न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नहीं पड़ना चाहते मॉनसून में बीमार, इन 10 आहार के सेवन से बढ़ाएं अपनी इम्युनिटी

गर्मीयों से राहत पाने के लिए सभी को मॉनसून का इंतजार रहता हैं। बरसात की फुहारें अपने साथ ठंडक लाती हैं। लेकिन एक तरफ जहां यह मौसम सुहाना हो जाता हैं, वहीं दूसरी ओर संक्रमण (इंफेक्शन) भी पैदा करता है जिससे बीमार पड़ने का रिस्क बढ़ जाता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 06 Jul 2023 3:37:59

नहीं पड़ना चाहते मॉनसून में बीमार, इन 10 आहार के सेवन से बढ़ाएं अपनी इम्युनिटी

गर्मीयों से राहत पाने के लिए सभी को मॉनसून का इंतजार रहता हैं। बरसात की फुहारें अपने साथ ठंडक लाती हैं। लेकिन एक तरफ जहां यह मौसम सुहाना हो जाता हैं, वहीं दूसरी ओर संक्रमण (इंफेक्शन) भी पैदा करता है जिससे बीमार पड़ने का रिस्क बढ़ जाता है। मौसम बदलते ही हमारी बॉडी को एड्जेस्ट करने में समय लगता है जिससे इम्युनिटी कमजोर होने लगती हैं और बीमारियों का डर बढ़ जाता हैं। ऐसे में मानसून के मौसम में हेल्दी रहने के लिए आपको खानपान पर खास ध्यान देना चाहिए। जरूरी है कि आप अपनी डाइट में ऐसी चीजें शामिल करें, जो आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। आज हम आपको जो आहार बताने जा रहे हैं उनका सेवन मानसून के मौसम में आपको तंदुरुस्त रखने में मदद करेगा। आइये जानते हैं इन आहार के बारे में...

नहीं पड़ना चाहते मॉनसून में बीमार, इन 10 आहार के सेवन से बढ़ाएं अपनी इम्युनिटी

मशरूम

मशरूम इम्युनिटी बूस्टर और फाइबर, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट का समृद्ध स्रोत है। इसमें कम कैलोरी होती है और अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो आप इसका सेवन आसानी से कर सकते हैं। यह कुछ कैंसर और हृदय रोग जैसी गंभीर स्वास्थ्य बीमारियों के खतरे को भी कम करता है।

नहीं पड़ना चाहते मॉनसून में बीमार, इन 10 आहार के सेवन से बढ़ाएं अपनी इम्युनिटी

प्रोबायोटिक्स लें

प्रोबायोटिक्स हेल्दी माइक्रो-ऑर्गेनिज्म होते हैं, जो कि हेल्दी रहने में मदद करते हैं। असल में, माइक्रो-ऑर्गेनिज्म हमारे पाचन तंत्र में होते हैं, जो पाचन शक्ति को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। बरसात के दिनों में अगर खानपान में जरा भी खराबी हुई, बासी खाना खाया, तो पेट खराब हो सकता है। इस तरह की परेशानी से बचने के लिए आवश्यक है कि आप अपनी डाइट प्रोबायोटिक्स का इनटेक बढ़ाएं। इसके लिए, आप अपनी डाइट में दही, छाछ, लस्सी और घर में बने अचार को शामिल कर सकते हैं।

नहीं पड़ना चाहते मॉनसून में बीमार, इन 10 आहार के सेवन से बढ़ाएं अपनी इम्युनिटी

अनार

अनार विटामिन-ए और फोलेट का अच्छा स्रोत है। अनार में कई एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जिनमें एंटी-वायरल और कैंसर विरोधी गुण होते हैं। इसलिए, रोजाना अनार खाने या उसका रस पीने से आपकी इम्युनिटी बढ़ सकती है। इसके साथ ही, अनार पुरानी बीमारियों से लड़ने, उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने और पाचन में सुधार करने का काम करता है।

नहीं पड़ना चाहते मॉनसून में बीमार, इन 10 आहार के सेवन से बढ़ाएं अपनी इम्युनिटी

विटामिन सी

सर्दी-जुकाम से बचने में विटामिन-सी अहम भूमिका निभा सकता है। और यह बात हम सभी जानते हैं कि मॉनसून वायरस और बैक्टीरिया को जन्म देने के लिए उपयुक्त मौसम माना जाता है। वायरस और बैक्टीरिया के कारण, इस मौसम में कई तरह के संक्रमण, एलर्जिक रिएक्शन और वायरल फील हो सकता है। इसी तरह, बारिश के कारण हवा में ऐसे बैक्टीरिया मौजूद होते हैं, जो आपको बीमार कर सकते हैं। ऐसे में, हेल्दी रहना जरूरी है। हेल्दी रहने के लिए आप विटामिन-सी का इनटेक बढ़ाएं। विटामिन-सी के लिए आप ताजा हरी पत्तेदार सब्जियां, संतरा और स्प्राउट्स जैसी चीजों को अपनी डाइट में शामिल करें।

नहीं पड़ना चाहते मॉनसून में बीमार, इन 10 आहार के सेवन से बढ़ाएं अपनी इम्युनिटी

लहसुन

औषधीय गुणों से भरपूर लहसुन का नियमित सेवन हमारे ब्लड में टी-कोशिकाएं को बढ़ाने का काम करता है, जो सामान्य सर्दी और खांसी जैसे वायरल संक्रमण से लड़ने में मददगार होती हैं। आप रोज़ाना एक कच्ची लहसुन की कली का सेवन ज़रूर करें, इससे आपको रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

नहीं पड़ना चाहते मॉनसून में बीमार, इन 10 आहार के सेवन से बढ़ाएं अपनी इम्युनिटी

ब्रोकली

ब्रोकली विटामिन और मिनरल से भरपूर होती है। विटामिन ए, सी, और ई, साथ ही फाइबर और कई अन्य एंटीऑक्सिडेंट के साथ पैक, ब्रोकोली सबसे स्वस्थ सब्जियों में से एक है जिसे आप अपनी प्लेट में रख सकते हैं। इसकी खासियत यह है कि इसे जितना संभव हो उतना कम पकाना है या सबसे बेहतर तरीका है कच्चा सेवन करना। भोजन में अधिक पोषक तत्व रखने के लिए आप ब्रोकली को स्टीम करके खा सकते हैं।

नहीं पड़ना चाहते मॉनसून में बीमार, इन 10 आहार के सेवन से बढ़ाएं अपनी इम्युनिटी

अदरक

मॉनसून में अदरक वाली चाय का सेवन जरूर करें, क्योंकि यह मूड बेहतर करने के साथ सीने में जकड़न की समस्या को भी दूर करती है। सीने में जकड़न होना फ्लू का एक आम लक्षण है। आप अदरक को कच्चा या खाने में पकाकर खा सकते हैं।

नहीं पड़ना चाहते मॉनसून में बीमार, इन 10 आहार के सेवन से बढ़ाएं अपनी इम्युनिटी

अंडा

अंडे सस्ते होने के साथ-साथ पौष्टिक भी होते हैं। इसीलिए साल के हर मौसम में अंडे खानेकी सलाह दी जाती है। अंडे एक हाई-प्रोटीन फूड हैं और साथ ही इनमें विटामिन डी भी पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ-साथ इम्यून पॉवर भी बढ़ाता है और इम्यून सिस्टम को काम करने में भी मदद करता है।

नहीं पड़ना चाहते मॉनसून में बीमार, इन 10 आहार के सेवन से बढ़ाएं अपनी इम्युनिटी

हल्दी

हल्दी एंटीऑक्सीडेंट गुण से भरपूर होती है इसलिए यह एक अच्छी इम्युनिटी सिस्टम बूसटर कहलाती है। साथ ही हल्दी रक्त को शुद्ध करने और शरीर के रंग और रूप को सुधारने का काम भी करती है। हल्दी में मोजूद गुणों की वजह से यह शरीर को कैंसर से लेकर अल्जाइमर तक की गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद करती हैं।

नहीं पड़ना चाहते मॉनसून में बीमार, इन 10 आहार के सेवन से बढ़ाएं अपनी इम्युनिटी

कीवी

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले आहार में कीवी का नाम भी शामिल किया जा सकता है। दरअसल, इसमें विटामिन सी, कैरोटीनॉयड, पॉलीफेनोल्स और डाइट्री फाइबर पाए जाते हैं और ये सभी इम्यून सिस्टम के लिए लाभकारी हैं। इसके अलावा, कुछ मामलों में कीवी का उपयोग ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाने में भी मदद कर सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र की सियासत में शिंदे-उद्धव की शिवसेना जंग, ‘शोले’ के डायलॉग से लेकर शेर, बाघ और कुत्तों की मिसाल तक आखिर क्यों पहुंची बात?
महाराष्ट्र की सियासत में शिंदे-उद्धव की शिवसेना जंग, ‘शोले’ के डायलॉग से लेकर शेर, बाघ और कुत्तों की मिसाल तक आखिर क्यों पहुंची बात?
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
खान सर को फिलहाल राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी; पुलिस ने कोर्ट में पेश की केस डायरी, 25 जून को होगी अगली सुनवाई
खान सर को फिलहाल राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी; पुलिस ने कोर्ट में पेश की केस डायरी, 25 जून को होगी अगली सुनवाई
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने  की अपील
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने की अपील
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार
महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री