न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाना चाहते हैं कमर दर्द की समस्या से छुटकारा, दिनचर्या में शामिल करें ये एक्सरसाइज

वर्तमान समय के परिवेश में अधिकतर लोग डेस्क जॉब कर रहे हैं जिसमें कई घंटे एक ही जगह पर बैठकर काम करना होता हैं। ऐसे में सारा दिन चेयर पर बैठे-बैठे काम करने के कारण अक्सर लोगों को कमर दर्द की शिकायत हो जाती है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 17 Jul 2023 9:07:14

पाना चाहते हैं कमर दर्द की समस्या से छुटकारा, दिनचर्या में शामिल करें ये एक्सरसाइज

वर्तमान समय के परिवेश में अधिकतर लोग डेस्क जॉब कर रहे हैं जिसमें कई घंटे एक ही जगह पर बैठकर काम करना होता हैं। ऐसे में सारा दिन चेयर पर बैठे-बैठे काम करने के कारण अक्सर लोगों को कमर दर्द की शिकायत हो जाती है। थोड़े समय के बाद यह परेशानी बढ़ते हुए स्थायी हो जाती हैं। इसलिए यह जरूरी है कि घर के कामों और ऑफिस के कामों को मैनेज कर के आप अपने लिए भी समय लिकालें और कमर दर्द से छुटकारा पाएं। आप लोअर बैक पेन से छुटकारा पाने के लिए एक्सरसाइज की मदद भी ले सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको हल्की-फुल्की एक्सरसाइज के बारे में बताने जा रहे हैं जो कमर दर्द की समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद करेंगे।

पाना चाहते हैं कमर दर्द की समस्या से छुटकारा, दिनचर्या में शामिल करें ये एक्सरसाइज

हिप रोल

इसे करने के लिए सबसे पहले मैट पर पीठ के बल बैठ जाएं। दोनों पैर के पंजों को घुटने के सीधा लाकर खड़े होने की अवस्था में लाएं। याद रहे ऐसा करते समय आपका धड़ पीठ के बल फर्श से चिपका रहे। अगले स्टेप में कमर को धीरे धीरे ऊपर ले जाएं और वापस मैट के समानांतर लाएं। ऐसा कई बार दोहराएं।

पाना चाहते हैं कमर दर्द की समस्या से छुटकारा, दिनचर्या में शामिल करें ये एक्सरसाइज

ब्रिज पोज

ब्रिज पोज करने के लिए पैरों के तलवे चटाई पर सटाकर रखें और दोनों घुटनों को उठाते हुए अपने शरीर से पुल की तरह आकार बनाएं। दोनों हाथ चटाई पर साइड में रखें। धीरे-धीरे सांस लेते हुए हिप्स को उठाने का प्रयास करें। अपनी क्षमता के अनुसार हिप्स को उठाएं और जमीन पर रखें। इस क्रिया को 20 से 30 बार करें।

पाना चाहते हैं कमर दर्द की समस्या से छुटकारा, दिनचर्या में शामिल करें ये एक्सरसाइज

हैमस्ट्रिंग स्ट्रेच
एक पैर को मोड़कर पीठ के बल लेट जाएं। अपने दाहिने घुटने के पीछे ले जाएं और अपने दाहिने पैर को खिंचाव की स्थिति में खींचें। जब आप अपना पैर पीछे खींचते हैं तो आपका घुटना थोड़ा मुड़ा हुआ हो सकता है। जितना हो सके इसे स्ट्रेच करें लेकिन अपनी टेलबोन को फर्श पर रखें और मांसपेशियों पर खिंचाव महसूस करने के लिए अपने घुटनों को स्ट्रेच करें। इसे 10 सेकेंड तक रोकें और दोनों पैरों से इसे दो बार दोहराएं।

पाना चाहते हैं कमर दर्द की समस्या से छुटकारा, दिनचर्या में शामिल करें ये एक्सरसाइज

डबल नी चेस्ट स्ट्रेच

कमर के निचले हिस्से में दर्द से राहत पाने के लिए आप डबल नी चेस्ट स्ट्रेच कर सकते हैं। हालांकि, ऑस्टियोपोरोसिस के मरीज को यह एक्सरसाइज नहीं करना चाहिए। इससे उनकी वर्टीब्रा में यानी बैक बोन की हड्डी के फ्रैक्चर होने का रिस्क बढ़ सकता है। अगर आपके पीठ में लाइफस्टाइल की गलत आदतों की वजह से दर्द है, तो इस एक्सरसाइज को करें। इसके लिए सबसे पहले पीठ के बल फर्श पर लेट जाएं। दोनों घुटनों को अपनी छाती की ओर खींचे। घुटना तब तक खींचे जब तक कि आप पीठ के निचले हिस्से में खिंचाव महसूस न करें। इसी अवस्था में 30 सेकेंड तक रहें। इसके बाद सामान्य अवस्था में लौट आएं रहें। फिर इसी प्रक्रिया को दोबारा दोहराएं।

पाना चाहते हैं कमर दर्द की समस्या से छुटकारा, दिनचर्या में शामिल करें ये एक्सरसाइज

स्पाइनल ट्विस्ट

स्पाइनल ट्विस्ट करके आप आसानी से कमर दर्द को दूर भगा सकते हैं। इसे करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं। एब दोनों घुटनों को मोड़कर ऊपर की तरफ ले आएं। अब दोनों पैरों को बाईं तरफ और फिर दाईं तरफ मोड़ें। अब अपने दोनों पैरों को पहले ऊपर की तरफ ले जाएं, उसके बाद नीचे की तरफ लाएं। इस प्रक्रिया को 25-30 बार करें।

पाना चाहते हैं कमर दर्द की समस्या से छुटकारा, दिनचर्या में शामिल करें ये एक्सरसाइज

चाइल्ड पोज

कमर दर्द से राहत पाने के लिए आप चाइल्ड पोज एक्सरसाइज को भी अपनी डेली लाइफस्टाइल का हिस्सा बना सकते हैं। इससे आपको कई तरह के फायदे मिलते हैं। विशेषकर, कंधे, पीठ, गर्दन और एड़ी पर खिंचाव पड़ता है, जिससे आपका शरीर रिलैक्स होता है। साथ ही इन जगहों पर हो रहे दर्द से आराम मिलने लगता है। यह एक्सरसाइज खासकर मांसपेशियों के लिए फायदेमंद है। अगर आपके पीठ, कंधे और घुटने में चोट लगी है, तो इस एक्सरसाइज को करने से बचें। इसे करने के लिए सबसे पहले फर्श पर घुटनों को मोड़ते हुए एड़ियों के बल बैठ जाएं। हाथों को सहज ही लटकने दें। अब धीरे-धीरे आगे की ओर इस तरह झुकें कि पेट जांघों को छुए। इस दौरान नितंबों को एड़ियों से सटाकर रखने की कोशिश करें। अपनी हथेलियों को सामने की ओर ले जाएं पर फर्श पर टिकाए रखें। धीरे से अपने माथे को जमीन पर टिका दें। इस दौरान, अपनी गर्दन को रिलैक्स रखें और सांस की गति पर ध्यान दें। कुछ देर के लिए सांस लें और छोड़े। इस समय, अपनी आंखों को बंद कर लें और बॉडी को भी रिलैक्स होने दें। धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में लौट आएं।

पाना चाहते हैं कमर दर्द की समस्या से छुटकारा, दिनचर्या में शामिल करें ये एक्सरसाइज

कोबरा पोज

कोबरा पोज करने से कमर दर्द में बहुत राहत मिलती है। इसे करना भी बहुत आसान है। इसे करने के लिए पेट के बल सो जाएं। अपने दोनों हाथों को सीने के पास लाएं। अब गहरी सांस लेते हुए अपने सीने को ऊपर की तरफ उठाएं। अपनी क्षमता के अनुसार अपने सिर को पीछे की तरफ ले जाएं। अब धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए सीने को नीचे ले आएं। इसे 15 से 20 बार धीरे-धीरे करें। आपका कमर दर्द जल्द ही ठीक होने लगेगा।

पाना चाहते हैं कमर दर्द की समस्या से छुटकारा, दिनचर्या में शामिल करें ये एक्सरसाइज

कैट-कैमल एक्सरसाइज

कैट-कैमल एक्सरसाइज एक तरह की स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज है, जो आपकी हड्डियों के लिए बहुत ही लाभकारी है। जिन लोगों के पीठ के निचले और मध्य हिस्से में दर्द रहता है, वे इस एक्सरसाइज को अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा जरूर बनाएं। हालांकि, प्रेग्नेंट महिलाओं और हड्डियों से जुड़ी किसी तरह की बीमारी होने पर इस एक्सरसाइज को करने से बचें। इसके लिए सबसे पहले हथेली और घुटने के बल जमीन पर बैठ जाएं। यह पॉजिशन बिल्कुल बिल्ली या ऊंट जैसी दिखेगी। अपने सिर को रिलैक्स करते हुए नीचे जमीन की ओर देखें। अपनी पीठ को छत की ओर ऊपर ऐसे उठाएं, जैसे पीठ से आधा सर्कल बने। पीठ को तब तक ऊपर की खींचें जब तक पीठ के अपर, मिडिल और लोअर बैक में खिंचाव महसूस न हो। करीब 30 सेकेंड तक इसी अवस्था में रहें। इसके बाद सामान्य अवस्था में लौट आएं। अगर इस एक्सरसाइज को शुरुआती दिनों में करने में दिक्कत हो, तो कम समय के लिए भी इसे आप कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

लोहागढ़ फोर्ट हत्याकांड: कैसे रची गई केतन अग्रवाल की हत्या की साजिश? जानिए पूरे मामले की क्रमवार कहानी
लोहागढ़ फोर्ट हत्याकांड: कैसे रची गई केतन अग्रवाल की हत्या की साजिश? जानिए पूरे मामले की क्रमवार कहानी
मकान से लेकर मुफ्त इलाज तक, दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान; एक दिन में लिए गए दो फैसलों से लाखों परिवारों को राहत
मकान से लेकर मुफ्त इलाज तक, दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान; एक दिन में लिए गए दो फैसलों से लाखों परिवारों को राहत
फ्लाईओवर पर आधी रात को मनाया पत्नी का जन्मदिन, सड़क पर बिछाया रेड कार्पेट; वायरल वीडियो के बाद पति समेत 14 लोग पुलिस के शिकंजे में
फ्लाईओवर पर आधी रात को मनाया पत्नी का जन्मदिन, सड़क पर बिछाया रेड कार्पेट; वायरल वीडियो के बाद पति समेत 14 लोग पुलिस के शिकंजे में
पहले कुत्ते पर आजमाया जहर, फिर एक-एक कर आठ लोगों की ले ली जान; गांव में दहशत फैलाने वाला कथित साइको किलर गिरफ्तार
पहले कुत्ते पर आजमाया जहर, फिर एक-एक कर आठ लोगों की ले ली जान; गांव में दहशत फैलाने वाला कथित साइको किलर गिरफ्तार
दिल्ली में उद्योग भवन के पास मजदूरों की बस्ती में भीषण आग, करीब 200 अस्थायी आवास जलकर राख; घंटों चला राहत अभियान
दिल्ली में उद्योग भवन के पास मजदूरों की बस्ती में भीषण आग, करीब 200 अस्थायी आवास जलकर राख; घंटों चला राहत अभियान
महरौली रेप-मर्डर केस: जिस जगह मासूम के साथ हुई थी दरिंदगी, वहीं पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी
महरौली रेप-मर्डर केस: जिस जगह मासूम के साथ हुई थी दरिंदगी, वहीं पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी
बंगाल में सड़कों के नाम बदलने की तैयारी, सीएम शुभेंदु बोले- मुगल-पठान नामों वाली सड़कें नहीं रहेंगी
बंगाल में सड़कों के नाम बदलने की तैयारी, सीएम शुभेंदु बोले- मुगल-पठान नामों वाली सड़कें नहीं रहेंगी
'सरेंडर के बाद भी बेटे को गोली मारी गई', भरत तिवारी की मां ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, प्राइवेट पार्ट तक नहीं छोड़ा
'सरेंडर के बाद भी बेटे को गोली मारी गई', भरत तिवारी की मां ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, प्राइवेट पार्ट तक नहीं छोड़ा
रिटायरमेंट से महज 6 दिन पहले रिश्वत लेते धरा गया इंजीनियर, छापेमारी में 5 लाख से ज्यादा नकदी बरामद
रिटायरमेंट से महज 6 दिन पहले रिश्वत लेते धरा गया इंजीनियर, छापेमारी में 5 लाख से ज्यादा नकदी बरामद
क्या परियों के देश में खो गई बबीता पांडे? 27 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, फिर चर्चा में आई उत्तराखंड की रहस्यमयी लोककथा
क्या परियों के देश में खो गई बबीता पांडे? 27 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, फिर चर्चा में आई उत्तराखंड की रहस्यमयी लोककथा
पद्म भूषण सम्मान के बाद छलका अलका याग्निक का दर्द, सेहत को लेकर साझा किया बड़ा अपडेट, बोलीं- अब भी आसान नहीं है सफर
पद्म भूषण सम्मान के बाद छलका अलका याग्निक का दर्द, सेहत को लेकर साझा किया बड़ा अपडेट, बोलीं- अब भी आसान नहीं है सफर
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
बिना अलार्म के खुल सकती है सुबह की नींद! हेल्थ एक्सपर्ट ने बताए जल्दी उठने के 3 आसान और असरदार तरीके
बिना अलार्म के खुल सकती है सुबह की नींद! हेल्थ एक्सपर्ट ने बताए जल्दी उठने के 3 आसान और असरदार तरीके