न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बढ़ गया है कोलेस्ट्रॉल, तो तुरंत डाइट में शामिल करे इन 25 चीजों को

कोलेस्ट्रॉल मोम जैसा एक पदार्थ होता है, जो शरीर की सभी कोशिकाओं में पाया जाता है। यह कोशिकाओं की दीवारों, नर्वस सिस्टम के सुरक्षा कवच और हॉर्मोस के निर्माण में अहम भूमिका निभाता है। यह प्रोटीन के साथ मिलकर लिपोप्रोटीन बनाता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 30 Dec 2023 9:35:20

बढ़ गया है कोलेस्ट्रॉल, तो तुरंत डाइट में शामिल करे इन 25 चीजों को

कोलेस्ट्रॉल मोम जैसा एक पदार्थ होता है, जो शरीर की सभी कोशिकाओं में पाया जाता है। यह कोशिकाओं की दीवारों, नर्वस सिस्टम के सुरक्षा कवच और हॉर्मोस के निर्माण में अहम भूमिका निभाता है। यह प्रोटीन के साथ मिलकर लिपोप्रोटीन बनाता है। कोलेस्ट्रॉल दो प्रकार के होते हैं, (LDL: Low-density lipoproteins), जिसे खराब कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है। दूसरा (HDL: High-density lipoproteins), जिसे अच्छा कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है। बैड कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) खून के बहाव में रूकावट पैदा करने का काम कर सकता है। कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए हमारी डाइट अहम मानी जाती है। हेल्दी डाइट का सेवन कर कोलेस्ट्रॉल को बढ़ी आसानी से कंट्रोल में रखा का जा सकता है। तो चलिए जानते हैं कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर किन चीजों कसा सेवन शुरू कर देना चाहिए...

बढ़ गया है कोलेस्ट्रॉल, तो तुरंत डाइट में शामिल करे इन 25 चीजों को

ऑलिव ऑयल

खाने में उपयोग लेने वाले तेल की वजह से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। ऑलिव ऑयल के इस्तेमाल से सामान्य तेल की अपेक्षा 8% तक कलेस्ट्रॉल कम किया जा सकता है। ऑलिव ऑयल में विटामिन-ई, विटामिन के, ओमेगा-3 और 6 फैटी एसिड, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट काफी होते हैं। इससे कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहता है और हार्ट के लिए भी फायदेमंद है।

बढ़ गया है कोलेस्ट्रॉल, तो तुरंत डाइट में शामिल करे इन 25 चीजों को

ओट्स और बार्ले का सेवन

जई और जौ ये दोनों में फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। जिन्हें बीटा ग्लूकॉन कहा जाता है। विशेषज्ञ बताते हैं कि एक स्वस्थ आहार के रूप में रोजाना 3 ग्राम बीटा ग्लूटेन कोलेस्ट्रॉल मे कमी लाता है। जब आप बीटा-ग्लूटेन खाते हैं, तो यह एक जेल का निर्माण कर आंतों में कोलेस्ट्रॉल युक्त पित्त एसिड को रोके रखता है। इससे आपके ब्लड में आंत से अवशोषित कोलेस्ट्रॉल की मात्रा सीमित हो जाती है। कई बार लिवर को ज्यादा पित्त यानी बाइल बनाने के लिए ब्लड से ज्यादा कोलेस्ट्रॉल लेना पड़ता है, जिससे खून में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होने लगती है। साथ ही इनका सेवन आंतों की सफाई करता है और कब्ज से राहत दिलाता है।

बढ़ गया है कोलेस्ट्रॉल, तो तुरंत डाइट में शामिल करे इन 25 चीजों को

मछली

मछली को ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर माना जाता है। जो ब्लड सर्कुलेशन में ट्राइग्लिसराइड्स को कम करने में मदद करती है। मछली के सेवन से खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम किया जा सकता है। स्वस्थ रहने के लिए सप्ताह में दो बार स्टीम्ड या ग्रिल्ड मछली खा सकते हैं।

बढ़ गया है कोलेस्ट्रॉल, तो तुरंत डाइट में शामिल करे इन 25 चीजों को

अलसी

अलसी के बीज आपके कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार साबित होते है, जिससे हृदय रोग का खतरा कम हो सकता है। फ्लेक्ससीड से सबसे अधिक स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने के लिए, साबुत की बजाए पीसे हुए अलसी के बीज चुनें। इससे आपके शरीर को पचाने में आसानी होगी। आप सलाद के लिए एक चम्मच पीसी हुई अलसी का उपयोग। इसके अलावा आप दही में एक बड़ा चम्मच पीसी हुई अलसी मिलाकर भी खा सकते है।

बढ़ गया है कोलेस्ट्रॉल, तो तुरंत डाइट में शामिल करे इन 25 चीजों को

ग्रीन टी

ग्रीन टी कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होती है। कई शोधकर्ताओं ने हरी चाय के लाभ देखे हैं। आप एक दिन में 2 से 3 कप ग्रीन टी पी सकते हैं।

बढ़ गया है कोलेस्ट्रॉल, तो तुरंत डाइट में शामिल करे इन 25 चीजों को

धनिया के बीज

धनिया की बीजों के पाउडर को एक कप पानी में उबालकर दिन में 2 बार पीने से भी कोलेस्ट्रॉल कम होता है।

बढ़ गया है कोलेस्ट्रॉल, तो तुरंत डाइट में शामिल करे इन 25 चीजों को

प्याज

हाई कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में लाल प्याज का भी सेवन कर सकते है। एक चम्मच प्याज के रस में एक चम्मच शहद मिलाकर सेवन करें।

बढ़ गया है कोलेस्ट्रॉल, तो तुरंत डाइट में शामिल करे इन 25 चीजों को

आंवला

एक चम्मच सूखे आंवला के पाउडर को एक गिलास गर्म पानी में मिलाकर सुबह-सुबह पीने से कोलेस्ट्रॉल कम किया जा सकता है

बढ़ गया है कोलेस्ट्रॉल, तो तुरंत डाइट में शामिल करे इन 25 चीजों को

सेब का सिरका

सेब का सिरका शरीर में कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड का स्तर कम करता है। साथ ही खून को भी पतला करता है। जिससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और हार्ट डिजीज का खतरा कम होता है।

बढ़ गया है कोलेस्ट्रॉल, तो तुरंत डाइट में शामिल करे इन 25 चीजों को

संतरे का जूस

संतरे का जूस हार्ट के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर आप रोजाना संतरे के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल होता है। क्योंकि संतरे के जूस में विटामिन सी और फोलेट जैसे तत्व पाए जाते हैं। जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में काफी मददगार साबित होते हैं।

बढ़ गया है कोलेस्ट्रॉल, तो तुरंत डाइट में शामिल करे इन 25 चीजों को

नारियल का तेल

नारियल तेल में पाया जाने वाला लॉरिक एसिड आसानी से पचने वाला होता है। साथ ही इसमें नैचुरल सैचुरेटेड फैट है जो अच्छे कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ाकर बुरे कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम करता है।

बढ़ गया है कोलेस्ट्रॉल, तो तुरंत डाइट में शामिल करे इन 25 चीजों को

मूंगफली

मूंगफली को डाइट में शामिल करने से सेहत अच्छी बनी रहती है। इससे ब्लड में कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है। एक स्टडी में बताया गया है कि एक दिन में औसतन 67 ग्राम मूंगफली खाने से कुल कोलेस्ट्रॉल लेवल में 51 फीसदी कम किया जा सकता है। इसके अलावा कम घनत्व वाले 'बैड कोलेस्ट्रॉल' यानी लिपोप्रोटीन कोलेस्ट्रॉल का लेवल 7.4% कम होता है। इस स्टडी के मुताबिक, जिन लोगों के रक्त में ट्राइग्लाइसेराइड का लेवल अधिक होता है, वे अगर मूंगफली का सेवन करते है तो उनके ब्लड के लिपिड लेवल में ट्राइग्लाइसेराइड का लेवल 10.2% कम हो जाता है।

बढ़ गया है कोलेस्ट्रॉल, तो तुरंत डाइट में शामिल करे इन 25 चीजों को

अखरोट

अखरोट खाने से आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर तेजी से कम होता है, और इसका असर चार घंटों में ही देखा जा सकता है। एक शोध में यह बात साबित हुई है। लगभग एक मुट्ठी अखरोट खाने पर आप चार घंटे के अंदर इसके फायदे देख सकते हैं। इससे न केवल आपका कोलेस्ट्रॉल कम होता है बल्कि यह आपकी नसों को और अधि‍क लचीला बनाने में भी मदद करता है। इसके साथ ही आपके शरीर में रक्त संचार आसान हो जाता है जिससे हृदय पर अधि‍क दबाव नहीं पड़ता।

बढ़ गया है कोलेस्ट्रॉल, तो तुरंत डाइट में शामिल करे इन 25 चीजों को

बादाम

एक मुट्ठी बादाम में 9 ग्राम मोनोअनसैचुरेटेड फैट होता है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल से छुटकारा पाने में मदद करता है। यह शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में भी मदद करता है। आप सुबह 4-5 बादाम रोज खा सकते हा। बादाम को शाम को भिगो दें और सुबह उनका सेवन करें।

बढ़ गया है कोलेस्ट्रॉल, तो तुरंत डाइट में शामिल करे इन 25 चीजों को

पिस्ता

रोज पिस्ता खाने से भी कोलेस्ट्रॉल कम होता है। पिस्ता फायटोस्ट्रॉल खाद्य पदार्थों से मिलने वाले कोलेस्ट्रॉल को घटाता है। यह ब्लड में बुरे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को भी कम करता है।

बढ़ गया है कोलेस्ट्रॉल, तो तुरंत डाइट में शामिल करे इन 25 चीजों को

रेड वाइन

शराब सेहत के लिए हानिकारक है, यह बात किसी से छिपी नहीं है। लेकिन मित मात्रा में रेड वाइन का सेवन दिल की सेहत को दुरुस्त रखने में मदद करता है। रेड वाइन लाल अंगूर से बनती है। इसके छिल्के, गूदे और बीज में भारी मात्रा में ‘पॉलीफेनॉल’ नाम के एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। इन्हें कोलेस्ट्रॉल का स्तर घटाने के साथ ही रक्तचाप नियंत्रित रखने में भी कारगर पाया गया है।

बढ़ गया है कोलेस्ट्रॉल, तो तुरंत डाइट में शामिल करे इन 25 चीजों को

अंकुरित दालें

राजमा, चने, मूंग, सोयाबीन और उड़द इत्यादि को अंकुरित कर सलाद के तौर पर इस्तेमाल करें तो भी कोलेस्ट्रॉल कम होगा।

बढ़ गया है कोलेस्ट्रॉल, तो तुरंत डाइट में शामिल करे इन 25 चीजों को

डार्क चॉकलेट

शरीर में मौजूद एलडीएल कोलेस्ट्रॉल यानि बुरे कोलेस्ट्रॉल को कम करने में चॉकलेट बहुत फायदेमंद है। डार्क चॉकलेट में पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट्स से रक्त नलिकाएं मजबूत बनती हैं। यह एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम कर मोटापे व इसकी वजह से होने वाली अन्य बीमारियों को भी नियंत्रित करने में सहायक है।

बढ़ गया है कोलेस्ट्रॉल, तो तुरंत डाइट में शामिल करे इन 25 चीजों को

हरी पत्तेदार सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्जियों में विटामिन ए, बी और सी के अलावा आयरन और कैल्शियम भी पाया जाता है। इनका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है।

बढ़ गया है कोलेस्ट्रॉल, तो तुरंत डाइट में शामिल करे इन 25 चीजों को

लहसुन

लहसुन में ऐसे तत्व होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल को घटाने में मदद करते हैं। लहसुन में एलिसीन और मैगनी होते हैं, जो शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं।

बढ़ गया है कोलेस्ट्रॉल, तो तुरंत डाइट में शामिल करे इन 25 चीजों को

चोकर वाली रोटी

बिना चोकर अलग किए गए आटे से बनाई गईं रोटी से भी आप अपना कोलेस्ट्रॉल कम कर सकते हैं।

बढ़ गया है कोलेस्ट्रॉल, तो तुरंत डाइट में शामिल करे इन 25 चीजों को

सोयाबीन

सोयाबीन में पाया जाने वाला प्रोटीन शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को उसी प्रकार कम करता है, जिस प्रकार कोलेस्ट्रॉल कम करने वाली औषघियां करती हैं। सोयाबीन से बनी चीजें जैसे सोया मिल्क, सोया दही, सोया टोफू, सोया चंक्स आदि चीजों को अपने खाने में शामिल कर सकते है।

बढ़ गया है कोलेस्ट्रॉल, तो तुरंत डाइट में शामिल करे इन 25 चीजों को

सूरजमुखी

सूरजमुखी के बीज के सेवन से बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है। सूरजमुखी के तेल और बीज में अनसैचुरेटेड पॉली फैटी एसिड पाया जाता है जो कि कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में काफी लाभकारी है। बढ़ते कोलेस्ट्रॉल से परेशान लोगों को रोजाना एक मुठ्ठी सूरजमूखी के बीज का सेवन करना चाहिए। इसके लिए सूरजमुखी के बीज को सलाद, ओट्स और दलिया में डालकर भी सेवन कर सकते हैं। इसके बीज को भूनकर आप स्नैक रूप में भी खा सकते हैं।

बढ़ गया है कोलेस्ट्रॉल, तो तुरंत डाइट में शामिल करे इन 25 चीजों को

डेयरी उत्पाद

दूध, दही, छांछ आदि को अपनी डायट में शामिल करने से भी आप कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम कर सकते है। फैट-फ्री डेयरी प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करें।

बढ़ गया है कोलेस्ट्रॉल, तो तुरंत डाइट में शामिल करे इन 25 चीजों को

लाल मांस

रेड मीट को हमेशा कोलेस्ट्रॉल के लिए खराब माना जाता है। हाई कोलेस्ट्रॉल वाले लोगों को अक्सर रेड मीट नहीं खाने की सलाह दी जाती है। लाल मांस में सैचुरेटेड फैट की मात्रा अधिक होती है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि आपको मांस से पूरी तरह से बचने की जरूरत नहीं है, बस इसे केवल अवसर पर ही खाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

छाती पर पैर रखकर तोड़ीं पसलियां, केरल में 18 महीने के मासूम संग मां और प्रेमी की हैवानियत
छाती पर पैर रखकर तोड़ीं पसलियां, केरल में 18 महीने के मासूम संग मां और प्रेमी की हैवानियत
TMC में बड़ी टूट की आशंका, 59 विधायकों के समर्थन का दावा लेकर बागी नेता विधानसभा पहुंचे, अलग गुट बनाने की तैयारी तेज
TMC में बड़ी टूट की आशंका, 59 विधायकों के समर्थन का दावा लेकर बागी नेता विधानसभा पहुंचे, अलग गुट बनाने की तैयारी तेज
दिल्ली: रेस्टोरेंट में भयानक आग, 18 लोगों की मौत, मृतकों में अधिकतर दक्षिण अफ्रीकी नागरिक
दिल्ली: रेस्टोरेंट में भयानक आग, 18 लोगों की मौत, मृतकों में अधिकतर दक्षिण अफ्रीकी नागरिक
पटना में कोचिंग सेंटर पर हिंसा के बाद पुलिस की सख्त कार्रवाई, अब तक 3 हिरासत में; खान सर ने सरकार और पुलिस की खुलकर सराहना की
पटना में कोचिंग सेंटर पर हिंसा के बाद पुलिस की सख्त कार्रवाई, अब तक 3 हिरासत में; खान सर ने सरकार और पुलिस की खुलकर सराहना की
दिल्ली: एक ही सीढ़ी से मची अफरा-तफरी, तीसरी मंजिल से कूदे लोग, 20 की मौत, BJP विधायक बोले—स्थानीय लोगों ने बचाई जान
दिल्ली: एक ही सीढ़ी से मची अफरा-तफरी, तीसरी मंजिल से कूदे लोग, 20 की मौत, BJP विधायक बोले—स्थानीय लोगों ने बचाई जान
अन्नामलाई के इस्तीफे से भाजपा में मचा सियासी भूचाल, पूर्व IPS को एयरपोर्ट से लौटाया गया वापस, मनाने की कोशिशें तेज
अन्नामलाई के इस्तीफे से भाजपा में मचा सियासी भूचाल, पूर्व IPS को एयरपोर्ट से लौटाया गया वापस, मनाने की कोशिशें तेज
RBI ने नहीं बेचा स्वर्ण भंडार! विदेशी मुद्रा भंडार बचाने के लिए गोल्ड बिक्री की खबरों पर सरकार ने किया बड़ा खुलासा
RBI ने नहीं बेचा स्वर्ण भंडार! विदेशी मुद्रा भंडार बचाने के लिए गोल्ड बिक्री की खबरों पर सरकार ने किया बड़ा खुलासा
11 जून से पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन लाभ और नौकरी के नए रास्ते
11 जून से पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन लाभ और नौकरी के नए रास्ते
डॉन 3 विवाद में रणवीर सिंह का पलटवार, FWICE को भेजा कानूनी नोटिस
डॉन 3 विवाद में रणवीर सिंह का पलटवार, FWICE को भेजा कानूनी नोटिस
बॉक्स ऑफिस पर कायम है 'करुप्पू' का दबदबा, 19वें दिन भी जारी रही कमाई, 200 करोड़ क्लब से बस कुछ कदम दूर
बॉक्स ऑफिस पर कायम है 'करुप्पू' का दबदबा, 19वें दिन भी जारी रही कमाई, 200 करोड़ क्लब से बस कुछ कदम दूर
'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफर जारी, 13वें दिन पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफर जारी, 13वें दिन पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
बॉक्स ऑफिस पर 'ब्लास्ट' का धमाका जारी, अर्जुन सरजा की फिल्म ने मंगलवार को भी दिखाई ताकत
बॉक्स ऑफिस पर 'ब्लास्ट' का धमाका जारी, अर्जुन सरजा की फिल्म ने मंगलवार को भी दिखाई ताकत
'जैसे-जैसे कद बढ़ता है, विरोधी भी बढ़ते हैं', रणवीर सिंह विवाद पर कंगना रनौत का रिएक्शन
'जैसे-जैसे कद बढ़ता है, विरोधी भी बढ़ते हैं', रणवीर सिंह विवाद पर कंगना रनौत का रिएक्शन
फिल्मी दुनिया से थोड़ा दूर होना मेरे लिए जरूरी था', 'भारत भाग्य विधाता' से पहले कंगना रनौत का खुलासा
फिल्मी दुनिया से थोड़ा दूर होना मेरे लिए जरूरी था', 'भारत भाग्य विधाता' से पहले कंगना रनौत का खुलासा