न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शरीर की गर्मी को कम करने का काम करेंगे ये 10 आहार, देंगे अंदरूनी तौर पर ठंडक

गर्मियां अपनी दस्तक दे चुकी हैं और अभी से रिकॉर्ड तोड़ने लगी हैं। गर्मियां आते ही, जो सबसे पहला प्रश्न मन में आता है कि अब शरीर को ठंडा रखने के लिए क्या करें क्योंकि गर्मी के दिनों में बाहर का तापमान बहुत ज्यादा होता है और ऐसे में तबीयत खराब होने लगती है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 17 May 2024 10:35:56

शरीर की गर्मी को कम करने का काम करेंगे ये 10 आहार, देंगे अंदरूनी तौर पर ठंडक

गर्मियां अपनी दस्तक दे चुकी हैं और अभी से रिकॉर्ड तोड़ने लगी हैं। गर्मियां आते ही, जो सबसे पहला प्रश्न मन में आता है कि अब शरीर को ठंडा रखने के लिए क्या करें क्योंकि गर्मी के दिनों में बाहर का तापमान बहुत ज्यादा होता है और ऐसे में तबीयत खराब होने लगती है। इस मौसम में लू से बचने और खुद को ऊर्जावान रखने के लिए हेल्दी फूड्स को डाइट में शामिल करें। गर्मियों में अगर ऐसे फूड खाए जाएं जो शरीर को गर्माहट देते हैं तो व्यक्ति बीमार पड़ सकता है। इसलिए इन दिनों में ऐसा आहार होना चाहिए जो आपके शरीर को अंदरूनी तौर पर ठंडक प्रदान करें। आज इस कड़ी में हम आपको ऐसे ही कुछ आहार के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जो बॉडी को ठंडक दें और लू लगने या सन स्ट्रोक से भी बचाए। आइये जानते हैं इन आहार के बारे में...

best cooling foods,natural cooling foods,foods that cool the body,cooling summer foods,body cooling fruits,foods for reducing body heat,foods to reduce body heat,foods that lower body temperature,heat-reducing foods,cooling diet tips,foods to eat for body heat

लौकी

लौकी की तासीर ठंडी होती है। इसमें भरपूर मात्रा में पानी पाया जाता है। साथ ही यह पेट के लिए भी बहुत अच्छी होती है। गर्मियों में लौकी खाने से पाचन भी ठीक रहता है। लौकी के सेवन से गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने में मदद मिलती है। सब्जी के अलावा गर्मी के दिनों में लोग लौकी का रायता बनाकर पीना भी पसंद करते हैं।

best cooling foods,natural cooling foods,foods that cool the body,cooling summer foods,body cooling fruits,foods for reducing body heat,foods to reduce body heat,foods that lower body temperature,heat-reducing foods,cooling diet tips,foods to eat for body heat

तरबूज

तरबूज सर्दियों में अधिकतर सबका फेवरिट होता है। इसमें भरपूर मात्रा में पानी होता है। जिस कारण ये शरीर को लंबे समय तक हाइड्रेट रखने के साथ शरीर को ठंडा भी रखते हैं। तरबूज में मौजूद लाइकोपीन धूप स्किन को धूप से होने वाले नुकसान से भी बचाता है। इसको खाने से जल्दी भूख का अहसास भी नहीं होता।

best cooling foods,natural cooling foods,foods that cool the body,cooling summer foods,body cooling fruits,foods for reducing body heat,foods to reduce body heat,foods that lower body temperature,heat-reducing foods,cooling diet tips,foods to eat for body heat

कटहल

शरीर को ठंडा रखने के लिए कटहल का सेवन करना एक बेहतरीन उपाय हो सकता है। एक रिसर्च के अनुसार, कटहल के गूदे और बीज में कूलिंग प्रभाव होता है, जो शरीर को ठंडा रखने में मददगार हो सकता है। यह शरीर को रिहाइड्रेट करने में भी मदद कर सकता है। कटहल में फाइबर, प्रोटीन, पोटेशियम, विटामिन बी, विटामिन सी और कई अन्य पोषक तत्व भी होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं।

best cooling foods,natural cooling foods,foods that cool the body,cooling summer foods,body cooling fruits,foods for reducing body heat,foods to reduce body heat,foods that lower body temperature,heat-reducing foods,cooling diet tips,foods to eat for body heat

दही

प्रोबायोटिक से भरपूर दही न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि शरीर को ठंडक भी प्रदान करता है। आप दही का कई तरह से सेवन कर सकती हैं। आप मसालेदार छाछ, या मीठी लस्सी का सेवन भी कर सकती हैं। साथ ही दही का रायता भी बना सकती हैं और इसे अपने खाने के साथ भी खा सकती हैं। दही खाने का एक और विकल्प है इसमें मौसमी फलों को शामिल करना या फिर स्मूदी बनाना।

best cooling foods,natural cooling foods,foods that cool the body,cooling summer foods,body cooling fruits,foods for reducing body heat,foods to reduce body heat,foods that lower body temperature,heat-reducing foods,cooling diet tips,foods to eat for body heat

आड़ू

आड़ू एक बहुत ही स्वादिष्ट फल है। ये विटामिन ए, सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इसमें फाइबर होता है। ये पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है। आड़ू राइबोफ्लेविन और पोटैशियम से भरपूर होते हैं। ये तत्व त्वचा के लिए और स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद हैं। ये आपके शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं। गर्मियों में आप इस फल का सेवन कर सकते हैं।

best cooling foods,natural cooling foods,foods that cool the body,cooling summer foods,body cooling fruits,foods for reducing body heat,foods to reduce body heat,foods that lower body temperature,heat-reducing foods,cooling diet tips,foods to eat for body heat

खीरा

खीरा शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर, पोटेशियम, कैल्शियम और विटामिन ए पाया जाता हैं। इसको खाने से शरीर हाइड्रेट रहता है और शरीर में पानी की कमी भी नहीं होती। खीरा खाने से शरीर ठंडा रहता है और सर्दियों में चलने वाली लू से भी बचाव होता है।

best cooling foods,natural cooling foods,foods that cool the body,cooling summer foods,body cooling fruits,foods for reducing body heat,foods to reduce body heat,foods that lower body temperature,heat-reducing foods,cooling diet tips,foods to eat for body heat

प्याज

गर्मियों में लू से बचने के लिए प्याज का सेवन करना चाहिए। गर्मियों में प्याज शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। इसे गर्मियों में सब्जी के साथ-साथ सलाद में मिक्स करके भी खाया जा सकता है। बनाकर भी खाना चाहिए जिससे शरीर पर इसका ज्यादा फायदा हो। बच्चों को गर्मी के से बचाने के लिए बर्गर या सैंडविच में कच्चा प्याज डालकर खिलाया जा सकता है।

best cooling foods,natural cooling foods,foods that cool the body,cooling summer foods,body cooling fruits,foods for reducing body heat,foods to reduce body heat,foods that lower body temperature,heat-reducing foods,cooling diet tips,foods to eat for body heat

पिपरमिंट

औषधीय गुणों से भरपूर पिपरमिंट का उपयोग पुराने समय से ही आयुर्वेद में स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं में किया जाता रहा है। इसके अलावा, शरीर को ठंडा रखने में भी पिपरमिंट का उपयोग किया जा सकता है। इसमें पाए जाने वाले मेंथॉल में कूलिंग इफेक्ट होता है। यह प्रभाव शरीर को गर्मी से बचाने के साथ ही ठंडा रखने में असरदार हो सकता है।

best cooling foods,natural cooling foods,foods that cool the body,cooling summer foods,body cooling fruits,foods for reducing body heat,foods to reduce body heat,foods that lower body temperature,heat-reducing foods,cooling diet tips,foods to eat for body heat

नारियल पानी

नारियल पानी शरीर की गर्मी से राहत पाने के लिए सबसे बेहतरीन ड्रिंक है। यह बहुत अधिक महंगा नहीं और लगभग सभी फलों की दुकानों में उपलब्ध है। यह आवश्यक विटामिन, मिनरल और अन्य पोषक तत्वों से भरा हुआ है। इसमें ठंडक पहुंचाने वाले गुण होते हैं जो शरीर की गर्मी से लड़ने में आपकी मदद करते हैं। अध्ययन यह भी बताते हैं कि नियमित रूप से नारियल पानी पीने से कैंसर से भी बचाव होता है।

best cooling foods,natural cooling foods,foods that cool the body,cooling summer foods,body cooling fruits,foods for reducing body heat,foods to reduce body heat,foods that lower body temperature,heat-reducing foods,cooling diet tips,foods to eat for body heat

सत्तू ड्रिंक

गर्मियों में सत्तू वाली ड्रिंक पीने से शरीर की कई समस्याएं आसानी से दूर होती हैं। ये ड्रिंक स्वादिष्ट होने के साथ शरीर को ठंडा रखने में मदद करती है। गर्मियों में सत्तू ड्रिंक को मीठा या चटपटा बनाकर आसानी से पीया जा सकता है। इसको पीने से पाचन तंत्र भी मजबूत रहता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

आसमान में आखिर कैसे उछलकर छत से टकरा गए यात्री? एयर इंडिया फ्लाइट AI2379 में क्या हुआ, जानिए पूरी कहानी

'हर हाल में समझौता चाहिए', आखिर ईरान से डील करने के लिए क्यों उतावले दिख रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप?

'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने भारत में रचा इतिहास, महज 6 दिनों में 300 करोड़ क्लब में एंट्री

यूसुफ पठान समेत तीन मुस्लिम सांसदों ने बनाई NDA से दूरी, भाजपा में शामिल होने की अटकलों को भी किया खारिज

महाराष्ट्र में एनालॉग पनीर पर पूरी तरह रोक, बेचने या बनाने पर होगी जेल और भारी जुर्माना

क्या बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा करेंगी तमन्ना मलिक? संभल प्रशासन ने जारी किया नोटिस, कानून-व्यवस्था का दिया हवाला

Google Pay, PhonePe और Paytm यूजर्स के लिए बड़ी खबर! क्या UPI से लेनदेन पर लगेगा शुल्क? संसद में पेश हुआ बिल

लाल सागर में भारतीय ध्वज वाले जहाज पर हमला, 13 भारतीय सुरक्षित रेस्क्यू; MEA ने जताई चिंता

पेपर लीक: रांची में छात्र आंदोलन का 12वां दिन, आज प्रदर्शनकारियों से मिल सकते हैं झारखंड सरकार के मंत्री

ट्रंप की सुरक्षा पर फिर मंडराया खतरा? गोल्फ कोर्स के बाहर संदिग्ध गिरफ्तार, कार और घर से हथियार बरामद

POCO ने भारत में उतारा 8000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, Qualcomm Snapdragon प्रोसेसर से होगा लैस

यूरिक एसिड बढ़ने की वजह बन सकती हैं आपकी रोजमर्रा की ये आदतें, जानिए इसे कंट्रोल करने के आसान उपाय

iPhone यूजर्स के लिए बड़ा झटका! Apple ने App Store से हटाया Telegram ऐप

रोज-रोज होता है सिरदर्द? आपकी ये रोजमर्रा की आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार, जानिए बचाव के आसान तरीके