न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महिलाओं में बढ़ता जा रहा स्तन कैंसर का खतरा, सावधानी से करें इन 8 चीजों का सेवन

एक्सपर्ट के अनुसार इसका मुख्य कारण बनता जा रहा हैं आपका गलत खानपान। जी हां, शरीर में होने वाली इस घातक बीमारी से खुद को बचाना है तो अपनी डाइट से महिलाओं को कुछ आहार हटाने की जरूरत हैं या ग्रहण करते समय सावधानी बरतने की जरूरत हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 26 Nov 2021 8:42:24

महिलाओं में बढ़ता जा रहा स्तन कैंसर का खतरा, सावधानी से करें इन 8 चीजों का सेवन

वर्तमान समय में देखा जा रहा हैं कि कैंसर की बीमारी घातक रूप लेते हुए कई लोगों की जान ले रही हैं। कैंसर कई तरह का होता हैं। इनमें से एक हैं ब्रैस्ट कैंसर अर्थात स्तन कैंसर जिसका ज्यादा खतरा महिलाओं को होता हैं। खबरों के मुताबिक हर साल लाखों की गिनती में ब्रेस्ट कैंसर से शिकार लोग अपनी जान गवां रहे हैं। एक्सपर्ट के अनुसार इसका मुख्य कारण बनता जा रहा हैं आपका गलत खानपान। जी हां, शरीर में होने वाली इस घातक बीमारी से खुद को बचाना है तो अपनी डाइट से महिलाओं को कुछ आहार हटाने की जरूरत हैं या ग्रहण करते समय सावधानी बरतने की जरूरत हैं। तो आइये जानते हैं इन चीजों के बारे में।

Health tips,health tips in hindi,breast cancer,healthy habit

आर्टिफिशियल स्वीटनर

चीनी के ज्‍यादा सेवन करना नुकसानदेह होता है, और इसके ज्‍यादा सेवन से डायबिटीज का खतरा भी बढ़ जाता है, और वजन में भी लगातार बढ़ोतरी होने लगती है। यह बात तो हम सभी जानते है। लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि चीनी की जगह इस्‍तेमाल किये जाने वाले आर्टिफिशियल स्वीटनर एक तरह का केमिकल है। आर्टिफिशियल स्वीटनर का स्वाद चीनी की तरह ही होता है, लेकिन इसमें कोई दो राय नहीं कि यह किसी मीठे जहर से कम नहीं है। आर्टिफिशियल स्वीटनर से सिरदर्द, याददाश्त की कमी, अचानक चक्कर आकर गिर पड़ना और कैंसर जैसी बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। इसके सेवन से मस्तिष्क ट्यूमर की संभावना बनी रहती है।

Health tips,health tips in hindi,breast cancer,healthy habit

दूध और दूध से बने आहार

दूध सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। मगर आज के समय में कई जगहों पर दूध में मिलावट की जाती है। दूध को बढ़ाने के लिए जानवरों को केमिकल्स और हार्मोन्स के इंजेक्शन लगाए जाते हैं। मगर इसके कारण दूध शुद्ध नहीं रहता है। बता दें, ऑक्सीटोसिन और rGBH ऐसे केमिकल्स हैं, जिसके इंजेक्शन जानवरों को लगाने से वे ज्यादा मात्रा में दूध देते हैं। मगर ऐसा केमिकल्स वाला दूध पीने से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बढ़ता है। ये केमिकल्स शरीर में पहुंचकर सेल और डीएनए को नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं।

Health tips,health tips in hindi,breast cancer,healthy habit

अल्कोहल भी है घातक

अल्कोहल के अधिक सेवन से डायबिटीज, मोटापा और कैंसर जैसी घातक बीमारियों का खतरा बना रहता है। जो लोग शराब पीते हैं उनमें कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। आजकल महिलाएं भी इसका आनंद लेने में पीछे नहीं रह गयी है। लेकिन एक ताजा स्टडी के अनुसार अल्कोहल पीने वाली महिलाओं में स्तन कैंसर की दर में 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

Health tips,health tips in hindi,breast cancer,healthy habit

हानिकारक फैट्स का सेवन

शरीर के लिए फैट्स की भी जरूरत होती है। मगर हानिकारक फैट्स खाने से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बढ़ता है। ये हानिकारक फैट्स ज्यादातर प्रॉसेस्ड फूड्स में पाए जाते हैं। एक अध्ययन मुताबिक, खाद्य पदार्थों में मौजूद ट्रांस फैट से भी ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। ये फैट बिस्किट, फ्राइड फूड्स, डोनट्स, पेस्ट्रीज, केक, कुकीज और फास्ट फूड्स में सबसे अधिक होता है।

Health tips,health tips in hindi,breast cancer,healthy habit

माइक्रोवेव पॉपकॉर्न से बचें

हर कोई पॉपकार्न खाने के लिए उतावला रहता है। चाहे मूवी हॉल हो या घर में दोस्‍तों के साथ मैच देखने का प्रोग्राम, इस समय पॉपकॉर्न को सभी खाना पसंद करते हैं। यह एक टाइम पास, सस्ता और स्वादिष्ट आहार है। और इसे माइक्रोवेव में बनाना बहुत आसान और सुविधाजनक होता है। लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि इसको बनाते समय इसमें एक (PFOA) केमिकल डाला जाता है जो बहुत खतरनाक होता है। इसके खाने से लोगों का किडनी, मूत्राशय, लीवर और आंत कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।

Health tips,health tips in hindi,breast cancer,healthy habit

रेड मीट का सेवन

रेड मीट खाने से प्रोटीन व अन्य पोषक तत्व मिलते हैं। मगर एक्सपर्ट अनुसार, रेड मीट का सेवन करने से ब्रेस्ट कैंसर की चपेट में आने का खतरा अधिक रहता है। दरअसल, प्रॉसेस्ड मीट में प्रिजर्वेटिव्स और नमक का इस्तेमाल अधिक होता है। इसके साथ ही इसमें हानिकारक फैट की मात्रा भी अधिक पाई जाती है। इसलिए इसका ज्यादा सेवन करने से बचना चाहिए।

Health tips,health tips in hindi,breast cancer,healthy habit

आलू चिप्स

आलू के चिप्स या फेंच फ्राई जैसी चीजों के शौकीन लोगों को सावधान हो जाना चाहिए क्‍योंकि ये केवल मोटापे और दिल के रोगों को बढ़ाने के साथ कैंसर का कारण भी है। एक सर्वेक्षण के अनुसार, स्टार्च वाले कुछ खाद्य पदार्थों में ऐक्रिलामाइड नामक एक केमिकल पाया जाता है। ऐक्रिलामाइड एक ऐसा तत्व है, जो 120 डिग्री सेंटीग्रेड से अधिक तापमान पर पकाए, तले अथवा ग्रिल किए जाने वाले खाद्य पदार्थों में उपस्थित होता है और कैंसर से संबधित होता है।

Health tips,health tips in hindi,breast cancer,healthy habit

वेजिटेबल ऑयल

एक्सपर्ट अनुसार, वेजिटेबल ऑयल यानि वनस्पति तेल का अधिक सेवन करने भी ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बढ़ता है। इसके साथ ही सनफ्लावर ऑयल, सोयाबीन ऑयल, कॉर्न और अन्य वे चीजें, जिनमें पॉलीसैचुरेटेड फैट अधिक मौजूद होता है। उनके सेवन से ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा रहता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली में जारी प्रदर्शन के बीच सरकार की अहम पहल, सोनम वांगचुक से मिलने मेदांता पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह
दिल्ली में जारी प्रदर्शन के बीच सरकार की अहम पहल, सोनम वांगचुक से मिलने मेदांता पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह
बेटे की फिक्र है, लेकिन आंदोलन से पीछे हटने को नहीं कहेंगे; हिंसक झड़पों के बाद अभिजीत दीपके के माता-पिता ने सरकार पर साधा निशाना
बेटे की फिक्र है, लेकिन आंदोलन से पीछे हटने को नहीं कहेंगे; हिंसक झड़पों के बाद अभिजीत दीपके के माता-पिता ने सरकार पर साधा निशाना
बीमार पत्नी ने तोड़ा दम, सदमे में पति की भी चली गई जान; यूपी में साथ उठी दोनों की अर्थी
बीमार पत्नी ने तोड़ा दम, सदमे में पति की भी चली गई जान; यूपी में साथ उठी दोनों की अर्थी
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग