न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना के दौर में इम्यूनिटी और ऑक्सीजन लेवल को बढ़ाने के लिए करे इन चीजों का सेवन

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच यह जरूरी हो जाता है कि हम अपनी सेहत का ख्याल खुद कैसे रख सकते है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 22 Apr 2021 10:16:08

कोरोना के दौर में इम्यूनिटी और ऑक्सीजन लेवल को बढ़ाने के लिए करे इन चीजों का सेवन

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच यह जरूरी हो जाता है कि हम अपनी सेहत का ख्याल खुद कैसे रख सकते है। इसके लिए हमें अपने आहार में ऐसी चीजों को शामिल करे जो हमारे शरीर को बिमारियों से लड़ने में मदद करते है। इसके साथ ही हमारे शरीर में ऑक्सीजन (Oxygen) की मात्रा भी बनी रहे। ऑक्सीजन की मात्रा को बनाए रखने के लिए हमे खून में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बनाए रखना बेहद जरुरी है। हीमोग्लोबिन (Hb) हमारे खून के रेड ब्लड सेल्स (RBC) का वह प्रोटीन है जो फेफड़ों से शरीर के अंगों तक ऑक्सीजन (O2) ले जाता है और वहां से कार्बन डाईक्साइड (CO2) को वापस लाता है। अलग-अलग अंगों की कोशिकाओं में यही ऑक्सीजन एनर्जी बनाने के काम आती है। ऐसे में डाइट में ऐसी चीजें शामिल करें जो खून में हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में मददगार हों। इस संबंध में हार्वर्ड हेल्थ और अमेरिका के फूड एंड ड्रग ऐडमिनिस्ट्रेशन की ओर से कहा गया है कि शरीर में हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) की उचित मात्रा बनाए रखने के लिए अपने आहार में कॉपर, आयरन, विटामिन (विटामिन ए, विटामिन बी2 (राइबोफ्लेविन), विटामिन बी3 (नियासिन), विटामिन बी5, विटामिन बी6) के अलावा फॉलिक एसिड जरूर शामिल करना चाहिए। ये पोषक तत्‍व खून में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ाने में मददगार होंगे।

healthy food,food increasing oxygen level,food increasing immunity,coronavirus,food to eat during corona pandemic,health news,healthy diet

तो आइए जानते हैं ऐसी कौन-कौन सी चीजों का सेवन करे जिनसे ये सभी न्यूट्रिएंट्स हमारे शरीर को मिल सके...

- आलू, तिल, काजू और मशरूम में भरपूर मात्रा में कॉपर पाया जाता है।

- आयरन (Iron Rich Food) के लिए चिकन, मांस आदि के अलावाा बीन्स, हरी पत्तेदार सब्जियां और दालों का सेवन कर सकते हैं।

-विटामिन ए (Vitamin A) आयरन की तरह ही होता है। यह अंडों में भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा शकरकंद, गाजर, लौकी, आम, वनीला आइसक्रीम और पालक आदि में भी यह पाया जाता है। करीब 90 ग्राम मांस से हमारी रोजाना की जरूरत का 444% विटामिन ए (Vitamin A) मिल जाता है। आधा कप गाजर हमारी रोज की जरूरत का 184% विटामिन ए दे देती है।

healthy food,food increasing oxygen level,food increasing immunity,coronavirus,food to eat during corona pandemic,health news,healthy diet

- वहीं ओट्स, दही, अंडों, बादाम, पनीर, ब्रेड,छिलके समेत सेब, बीन्स, सूरजमुखी के बीज, टमाटर और दूध आदि में भी पर्याप्‍त मात्रा में विटामिन बी2 (राइबोफ्लेविन) होता है। इन्‍हें भी आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। 90 ग्राम लीवर के मीट से रोज की जरूरत का 223% राइबोफ्लेविन मिल सकता है।

-विटामिन बी3 (Vitamin B3) मांसाहार से भरपूर मात्रा में लिया जा सकता है। 90 ग्राम चिकन या टर्की से हमारी रोज की जरूरत का 50% विटामिन बी3 मिल जाता है। इसके अलावा यह अनाज, रोस्टेड सूरजमुखी और लौकी के बीज, भुनी हुई मूंगफली से भी प्राप्‍त किया जा सकता है।इसके साथ ही करीब एक कप चावल के जरिए भी 12-26% तक जरूरत पूरी की जा सकती है।

-चिकन, टूना मछली, अंडे आदि से विटामिन बी5 (Vitamin B5) प्राप्‍त किया जा सकता है। 90 ग्राम ऑर्गन मीट में हमारी रोज की जरूरत का 166% तक विटामिन बी5 मिल जाता है। इसके अलावा मशरूम, मूंगफली, एवाकाडो, ब्रोकली,आलू और ब्राउन राइस आदि से भी इसकी पूर्ति की जा सकती है।

-इसके अलावा विटामिन बी6 और बी9 भी चिकन, मछली केला, पालक आदि में भरपूर मात्रा में होते हैं।

healthy food,food increasing oxygen level,food increasing immunity,coronavirus,food to eat during corona pandemic,health news,healthy diet

ये चीजें से बढ़ाए ऑक्सीजन का स्‍तर

इसके अलावा नींबू में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। आप इसे भी अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। इससे कई बीमारियों से बचने में मदद मिलेगी। साथ ही यह ऑक्सीजन का स्‍तर बढ़ाने में भी मददगार माना जाता है।

लहसुन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसमें अल्कालाइन पर्याप्‍त मात्रा में पाया जाता है। साथ ही यह ऑक्सीजन को बढ़ाने में भी मदद करता है।

अंकुरित अनाज जहां सेहत के लिए फायदेमंद होता है, वहीं यह शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा को बढ़ाने का काम भी करते हैं। इसके लिए आप अंकुरित चना, दाल और मूंग को अपनी रोज की डाइट में शामिल कर सकते है।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारी पर आधारित हैं। lifeberrys hindi इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले डॉक्टर से संपर्क जरुर करें)

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग