न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आपको भी परेशान कर रहा है बदन दर्द, आज ही आजमाएं ये कारगर नुस्खें

थकान के बाद बॉडी में दर्द होना आपको काफी चिड़चिड़ा बना देता है। इससे बचने के लिए कई लोग दवाइयों का सहारा लेते हैं, लेकिन ज्यादा दवाइयों का सेवन भी शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 05 Jul 2024 8:20:38

क्या आपको भी परेशान कर रहा है बदन दर्द, आज ही आजमाएं ये कारगर नुस्खें

वर्तमान समय की जीवनशैली बेहद अव्यवस्थित और तनाव से भरी हुई हैं जिसमें व्यक्ति को आराम के लिए समय नहीं मिल पाता हैं। ऐसे में कई लोगों को लगातार बदन दर्द की समस्या का सामना करना पड़ता हैं। बदन दर्द एक आम समस्या है जो खानपान और लाइफस्टाइल की वजह से कभी भी हो सकता है। थकान के बाद बॉडी में दर्द होना आपको काफी चिड़चिड़ा बना देता है। इससे बचने के लिए कई लोग दवाइयों का सहारा लेते हैं, लेकिन ज्यादा दवाइयों का सेवन भी शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। आप भी अगर बदन दर्द से परेशान रहते हैं तो दर्द का उपचार दवा से नहीं बल्कि यहां बताए जा रहे उपायों से कर सकते हैं। आइये जानें इन उपायों के बारे में...

क्या आपको भी परेशान कर रहा है बदन दर्द, आज ही आजमाएं ये कारगर नुस्खें

पोषक तत्वों से भरपूर आहार

इस दौरान आपको आसानी से पचने वाले और पोषक तत्वों से भरपूर आहार लेने चाहिए। आपको इस दौरान हल्का भोजन करना चाहिए जैसे कि खिचड़ी, दलिया, दाल और फुल्का। इसके अलावा आपको फल और सब्जियां अधिक खानी चाहिए। फलों का जूस का सेवन भी करें। इससे शरीर को पोषण के साथ एनर्जी भी मिलेगी।

क्या आपको भी परेशान कर रहा है बदन दर्द, आज ही आजमाएं ये कारगर नुस्खें

सेब का सिरका

अगर आप मांसपेशियों में दर्द से पीड़ित हैं तो आपको सेब के सिरके का इस्तेमाल ज़रूर करना चाहिए। सेब के सिरके को बदन के दर्द को कम करने के लिए बेहद प्रभावी माना जाता है। इसके लिए सबसे पहले अपने बाथ टब को गर्म पानी से भर लें या आप बाल्टी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अब उसमे दो कप सेब के सिरके को मिलाएं फिर उस टब में बैठ जाएँ या उस पानी को मग से अपने शरीर पर डालें। इसके इस्तेमाल से आपके बदन का दर्द धीरे धीरे जाने लगेगा।

क्या आपको भी परेशान कर रहा है बदन दर्द, आज ही आजमाएं ये कारगर नुस्खें

लेवेंडर तेल से करें मालिश

लेवेंडर आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर की सूजन और दर्द को कम करते हैं। इसलिए लेवेंडर के तेल से मालिश करें। इससे आपको बहुत फायदा होगा। लैवेंडर का तेल आप नहाने के पानी में डालकर भी नहा सकते हैं।

क्या आपको भी परेशान कर रहा है बदन दर्द, आज ही आजमाएं ये कारगर नुस्खें

अदरक का सेवन

अदरक में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी, एनाल्जेसिक तत्व बॉडी पेन को दूर करने में मदद करते हैं। एक कप पानी में कुछ अदरक के टुकड़े डालें और उसे कुछ मिनटों तक उबलने दें। उबलने पर इसे छान लें और उसका सेवन करें। आप अदरक का सेवन चाय में डाल कर भी कर सकते हैं दर्द कम होगा।

क्या आपको भी परेशान कर रहा है बदन दर्द, आज ही आजमाएं ये कारगर नुस्खें

हल्दी भी है फायदेमंद

अदरक की तरह हल्दी में भी सूजनरोधी गुण पाए जाते हैं और यह प्राकृतिक पेन किलर की तरह भी काम करती है। बदन दर्द को दूर करने के लिए आप दिन में दो बार हल्दी दूध का सेवन कर सकते हैं या फिर प्रभावित अंग पर हल्दी का लेप भी लगा सकते हैं। हल्दी का लेप तैयार करने के लिए आप बराबर मात्रा में हल्दी पाउडर, नमक और नींबू का रस मिलाकर एक पेस्ट बना लें और उस पेस्ट को प्रभावित जगह पर लगाएं और फिर आधे घंटे के लिए उसे छोड़ दें। उसके बाद उस जगह को गर्म पानी से धो लें। पूरे दिन में दो बार इसका इस्तेमाल करने आपको बदन दर्द से राहत मिल सकती है।

क्या आपको भी परेशान कर रहा है बदन दर्द, आज ही आजमाएं ये कारगर नुस्खें

सेंधा नमक

सेंधा नमक को प्राकृतिक उपचार के रूप में देखा जाता है। यह मांसपेशियों के ऊतकों की सूजन को दूर करने में बेहद मददगार है। साथ ही पुरानी समय से चली आ रही मांसपेशियों के दर्द में भी ये छुटकारा दिलाता है। ऐसे में आप एक बाल्टी या टब में गर्म पानी और दो चम्मच सेंधा नमक डालें और उस टब में बैठ जाए या फिर आप उस पानी को अपने बदन पर डालें। 15 से 30 मिनट तक उस पानी से अपने बदन को भिगाएं रखें। सेंधा नमक के स्नान से मांसपेशियों का दर्द दूर हो जाएगा।

क्या आपको भी परेशान कर रहा है बदन दर्द, आज ही आजमाएं ये कारगर नुस्खें

केले का प्रयोग

ये फल पोटेशियम से समृद्ध होता है जिसकी मदद से शरीर मजबूत और मांसपेशियों को स्वस्थ करने में मदद मिलती है। ये थकान और ऐठन को भी दूर रखता है। मांसपेशियों में कमज़ोरी पोटेशियम की वजह से आती है तो इसलिए आप अपने आहार में इसे रोज़ शामिल ज़रूर करें। आप रोज़ नाश्ते में एक केला या बनाना शेक भी पी सकते हैं जिससे आपके शरीर को पोटेशियम और कैल्शियम दोनों मिल सके।

क्या आपको भी परेशान कर रहा है बदन दर्द, आज ही आजमाएं ये कारगर नुस्खें

दालचीनी

दालचीनी में एंटी-ऑक्सीडेंट और सूजनरोधी गुण होते हैं और इसी वजह से इसे गठिया के लिए एक प्राकृतिक उपाय माना जाता है। अगर आपके जोड़ों में दर्द है तो आप दालचीनी का उपयोग कर सकते हैं। यह बदन दर्द से भी जल्द राहत दिलाने में मदद करता है। इसके लिए आप एक गिलास गर्म दूध में आधा चम्मच दालचीनी और शहद मिला लें और उस मिश्रण का दिन में एक या दो बार जरूर सेवन करें। इससे बदन दर्द में राहत मिल सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी