न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हड्डियों के लिए घातक साबित होते हैं ये आहार, आज से ही बना लें दूरी

शरीर के विकास के लिए हड्डियों का विकास होना बहुत जरूरी है। हड्डियों पर ही पूरा शरीर टिका होता है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हड्डियों को मजबूत होना जरूरी है। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है हड्डियां कमजोर होने लगती हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 24 Jun 2024 8:43:29

हड्डियों के लिए घातक साबित होते हैं ये आहार, आज से ही बना लें दूरी

शरीर के विकास के लिए हड्डियों का विकास होना बहुत जरूरी है। हड्डियों पर ही पूरा शरीर टिका होता है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हड्डियों को मजबूत होना जरूरी है। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। हड्डियों में होने वाले दर्द से बचने, हड्डियों को टूटने से बचाने और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी खतरनाक बीमारियों के खतरे को दूर करने के लिए आपको अपनी हड्डियों का ख्याल रखना चाहिए। इसके लिए आपको अपना आहार संतुलित रखने की जरूरत होती हैं। व्यक्ति जो कुछ खाता है उसका असर सीधा उसकी सेहत पर पड़ता है। ऐसे में आपको उन आहार से भी दूरी बनाने की जरूरत हैं जो हड्डियों को नुकसान पहुंचाने का काम करें। आज हम आपको ऐसे ही आहार की जानकारी देने जा रहे हैं जो हड्डियों के लिए घातक साबित होते हैं।

हड्डियों के लिए घातक साबित होते हैं ये आहार, आज से ही बना लें दूरी

सॉफ्ट ड्रिंक्स

सॉफ्ट ड्रिंक्स न सिर्फ आपके भोजन द्वारा लिए गए कैल्शियम को बर्बाद करती हैं, बल्कि आपके शरीर में पहले से मौजूद कैल्शियम को भी सोख लेती हैं। इसलिए जो लोग बहुत ज्यादा सॉफ्ट ड्रिंक्स जैसे-कोल्ड ड्रिंक्स, सोडा, फ्लेवर्ड जूस आदि का सेवन करते हैं, उनकी हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। खाने के बाद कभी भी इन सॉफ्ट ड्रिंक्स का सेवन नहीं करना चाहिए।

हड्डियों के लिए घातक साबित होते हैं ये आहार, आज से ही बना लें दूरी

कॉफी

अधिकांश लोग कॉफी पीने के शौकीन होते हैं। कॉफी के कुछ फायदे भी हैं लेकिन ज्यादा कॉफी पीने से कैल्शियम का उत्सर्जन बढ़ सकता है। कॉफी के अलावा कोकोआ, चॉकलेट आदि में कैफीन पाई जाती है।

हड्डियों के लिए घातक साबित होते हैं ये आहार, आज से ही बना लें दूरी

नमक

नमक के बिना खाने में स्वाद नहीं आता और यह ऐसी चीज है जिसे डाइट से चाहकर भी निकाल पाना मुश्किल होता है। लेकिन, सेहत को ध्यान में रखते हुए नमक की मात्रा कम की जा सकती है। नमक हड्डियों से कैल्शियम सोखने का काम करता है इसीलिए कहा जाता है कि नमक हड्डियां गला देता है। ऐसे में नमक कम खाने की कोशिश करनी चाहिए और बाहर की डिब्बाबंद चीजों से परहेज करना चाहिए जिनमें आमतौर पर नमक जरूरत से ज्यादा होता है।

हड्डियों के लिए घातक साबित होते हैं ये आहार, आज से ही बना लें दूरी

एनिमल प्रोटीन

जानवरों द्वारा मिलने वाले प्रोटीन का सेवन हड्डियों को नुकसान पहुंचा सकता है। एनिमल प्रोटीन का अधिक सेवन करने से वो पेशाब के रास्ते बाहर निकल जाता है और हड्डियां कमजोर हो जाती है।

हड्डियों के लिए घातक साबित होते हैं ये आहार, आज से ही बना लें दूरी

शुगर वाले फूड्स

जरूरत से ज्यादा शुगर का इंटेक भी हड्डियों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इन ड्रिंक्स से बोन मास कम हो सकता है और हड्डियों में चोट लगने, हड्डी टूटने या दर्द होने की संभावना भी बढ़ जाती है। ऐसे में एडेड शुगर की बजाय नेचुरल शुगर के सेवन पर जोर देना चाहिए।

हड्डियों के लिए घातक साबित होते हैं ये आहार, आज से ही बना लें दूरी

एल्कोहल

जितना ज्यादा आप एल्कोहल का सेवन करते हैं उतना ही कम आपका बोन मास होता जाएगा। इससे हड्डी टूटने का खतरा बढ़ता है और हड्डियों की चोट जल्दी नहीं भरती। इस चलते एल्कोहल का सेवन सीमित कर देने में ही भलाई है।

हड्डियों के लिए घातक साबित होते हैं ये आहार, आज से ही बना लें दूरी

आयरन से भरपूर चीजें

सेहत के लिए यूं तो आयरन फायदेमंद होता है लेकिन जरूरत से ज्यादा आयरन हड्डियों के लिए अच्छा नहीं होता है। आयरन शरीर में कैल्शियम को सोखने से रोकता है। इससे बोन लॉस हो सकता है। इसीलिए आयरन का सीमित सेवन करने की सलाह दी जाती है। इसके साथ ही कोशिश करनी चाहिए कि कैल्शियम और आयरन से भरपूर चीजों को एकसाथ ना खाया जाए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी