध्ययन के अनुसार, एक दिन में 25 ग्राम सोया प्रोटीन खाने से कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद मिल सकती है। आप तमाम तरह के सोया उत्पादों, जैसे सोया नट्स, सोया मिल्क, सोया पनीर, वेजी बर्गर, टोफू या एडमैम आदि का भी सेवन कर सकते हैं।

foods that are best for males,healthy living,Health tips

चॉकलेट

शरीर में ब्लड फ्लो को बेहतर बनाने के लिए आप चॉकलेट का सेवन कर सकते हैं। डार्क चॉकलेट में फ्लेवनॉल काफी पाया जाता है जिससे बैड कोलेस्ट्रॉल घटाने और ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रखने में मदद मिलती है। डार्क चॉकलेट खाने से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल रहता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

कुलगुरु के इस्तीफे को लेकर गरमाया मामला, JNU में आधी रात ABVP और लेफ्ट विंग में हिंसक झड़प; कई छात्र गंभीर रूप से घायल
कुलगुरु के इस्तीफे को लेकर गरमाया मामला, JNU में आधी रात ABVP और लेफ्ट विंग में हिंसक झड़प; कई छात्र गंभीर रूप से घायल
भारत की करारी हार के बाद पाकिस्तान का विवादित रिएक्शन, खिलखिलाकर हंसे मोहम्मद आमिर
भारत की करारी हार के बाद पाकिस्तान का विवादित रिएक्शन, खिलखिलाकर हंसे मोहम्मद आमिर
O Romeo ने दूसरे संडे दिखाया दम, बनी शाहिद कपूर की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म; जानिए 10 दिनों का कुल कलेक्शन
O Romeo ने दूसरे संडे दिखाया दम, बनी शाहिद कपूर की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म; जानिए 10 दिनों का कुल कलेक्शन
शुक्र गोचर: होली से ठीक पहले मीन राशि में प्रवेश, वृषभ-कर्क समेत इन 4 राशियों की किस्मत चमकेगी
शुक्र गोचर: होली से ठीक पहले मीन राशि में प्रवेश, वृषभ-कर्क समेत इन 4 राशियों की किस्मत चमकेगी
भोपाल में 10वीं के छात्र पर 30 सेकंड में 27 वार, दो नाबालिगों ने क्लब में किया हमला
भोपाल में 10वीं के छात्र पर 30 सेकंड में 27 वार, दो नाबालिगों ने क्लब में किया हमला
बिना पसीना बहाए नींद में घटाएं वजन, बस सोने की आदतों में करें ये जरूरी बदलाव
बिना पसीना बहाए नींद में घटाएं वजन, बस सोने की आदतों में करें ये जरूरी बदलाव
'हर कोने में लगे CCTV, गुरुकुल में वो लड़के कभी पढ़े ही नहीं', यौन आरोपों पर अविमुक्तेश्वरानंद का बयान
'हर कोने में लगे CCTV, गुरुकुल में वो लड़के कभी पढ़े ही नहीं', यौन आरोपों पर अविमुक्तेश्वरानंद का बयान
क्या हाई-प्रोटीन डाइट वाकई है फायदेमंद या सिर्फ ओवरहाइप्ड ट्रेंड? जानिए सच
क्या हाई-प्रोटीन डाइट वाकई है फायदेमंद या सिर्फ ओवरहाइप्ड ट्रेंड? जानिए सच
जबलपुर-भोपाल हाईवे पर भयावह हादसा, रेलवे ओवरब्रिज का हिस्सा गिरा, 391 करोड़ में बना था पुल
जबलपुर-भोपाल हाईवे पर भयावह हादसा, रेलवे ओवरब्रिज का हिस्सा गिरा, 391 करोड़ में बना था पुल
उत्तर प्रदेश: शंकराचार्य पर मुकदमा दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी की ‘क्राइम कुंडली’, गौ-हत्या से रेप तक दर्ज 27 मामले
उत्तर प्रदेश: शंकराचार्य पर मुकदमा दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी की ‘क्राइम कुंडली’, गौ-हत्या से रेप तक दर्ज 27 मामले
सिंगापुर पहुंचे CM योगी, होटल के बाहर भव्य स्वागत, टेमासेक के चेयरमैन से की अहम बैठक
सिंगापुर पहुंचे CM योगी, होटल के बाहर भव्य स्वागत, टेमासेक के चेयरमैन से की अहम बैठक
युवाओं में फिटनेस का क्रेज़ बन रहा खतरा, 8 पैक एब्स, चौड़ी छाती के चक्कर में बढ़ रही चोटें, जानें सही तरीके से हेल्दी वेट कैसे बनाए रखें
युवाओं में फिटनेस का क्रेज़ बन रहा खतरा, 8 पैक एब्स, चौड़ी छाती के चक्कर में बढ़ रही चोटें, जानें सही तरीके से हेल्दी वेट कैसे बनाए रखें
‘भारत के नहीं पाकिस्तान के राष्ट्रपिता हैं गांधी’, BJP विधायक यतनल के विवादित बयान से मचा सियासी तूफान, भड़का विपक्ष
‘भारत के नहीं पाकिस्तान के राष्ट्रपिता हैं गांधी’, BJP विधायक यतनल के विवादित बयान से मचा सियासी तूफान, भड़का विपक्ष
79वें BAFTA में आलिया भट्ट की धूम, GUCCI गाउन में दिखीं जादुई अंदाज में, हिंदी में दी स्पीच
79वें BAFTA में आलिया भट्ट की धूम, GUCCI गाउन में दिखीं जादुई अंदाज में, हिंदी में दी स्पीच