न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ज्यादा चाय पीने के शौकीन हो जाएं सावधान, हार्मोनल बैलेंस बिगाड़ सकती है ये आदत

जरूरत से ज्यादा चाय पीना सिर्फ आदत नहीं बल्कि शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ज्यादा चाय कोर्टिसोल, थायरॉइड, एस्ट्रोजन, टेस्टोस्टेरोन और इंसुलिन जैसे 5 अहम हार्मोन्स को असंतुलित कर कई स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकती है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 16 Sep 2025 10:45:24

ज्यादा चाय पीने के शौकीन हो जाएं सावधान, हार्मोनल बैलेंस बिगाड़ सकती है ये आदत

भारत में सुबह की पहली बेड-टी से लेकर शाम की थकान मिटाने तक चाय का चलन आम है। कई लोग तो दिनभर में 6–7 कप चाय पी जाते हैं और इसे आदत नहीं, बल्कि अपनी दिनचर्या का हिस्सा मानते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर कप चाय में मौजूद कैफीन, टैनिन और अन्य यौगिक धीरे-धीरे आपके शरीर के हार्मोनल संतुलन को बिगाड़ सकते हैं?

जरूरत से ज्यादा चाय पीना सिर्फ पाचन या नींद पर असर नहीं डालता, बल्कि यह आपके पांच अहम हार्मोन्स – कोर्टिसोल, थायरॉइड हार्मोन, एस्ट्रोजन, टेस्टोस्टेरोन और इंसुलिन – पर गहरा प्रभाव छोड़ सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं कि यह आदत किन-किन समस्याओं को जन्म दे सकती है।

1. कोर्टिसोल हार्मोन (Stress Hormone)

चाय में मौजूद कैफीन सीधे एड्रिनल ग्लैंड्स को सक्रिय करता है। इसका नतीजा यह होता है कि शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है। लगातार हाई कोर्टिसोल स्तर तनाव, घबराहट, चिड़चिड़ापन, वजन बढ़ना, डायबिटीज और अनिद्रा जैसी परेशानियों को बढ़ावा देता है। यही वजह है कि ज्यादा चाय पीने वालों में अक्सर anxiety और थकान देखने को मिलती है।

2. थायरॉइड हार्मोन

अगर आपको स्ट्रॉन्ग ब्लैक टी या ज्यादा फ्लोराइड वाली चाय पीने की आदत है, तो थायरॉइड ग्रंथि पर बुरा असर पड़ सकता है। चाय में मौजूद कुछ तत्व दवाओं के असर को भी कम कर सकते हैं। अत्यधिक कैफीन थायरॉइड हार्मोन (T3 और T4) के उत्पादन और अवशोषण को बाधित करता है। नतीजतन, आपको थकान, वजन में असामान्य बदलाव, मेटाबॉलिज्म गड़बड़ाना और हाइपो/हाइपरथायरॉइडिज्म के लक्षण झेलने पड़ सकते हैं।

3. एस्ट्रोजन (महिला हार्मोन)

ग्रीन टी या अन्य चायों में पाए जाने वाले कैटेचिन और कैफीन लिवर में एस्ट्रोजन के मेटाबॉलिज्म को प्रभावित कर सकते हैं। ज्यादा चाय पीने से महिलाओं में हार्मोनल असंतुलन, मासिक धर्म की अनियमितता, PMS के लक्षण बढ़ना और फर्टिलिटी पर असर देखा जा सकता है। हालांकि हर व्यक्ति पर इसका प्रभाव अलग-अलग हो सकता है, लेकिन विशेषज्ञ मानते हैं कि संतुलित सेवन ही सही है।

4. टेस्टोस्टेरोन (पुरुष हार्मोन)

ज्यादा कैफीन लेने से कोर्टिसोल स्तर बढ़ता है और इसका सीधा असर टेस्टोस्टेरोन के उत्पादन पर पड़ता है। नतीजा यह होता है कि पुरुषों में कामेच्छा में कमी, मांसपेशियों की वृद्धि धीमी होना, ऊर्जा की कमी और जल्दी थकान जैसी समस्याएं उभर सकती हैं।

5. इंसुलिन

कैफीन ब्लड शुगर लेवल और इंसुलिन सेंसिटिविटी को प्रभावित करता है। अगर चाय में बार-बार चीनी मिलाकर पी जाए तो यह असर और खतरनाक हो सकता है। ज्यादा चाय पीने से डायबिटीज का खतरा बढ़ना, भूख का असामान्य लगना, वजन बढ़ना और एनर्जी लेवल का उतार-चढ़ाव आम समस्या बन सकती है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। किसी भी सुझाव को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत