न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तलवों को रगड़कर धोएं और फिर चैन की नींद सोएं... यूं करें पैरों की सही देखभाल

चाहे घर का काम हो या फिर ऑफ़िस का या फिर इन दिनों चल रहे वर्क फ्रॉम होम का, लगातार काम का दबाव हमें थका देता है। हालांकि...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sat, 08 May 2021 5:38:54

तलवों को रगड़कर धोएं और फिर चैन की नींद सोएं... यूं करें पैरों की सही देखभाल

चाहे घर का काम हो या फिर ऑफ़िस का या फिर इन दिनों चल रहे वर्क फ्रॉम होम का, लगातार काम का दबाव हमें थका देता है। हालांकि अच्छी ख़ुराक, थोड़ा व्यायाम और अच्छी नींद हमें इस थकावट से निज़ात दिलाते हैं, लेकिन आजकल अच्छी नींद ले पाना थोड़ा मुश्क़िल हो गया है...

रात को बिस्तर पर जाने से पहले अपने पैरों को ख़ास तौर से तलवों को रगड़कर धोएं, यह क्रिया आपको एक गहरी नींद दिलाने में मदद करेगी। इसके अलावा आपका पाचनतंत्र भी बेहतर रहेगा और ये बात तो सबको पता है कि पाचनतंत्र का स्वास्थ्य से सीधा कनेक्शन है।

feet,sleeping at night,sleep,sole,legs,digestion,energy,sole acupressure,health news in hindi

सही ऊर्जा मिलती है

पैरों को सही एयरफ़्लो बिस्तर पर जाने या पैर फैलाकर बैठने के बाद ही मिलता है। जितनी देर आप काम में रहते हैं, उतनी देर पैर ज़मीन पर रहते हैं, ऐसे में सही एयरफ़्लो मिलना मुश्क़िल होता है। रात के समय इन्हें धोने से तलवों पर जमी गंदगी भी साफ़ हो जाती है और एयरफ़्लो बढ़ जाता है, पैरों के साथ शरीर को भी आराम मिलता है।

feet,sleeping at night,sleep,sole,legs,digestion,energy,sole acupressure,health news in hindi

शरीर का सही तापमान बना रहता है

शरीर के तापमान को सही बनाए रखने में पैरों का बहुत बड़ा योगदान होता है और इसीलिए आयुर्वेद में पैरों की साफ़-सफ़ाई पर बहुत ज़ोर दिया गया है। दिनभर जूते-चप्पल में रहने के बाद पैरों में एक अलग तरह की जलन होती है, जिसे ठीक करना ज़रूरी होता है। कहीं बाहर से आने के बाद तो पैरों को ठीक से धोएं ही साथ ही बिस्तर पर जाने से पहले भी रगड़कर धो लें।

feet,sleeping at night,sleep,sole,legs,digestion,energy,sole acupressure,health news in hindi

तलवों में एक्यूप्रेशर होते हैं

हमारे तलवों में पूरे शरीर के एक्यूप्रेशर पॉइंट होते हैं और जब हम पैरों को धोते समय इन्हें रगड़ते हैं तब उन पॉइंट्स पर दबाव पड़ता है। इस क्रिया से तनाव भी कम होता है और मानसिक स्थिति संतुलित रहती है। अच्छी नींद लेने के लिए मानसिक स्थिति का ठीक रहना ज़रूरी होता है।

feet,sleeping at night,sleep,sole,legs,digestion,energy,sole acupressure,health news in hindi

ना करें पैरों की अनदेखी

जितनी शिद्दत से आप अपने बाल, त्वचा और शरीर के अन्य हिस्सों की देखभाल करते हैं, उतनी ही शिद्दत से देखभाल पैरों की भी करनी चाहिए इसलिए अपने पैरों का ख़्याल रखें और रात में बिना धोए नहीं सोएं। इससे आपके जोड़ों और मांसपेशियों को राहत मिलेगी और आप चैन की नींद सो पाएंगे। अगर पैरों में सूजन है या किसी तरह का दर्द है तो गर्म पानी में नमक डालें और पैरों को उसमें 20 से 25 मिनट तक डालकर बैठें। राहत मिलेगी।

feet,sleeping at night,sleep,sole,legs,digestion,energy,sole acupressure,health news in hindi

पैरों की अतिरिक्त देखभाल के लिए टिप्स

- पैरों को सप्ताह में एक बार कम से कम गर्म पानी से ज़रूर साफ़ करें।

- सफ़ाई के दौरान पैरों की उंगलियों के बीच के हिस्सों को साफ़ करना ना भूलें।

- धोने के बाद इन्हें हल्के हाथों से पोछें और मॉइस्चराइज़र लगाएं।

- पैर की त्वचा है इसलिए रगड़कर पोछने की ग़लती ना करें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा

सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी

कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम

राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा

बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा

घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं

जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'

संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत

संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया

Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस

भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता

पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन

25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग