न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शरीर को असहाय बना देता हैं स्लिप डिस्क का दर्द, इन एक्सरसाइज की मदद से सुधारें स्थिति

इस बीमारी में आपकी मदद कर सकती हैं एक्सरसाइज जो स्थिति को सुधारने का काम करेगी। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें स्लिप डिस्क के दौरान किया जाना चाहिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 25 Apr 2022 5:24:06

शरीर को असहाय बना देता हैं स्लिप डिस्क का दर्द, इन एक्सरसाइज की मदद से सुधारें स्थिति


रोजमर्रा की भागदोड़ भरी जिंदगी में लोगों को कई तरह की शारीरिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं जिसमे से कुछ तो ऐसी होती हैं जो इंसान को असहाय बना देती हैं। ऐसी ही एक परेशानी हैं स्लिप डिस्क जो कि रीढ़ की हड्डी से जुड़ी होती हैं। इस बीमारी में रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाए रखने वाली डिस्क अपनी जगह से हिल जाती हैं जिसके कारण पीठ, गर्दन, हाथ-पैर के किसी भी हिस्से में दर्द उठ सकता हैं। स्लिप्ड डिस्क से ठीक होने में कुछ लोगों को हफ्ते लग सकते हैं तो कुछ को दर्द के दूर होने में महीने तक लग जाते हैं। इस बीमारी में आपकी मदद कर सकती हैं एक्सरसाइज जो स्थिति को सुधारने का काम करेगी। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें स्लिप डिस्क के दौरान किया जाना चाहिए।

exercise to reduce pain of slip disc,healthy living,Health tips

नेक स्ट्रेच

स्लिप डिस्क की समस्या में गर्दन के आसपास भी दर्द हो सकता है। ऐसे में इस एक्सरासाइज के जरिए गर्दन में दर्द की समस्या से राहत मिल सकती है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले एक कुर्सी पर सीधे बैठ जाएं। फिर अपनी ठोड़ी को छाती से मिला लें। फिर धीरे-धीरे गर्दन को पीछे की तरफ वापस लेकर जाएं। इसके बाद दाएं कान को दाएं कंधे तक लेकर जाएं फिर बाएं कान को बाएं कंधे की ओर लेकर जाएं। इस प्रक्रिया को 8-10 बार दोहराएं।

exercise to reduce pain of slip disc,healthy living,Health tips


क्रंचेज

इसे करने के लिए पेट के बल चटाई बिछाकर लेट जायें। फिर टखनों पर अपने शरीर के हिस्से को ऊपर की तरफ उठायें, पैरों की उंगलियों और कोहनी पर आपके शरीर का भार होना चाहिए। इसे आराम से करें। शुरूआत में 5-10 सेकेंड ही करें, बाद में समय को बढ़ा सकते हैं।

exercise to reduce pain of slip disc,healthy living,Health tips

सीटेड चेयर स्ट्रेच

जिन लोगों को रीढ़ की हड्डी के निचले हिस्से में स्लिप डिस्क हुआ है, यह एक्सरसाइज करने से उन्हें दर्द में राहत मिल सकती है। कुर्सी पर बैठ जाएं और एक पैर को फर्श पर रखें। दूसरे पैर को एड़ी के जरिए सीधा फैला लें। पीठ को सीधा करें और फैले हुए पैर पर आगे की ओर तब तक झुकें जब तक कि आपको ऊपरी जांघ के पिछले हिस्से में खिंचाव महसूस ना हो। इस स्थिति में 15-30 सेकंड के लिए रहें। इसके बाद दूसरे पैर के जरिए भी यही प्रक्रिया दोहराएं।

exercise to reduce pain of slip disc,healthy living,Health tips

स्कैवेट्स

स्लिप डिस्क के लिए स्कैवेट्स एक अच्छी एक्सरसाइज है। इससे दर्द में राहत मिलती है और शरीर भी फिट रहता है। ज्यादा वजन होने पर भी इससे आराम मिलता है। दोनों पैरों को आगे पीछे करके हल्का सा झुकें और शरीर को लूज छोड़ दें। ज्यादा प्रेशर न लगाएं। अगर बहुत ज्यादा दर्द हो, तो इस एक्सरसाइज को न करें।

exercise to reduce pain of slip disc,healthy living,Health tips

बैक फ्लेक्सन स्ट्रेच

बैक फ्लेक्सन एक्सरसाइज से रीढ़ और पीठ की मांसपेशियों में खिंचाव आता है। अगर आपकी पीठ में कोई चोट लगी है तो इस एक्सरसाइज को करने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह ले लें। पीठ के बल लेट जाएं और दोनों घुटनों को छाती की तरफ पकड़ लें। इस दौरान अपने सिर को तब तक आगे की ओर बढ़ाएं, जब तक पीठ के निचले हिस्से में खिंचाव ना आ जाए। इस प्रक्रिया को 10 बार दोहराएं।

exercise to reduce pain of slip disc,healthy living,Health tips

लुंबर रोल एक्सरसाइज

इसे करने के लिए चटाई पर सीधे लेट जायें। अपने घुटनों को मोड़ लीजिए, फिर हाथों को दोनों तरफ सीधा फैला लें। उसके बाद पैरों को बायें और दायें दोनों तरफ घुमायें। प्रत्येक तरफ 5-5 बार यह प्रक्रिया दोहरायें।

exercise to reduce pain of slip disc,healthy living,Health tips


टॉवल के जरिए हैमस्ट्रिंग स्ट्रेच

मैट पर सीधा लेट जाएं और एक पैर हवा में उठा लें। फिर हवा में मौजूद पैर पर तौलिया लपेटें। फिर तौलिये को पकड़कर पैर को शरीर की ओर खींचे। 15-30 सेकंड के लिए इसी स्थिति में रहे। फिर दूसरे पैर से भी इस प्रक्रिया को दोहराएं।

exercise to reduce pain of slip disc,healthy living,Health tips

एरोबिक्स

स्लिप डिस्क के लिए एरोबिक्स सबसे अच्छी एक्सरसाइज है। इससे कार्डियो और स्ट्रेचिंग में दर्द चला जाता है। लेकिन इसे करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह अवश्य ले लें। खुद को ज्यादा थकाएं नहीं। आराम से एक्सरसाइज करें। अपनी क्षमता को ध्यान में रखते हुए ही एरोबिक्स करना चाहिये।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग