न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ये आहार बढ़ाएंगे आपके आंखों की रोशनी, करें अपनी दिनचर्या में शामिल

अपनी डाइट में जरूर कुछ ऐसे आहार शामिल कर सकते हैं जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मददगार साबित हो। आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए डाइट में यहां बताए जा रहे आहार को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 11 Feb 2023 4:07:13

ये आहार बढ़ाएंगे आपके आंखों की रोशनी, करें अपनी दिनचर्या में शामिल

हमारे शरीर का सबसे सवेदनशील हिस्सा हमारी आंखें है। आंखों को लेकर जरा सी लापरवाही सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है। आज के समय में देखने को मिल रहा हैं कि लंबे समय तक फोन, लैपटॉप या डेस्कटॉप पर काम करने से आंखों पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है और पर्याप्त पोषण ना मिल पाने की वजह से आंखों की रोशनी कमजोर होने लगी हैं। कम उम्र में ही लोगों को चश्मे की जरूरत पड़ने लगी हैं। हम काम में तो कोई कटौती कर नहीं सकते लेकिन अपनी डाइट में जरूर कुछ ऐसे आहार शामिल कर सकते हैं जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मददगार साबित हो। आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए डाइट में यहां बताए जा रहे आहार को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

eyes,eyes care tips,food good for eyes,healthy eyes tips,eyes care tips in hindi,healthy living,health news in hindi

अखरोट

अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड्स पाए जाते हैं। अखरोट में मौजूद विटामिन ई और फैटी एसिड्स आंखों की सेहत के लिए बहुत जरूरी हैं। आंखों को लंबे समय तक हेल्दी रखने के लिए डाइट में अखरोट को शामिल करना न भूलें।

eyes,eyes care tips,food good for eyes,healthy eyes tips,eyes care tips in hindi,healthy living,health news in hindi

मछली

डॉक्टरों के मुताबिक आंखों की रोशनी तेज करने के लिए तैलीय मछलियों का सेवन फायदेमंद होता है। इन्हें खाने से ओमेगा-3 मिलता है। इसका सबसे अच्छा स्त्रोत टूना, सैल्मन, ट्राउट, सार्डिन और छोटी समुद्री मछलियां हैं।

eyes,eyes care tips,food good for eyes,healthy eyes tips,eyes care tips in hindi,healthy living,health news in hindi

बादाम

कहते हैं कि बादाम खाने से स्मरण शक्ति बढ़ती है। साथ ही दिमाग तेज होता है। वहीं, बादाम खाने से आंखों की रोशनी भी बढ़ती है। इसके लिए रोजाना बादाम का सेवन जरूर करें। इसमें कई आवश्यक पोषक तत्व होते हैं, जो सेहत और आंखो के लिए फायदेमंद होते हैं।

eyes,eyes care tips,food good for eyes,healthy eyes tips,eyes care tips in hindi,healthy living,health news in hindi

पत्तेदार हरी सब्जियां

हरी सब्जियों में एंटी ऑक्सीडेंट, ल्यूटिन और जेक्सैन्थिन होता है जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करता है। आंखों को हेल्दी रखने के लिए पत्तेदार सब्जियां खाएं। हरी सब्जियां आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है। हरी सब्जियों में आयरन की भरपूर मात्रा होती है जो आंखों के लिए फायदेमंद होता है।

eyes,eyes care tips,food good for eyes,healthy eyes tips,eyes care tips in hindi,healthy living,health news in hindi

आंवला

आंवला, आंखों के लिए वरदान है। इसमें मौजूद तत्व आंखों की रोशनी को सालों-साल तक बनाए रखते हैं। आप चाहें तो कच्चे आंवले को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा सुबह खाली पेट आंवले का रस पीना या फिर आंवले का मुरब्बा खाना भी फायदेमंद रहेगा।

eyes,eyes care tips,food good for eyes,healthy eyes tips,eyes care tips in hindi,healthy living,health news in hindi

अरबी

हेल्थ एक्सपर्ट्स आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए विटामिन-ए युक्त चीजें खाने की सलाह देते हैं। इसके लिए डाइट में अरबी को शामिल कर सकते हैं। अरबी में विटामिन-ए प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से आंखों की समस्या में आराम मिलता है।

eyes,eyes care tips,food good for eyes,healthy eyes tips,eyes care tips in hindi,healthy living,health news in hindi

गाजर

गाजर आंखों के लिए बहुत अच्छा होता है। ये आपकी आंखों की रोशनी को बढ़ाने का काम करता है। इसमें बीटाकैराटीन और विटामिन ए होता है जो आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। गाजर आंखों के साथ- साथ त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।

eyes,eyes care tips,food good for eyes,healthy eyes tips,eyes care tips in hindi,healthy living,health news in hindi

इलायची

इलायची, शरीर के तापमान को संतुलित रखने का काम करती है। इसके नियमित सेवन से आंखों को ठंडक मिलती है और आंखों की रोशनी बढ़ती है। आप चाहें तो इलायची और सौंफ को पीसकर पाउडर तैयार कर सकते हैं। इस पाउडर को ठंडे दूध में मिलाकर पीने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।

eyes,eyes care tips,food good for eyes,healthy eyes tips,eyes care tips in hindi,healthy living,health news in hindi

खट्टे फल

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए खट्टे फलों का भी सेवन फायदेमंद होता है। ये विटामिन सी से भरपूर होते हैं। इसके अलावा इनमें विटामिन ई और खास एंटीऑक्सिडेंट होते हैं। ये आंखों का सूखापन दूर करने में मदद करते हैं। इसलिए आप अपने मेन्यू में नींबू और संतरे जैसे फलों को शामिल करें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

तरुण तेजपाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराया; ट्रायल कोर्ट का फैसला पलटा

अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, सबसे छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत; अपराध से सत्ता तक और फिर बिखरते कुनबे की पूरी कहानी

8वें वेतन आयोग से पहले कर्मचारियों को बड़ी राहत, DA में 3% बढ़ोतरी लगभग तय; महंगाई भत्ता 63% पहुंचने की उम्मीद

Gen Z और Gen Alpha से मिलेंगे मोहन भागवत, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण पर करेंगे चर्चा

सोनम वांगचुक ने गाली वाले वीडियो पर दी प्रतिक्रिया, बोले- सरकार को समझना चाहिए युवाओं में इतना गुस्सा क्यों है

'भारत हिंदू राष्ट्र बना तो लौट आएगी दमनकारी व्यवस्था', सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र के बयान से बढ़ा विवाद

43 इंच Smart TV पर बड़ी छूट, Flipkart पर आधी कीमत से भी कम में खरीदने का मौका

महिला ने बाइक पर दिया बच्चे को जन्म, भावुक वीडियो देख लोगों ने मां-बच्चे के लिए मांगी दुआ

पश्चिम बंगाल: मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के निर्देश पर नौशाद सिद्दीकी ने उठाए सवाल, बोले- लिखित में दें

Lock Upp 2 की ट्रॉफी जीतकर भावुक हुईं श्रेया कालरा, बोलीं- कंटेंट क्रिएटर होने की वजह से मुझे कम समझा गया

14वें दिन धीमी पड़ी 'जन नायकन' की रफ्तार, बुधवार को दर्ज हुआ अब तक का सबसे कम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

महाराष्ट्र में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 'No CCMP' के नारों के साथ प्रदर्शन; बॉम्बे हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान

Vivo S2 5G भारत में लॉन्च, 32MP सेल्फी कैमरा और 7050mAh बैटरी के साथ आया नया स्मार्टफोन

Apple की भारत में रिकॉर्ड कमाई, iPhone की बिक्री ने पार किया 87 हजार करोड़ रुपये का आंकड़ा