न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कहीं आप भी तो नहीं करते मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल, शरीर को पहुंचते हैं ये नुकसान

मोबाइल अर्थात स्मार्टफोन आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत बन चुका हैं और कई लोगों के लिए यह जरूरत से ज्यादा आदत बन चुका हैं। देखने को मिलता हैं कि लोग अपना अधिकतर समय मोबाइल पर बिता देते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 16 Feb 2023 4:36:05

कहीं आप भी तो नहीं करते मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल, शरीर को पहुंचते हैं ये नुकसान

मोबाइल अर्थात स्मार्टफोन आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत बन चुका हैं और कई लोगों के लिए यह जरूरत से ज्यादा आदत बन चुका हैं। देखने को मिलता हैं कि लोग अपना अधिकतर समय मोबाइल पर बिता देते हैं। कुछ लोग तो रात को सोने से पहले कई घंटे मोबाइल देखने में लगा देते हैं। अगर आपको भी यह आदत हैं तो संभल जाए क्योंकि फोन चलाने की आदत आपको बीमार कर सकती है। स्मार्टफोन ने लोगों की मुश्किलों को कम जरूर किया हैं लेकिन सेहत भी बिगाड़ी हैं। खासतौर से अंधेरे में मोबाइल फोन के इस्तेमाल से काफी नुकसान हो सकता है। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल आपके शरीर को नुकसान पंहुचा रहा हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

mobile phones,use of mobile phones,effect of mobile phones on health,healthy living,Health tips

आंखों को पहुंचता है नुकसान

लगातार मोबाइल के इस्तेमाल से आंखों पर दबाव पड़ सकता है। कभी-कभी हमें इसका एहसास नहीं होता है, लेकिन यह हमारी आंखों को भी नुकसान पहुंचा सकता है। हमारी आंखें शरीर के सबसे संवेदनशील हिस्सों में से एक हैं। मोबाइल की नीली स्क्रीन आपकी आंखों को काफी नुकसान पहुंचा सकती है। इससे गंभीर सिरदर्द, आंखों में दर्द और यहां तक कि हमारी आंखें ड्राई भी हो सकती हैं। ऐसे में सेलफोन का उपयोग करते समय ब्रेक लेना काफी जरूरी होता है।

mobile phones,use of mobile phones,effect of mobile phones on health,healthy living,Health tips

स्ट्रेस और थकान बढ़ने का कारण

देर रात तक मोबाइल चलाने का असर मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है। इससे थकान और तनाव बढ़ने लगता है। रात को लंबे समय तक मोबाइल चलाने से मेलाटोनिन नामक हार्मोन का लेवल कम हो जाता है। इसकी वजह से स्ट्रेस लेवल बढ़ जाता है और आप थकान महसूस करने लगते हैं।

mobile phones,use of mobile phones,effect of mobile phones on health,healthy living,Health tips

कलाई में हो सकता है दर्द

किसी भी चीज का ज्यादा इस्तेमाल नुकसानदायक साबित हो सकता है और जब बात इलेक्ट्रॉनिक्स की आती है तो बेहतर होगा कि हम इनका इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतें। फोन के ज्यादा इस्तेमाल से कलाई में सुन्नपन और दर्द हो सकता है। इससे कलाई में झनझनहाट भी हो सकती है, जो आगे चलकर कार्पल टनल और सेल्फी कलाई का कारण बन सकती है।

mobile phones,use of mobile phones,effect of mobile phones on health,healthy living,Health tips

ब्रेन हेल्थ के लिए नुकसानदायक

देर रात तक फोन यूज करने का असर हमारे दिमाग पर भी पड़ता है। लंबे समय तक फोन चलाने से मेमोरी कमजोर हो सकती है। इससे कई तरह की समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है क्योंकि, ये आदत दिमाग को कमजोर करती है।

mobile phones,use of mobile phones,effect of mobile phones on health,healthy living,Health tips

बन सकता है मुंहासों का कारण
क्या आप जानते हैं कि फोन की हानिकारक किरणें ब्रेकआउट का कारण बन सकती हैं। कई शोधों में बताया गया है कि मोबाइल में रोगाणु और बैक्टीरिया होते हैं जो आपकी त्वचा पर आ सकते हैं, जिससे ब्रेकआउट और दाग-धब्बे हो सकते हैं। यह समय से पहले बुढ़ापा आने का एक कारण भी बन सकता है। ऐसे में आपको अपने मोबाइल को रोजाना वाइप्स से साफ करना चाहिए।

mobile phones,use of mobile phones,effect of mobile phones on health,healthy living,Health tips

डिप्रेशन का रिस्क

लंबे समय तक मोबाइल चलाने से न सिर्फ आपकी नींद अफेक्ट होती है बल्कि आपकी मेंटल हेल्थ पर भी असर पड़ता है। मोबाइल से निकलने वाली नीली रोशनी आपके हार्मोन और नींद के पैटर्न को बुरी तरह से अफेक्ट करता है। जिसकी वजह से कुछ लोग डिप्रेशन का शिकार भी हो जाते हैं। इसी के साथ दिन में आप काफी लो फील करते हैं।

mobile phones,use of mobile phones,effect of mobile phones on health,healthy living,Health tips

स्लीपिंग पैटर्न होता है डिस्टर्ब

नींद हमारी जीवन शैली का सबसे आवश्यक हिस्सा है और अच्छी नींद हर व्यक्ति के लिए जरूरी होती है। देर रात तक मोबाइल का उपयोग करने से सोने के घंटे कम हो जाते हैं। जिससे आपको सुबह फ्रेश महसूस नहीं होता साथ ही दिन में भी नींद आती है। मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल करना कभी-कभी नींद ना आने का कारण भी बन सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती