न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्पर्म काउंट बढ़ाने में मदद करते है मेथी के दाने, सेवन के और भी हैं कई फायदे

मेथी के दाने ना केवल खाने का स्वाद बढ़ाते हैं बल्कि अगर ठीक तरह से नियमित सेवन किया जाए तो सेहत के लिए भी फायदेमंद साबित होते है। मेथी के दाने में खूब सारे विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 04 Oct 2021 10:49:38

स्पर्म काउंट बढ़ाने में मदद करते है मेथी के दाने, सेवन के और भी हैं कई फायदे

मेथी के दाने ना केवल खाने का स्वाद बढ़ाते हैं बल्कि अगर ठीक तरह से नियमित सेवन किया जाए तो सेहत के लिए भी फायदेमंद साबित होते है। मेथी के दाने में खूब सारे विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। हरी मेथी को सब्जी और पराठे के रूप में खाया जाता है। वहीं मेथी के दानों को तड़का लगाने या फिर चूर्ण के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। भारत में मेथी के बीज और पाउडर का उपयोग काफी सदियों से किया जा रहा हे। खाना पकने और दवाई के अलावा यह साबुन और शैम्पू जैसे उत्पादों में भी पाया जा सकता है। मेथी दाना के फायदे अनेक हे। मेथी को मधुमेह, मासिक धर्म में ऐंठन, उच्च कोलेस्ट्रॉल और कई अन्य स्थितियों के लिए लिया जाता है।

fenugreek seeds,fenugreek seeds benefits,health benefits of eating fenugreek seeds,fenugreek seeds increase sperm count,Health,Health tips

सेक्स हार्मोन को बढ़ाने में मदद

मेथी में नियासिन, पोटेशियम, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन सी, आयरन आदि अधिक होते हैं। इसमें डाओस्जेनिन नामक कम्पाउन्ड होता है, जो एस्ट्रोजन सेक्स हार्मोन को बढ़ाने का काम करता है। इससे मेथी सेक्सुअल समस्याओं को दूर करने के भी काम आती है। मेथी यौन जीवन को रोमांचक बनाती है, साथ ही यह यौन क्षमता को भी बढ़ाती है।

fenugreek seeds,fenugreek seeds benefits,health benefits of eating fenugreek seeds,fenugreek seeds increase sperm count,Health,Health tips

स्पर्म काउंट होता है बेहतर

2017 में हुए एक अध्ययन के मुताबिक मेथी खाने वाले लोगों की स्पर्म क्वालिटी (Sperm quality) अच्छी हुई और उनका स्पर्म काउंट (Sperm count) भी बढ़ गया। इसलिए अगर इन्फर्टिलिटी की परेशानी है, तो अपने खाने में हरी मेथी या मेथी के दाने को जरूर शामिल करें।

fenugreek seeds,fenugreek seeds benefits,health benefits of eating fenugreek seeds,fenugreek seeds increase sperm count,Health,Health tips

हार्ट अटैक के खतरे को कम

मेथी दानों में गैलाक्टोमेनन नामक तत्व होता है, जो हार्ट अटैक आने के खतरों को कम कर देता है। मेथी में पोटैशियम भी अधिक होता है, जो सोडियम के प्रभाव को कम करके दिल के हृदय गति और रक्त चाप को नियंत्रित करता है।

fenugreek seeds,fenugreek seeds benefits,health benefits of eating fenugreek seeds,fenugreek seeds increase sperm count,Health,Health tips

कोलेस्ट्रॉल को करे कम

मेथी का सेवन कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ने नहीं देता। अगर आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल लगातार बढ़ रहा है तो अपने भोजन में मेथी दाना डालें, मेथी का साग खाएं और मेथी का पानी भी पिएं।

fenugreek seeds,fenugreek seeds benefits,health benefits of eating fenugreek seeds,fenugreek seeds increase sperm count,Health,Health tips

डायबिटीज को रखे कंट्रोल

मेथी डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। मेथी में घुलनशील फाइबर गैलाक्टोमेनन मौजूद होता है, जो रक्त में शुगर के सोखने की प्रक्रिया को कम करने में मदद करता है।

fenugreek seeds,fenugreek seeds benefits,health benefits of eating fenugreek seeds,fenugreek seeds increase sperm count,Health,Health tips

वजन को करता कम

मेथी के बीज वजन कम करने में भी मदद करते हैं। मेथी के बीज को भून कर उसका पाउडर तैयार कर लें। इस पाउडर को सुबह के समय गर्म पानी के साथ सेवन करे। इसके अलावा, खाली पेट में भिगोए हुए मेथी के बीज का सेवन करने से भी वजन कम होता है। इससे पेट देर तक भरा हुआ रहता है। बेली फैट भी बर्न करता है।

fenugreek seeds,fenugreek seeds benefits,health benefits of eating fenugreek seeds,fenugreek seeds increase sperm count,Health,Health tips

बालों के लिए भी हेल्दी

मेथी के पानी बालों में लगाने से कई समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। बाल लगातार टूट रहे हैं, तो मेथी के दाने का इस्तेमाल आप बालों में करना शुरू कर दें। बालों में मेथी का उपयोग करने के लिए 2 चमच्च मेथी के दानों को पानी में डालकर उबालें। ठंडा करके इस पानी से सिर धोएं और 10 मिनट तक रहने दें। मेथी दानों का पेस्‍ट तैयार करके गीले बालों में लगाएं। 30 मिनट के बाद ठंडे पानी से बाल धो लें।

fenugreek seeds,fenugreek seeds benefits,health benefits of eating fenugreek seeds,fenugreek seeds increase sperm count,Health,Health tips

दस्त की समस्या से दिलाए निजात

अगर घर में किसी को दस्त की समस्या हो तो मेथी, राई और अजवाइन की समान मात्रा में लेकर चूर्ण बना ले। पानी के साथ इस चूर्ण को लेने से काफी फायदा होगा।

fenugreek seeds,fenugreek seeds benefits,health benefits of eating fenugreek seeds,fenugreek seeds increase sperm count,Health,Health tips

अंदरुनी दर्द में फायदेमंद

अंदरुनी दर्द होने पर भी मेथी के चूर्ण का इस्तेमाल करना फायदेमंद साबित होता है। मेथी के दानों को पीसकर चूर्ण बना लें। इसमें काला नमक मिलाकर दिन में दो बार गुनगुने पानी के साथ लेने से दर्द में राहत मिलती है।

fenugreek seeds,fenugreek seeds benefits,health benefits of eating fenugreek seeds,fenugreek seeds increase sperm count,Health,Health tips

रूसी की समस्या में भी राहत

अगर आपको रूसी की समस्या है तो आप मेथी को पानी में अच्छी तरह उबाल लें। पानी की मात्रा कुछ ज्यादा रखें। जब ये पानी ठंडा हो जाए तो उससे बाल धोएं। मेथी के पानी से बाल धोने पर बालों में चमक आती है और साथ में रूसी की समस्या से छुटकारा मिलता है।

fenugreek seeds,fenugreek seeds benefits,health benefits of eating fenugreek seeds,fenugreek seeds increase sperm count,Health,Health tips

मेथी के दानों का पूरा फायदा लेने के लिए इसका इस्तेमाल सही तरीके से होना चाहिए। आप चाहें तो अपनी अलग-अलग समस्याओं के लिए इस तरह मेथी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

मेथी का पाउडर

सुबह खाली पेट मेथी के दानों को ग्राइंडर में पीस कर पाउडर बना कर गुनगुने पानी के साथ खाएं। आप पाउडर को किसी सब्जी में भी डाल कर खा सकते हैं।

अंकुरित कर खाएं

अंकुरित मेथी में विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं। सुबह के समय खाली पेट खाने से वजन कम होगा।

मेथी और शहद

एक कप ग्रीन टी में शहद और नींबू का जूस मिलाएं और ऊपर से मेथी पाउडर डालें। फिर इसे रोजाना सुबह खाली पेट पिएं।

मेथी चाय

मेथी को जरा सा पानी डाल कर पीस लें और फिर उसको 1 कप पानी में खौलाएं। फिर उसमें दालचीनी और घिसी हुई आधी इंच अदरक डालें। इसको पीने से बीपी कंट्रोल होता है और खाना भी आराम से हजम होता है।

भिगोकर खाने से फायदा

एक गिलास में मुट्ठी भर मेथी के दानों को रातभर भिगो कर रख दें और फिर सुबह उसे छान कर खाएं। इससे आपका पेट लंबे समय तक भरा रहेगा और भूख भी कम लगेगी। इससे आप कम कैलरी खाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा

सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी

कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम

राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा

बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा

घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं

जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'

संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत

संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया

Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस

भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता

पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन

25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग