न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सेहतमंद रहने के लिए महिलाओं के आहार में जरूर होने चाहिए ये पोषक तत्व, बीमारियां रहेगी दूर

ऐसे में महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना बहुत जरूरी हैं और इसके लिए आहर में पोषक तत्वों का होना बहुत जरूरी हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि महिलाओं को किन पोषक तत्वों की सबसे ज्यादा जरूरत होती है और इसकी कमी को कैसे पूरा किया जाए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 10 Sep 2022 6:14:00

सेहतमंद रहने के लिए महिलाओं के आहार में जरूर होने चाहिए ये पोषक तत्व, बीमारियां रहेगी दूर

शरीर को स्वस्थ और फिट बनाए रखने के लिए रोजाना आहार में ऐसी चीजों को शामिल किया जाना चाहिए जो आवश्यक पोषक तत्वों की जरूरत को पूरा करें। पुरुषों की तुलना में महिलाओं को अधिक पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। महिलाएं दिनभर काम की व्यस्तता के चलते सेहत का ख्याल नहीं रख पाती हैं और ज्यादातर माहवारी, गर्भावस्था और रजोनिवृत्ति यानी मेनोपॉज आदि से गुजरने के कारण कई तकलीफों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना बहुत जरूरी हैं और इसके लिए आहर में पोषक तत्वों का होना बहुत जरूरी हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि महिलाओं को किन पोषक तत्वों की सबसे ज्यादा जरूरत होती है और इसकी कमी को कैसे पूरा किया जाए।

eating tips for women for healthy life,Health tips,healthy living

आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थ

आहार विशेषज्ञों के मुताबिक सभी महिलाओं को रोजाना भोजन में उन चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए जिनसे शरीर के लिए आवश्यक आयरन की मात्रा की पूर्ति की जा सके। यह स्वास्थ्य के लिए एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है जो ऊर्जा के स्तर में सुधार करने, प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूती देने और मांसपेशियों के कार्य को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है। यह शरीर में ऑक्सीजन के संतुलन को भी बेहतर बनाए रखने के लिए आवश्यक है। आयरन के लिए मांस, मछली, पालक, डेयरी उत्पादों का सेवन फायदेमंद है।

eating tips for women for healthy life,Health tips,healthy living

फोलिक एसिड से भरपूर खाद्य पदार्थ

पीरियड्स और प्रेग्नेंसी के समय महिलाओं के शरीर को फोलिक एसिड की बहुत ज्यादा जरूरत होती है। साथ ही इससे महिलाएं दिमागी प्रॉब्लम जैसे डिप्रेशन, माइग्रेन से भी बची रहती हैं। इसकी कमी को पूरा करने के लिए अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां, एवोकाडो, ड्राई बीन्स, नट्स, मटर, ब्रोकली, खट्टे फल और दालों आदि को शामिल करें।

eating tips for women for healthy life,Health tips,healthy living

विटामिन बी-12 से भरपूर खाद्य पदार्थ

विटामिन बी-12, सभी महिलाओं के लिए अति आवश्यक है। यह मस्तिष्क के कार्य को बेहतर बनाए रखने के साथ ऊर्जा के स्तर और मांसपेशियों को स्वस्थ रखने के लिए भी आवश्यक है। यह रक्त कोशिकाओं के निर्माण और तंत्रिका तंत्र को स्वस्थ बनाए रखने वाला पोषक तत्व है। अक्सर महिलाओं में विटामिन बी-12 की कमी देखी जाती रही है। विटामिन बी-12 की पूर्ति के लिए पालक, चुकंदर, आलू, मशरूम, मांस, मछली आदि का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है।

eating tips for women for healthy life,Health tips,healthy living

फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थ

फाइबर पाचन क्रिया को दरुस्त रखने के लिए बहुत जरूरी है। महिलाओं को 25 ग्राम फाइबर रोजाना लेना चाहिए वहीं 51 से ऊपर वाली महिला को 21 ग्राम फाइबर प्रतिदिन लेना चाहिए। इससे टाइप-2 डायबिटीज, दिल की बीमारियों और कैंसर का खतरा भी कम हो जाता है। फाइबर के लिए आप सेब, अखरोट, ब्राऊन राइस, पालक, स्वीट कॉर्न, ब्रोकली, गाजर आदि का सेवन करें।

eating tips for women for healthy life,Health tips,healthy living

प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थ

प्रोटीन का सेवन मांसपेशियों को मजबूती देने और कई तरह की बीमारियों के जोखिम को कम करने वाला माना जाता है। प्रोटीन, शरीर के लिए महत्वपूर्ण ऊर्जा स्रोत है। पर्याप्त प्रोटीन का सेवन महिलाओं में दिल के दौरे और कोरोनरी रोगों के जोखिम को कम कर सकता है। दैनिक रूप से आहार में प्रोटीन वाली चीजों को जरूर शामिल करें। इसके लिए दूध, दही, अंडे, सोयाबीन, मूंगफली, चिकन आदि का सेवन किया जा सकता है।

eating tips for women for healthy life,Health tips,healthy living

मैग्नेशियम से भरपूर खाद्य पदार्थ

महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या होने का ज्यादा खतरा होता है। लेकिन यदि आप अपनी डाइट में मैग्नेशियम की उचित मात्रा लेंगी तो इस बीमारी का खतरा टल सकता है। यह तत्व महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद हैं।

eating tips for women for healthy life,Health tips,healthy living

कैल्शियम से भरपूर खाद्य पदार्थ

कैल्शियम महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए सबसे महत्वपूर्ण पोषक तत्वों में से एक है। यह हड्डियों को स्वस्थ रखने और गठिया के खतरे को कम करने में मदद करता है। महिलाओं में गठिया की समस्या काफी अधिक देखी गई है। इसके अलावा हृदय स्वास्थ्य को बेहतर रखने और तंत्रिका तंत्र की कार्यप्रणाली को ठीक रखने में भी कैल्शियम वाली चीजों का सेवन करना जरूरी है। कैल्शियम के लिए दूध, दही और पनीर जैसे डेयरी उत्पाद, सोयाबीन, हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना आवश्यक माना जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'ये हमारे ही बच्चे हैं, इन्हें क्यों पीटा जा रहा है?' CJP प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई को लेकर प्रियंका गांधी का सरकार पर हमला
'ये हमारे ही बच्चे हैं, इन्हें क्यों पीटा जा रहा है?' CJP प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई को लेकर प्रियंका गांधी का सरकार पर हमला
23 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP प्रतिनिधियों से मिले जेपी नड्डा
23 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP प्रतिनिधियों से मिले जेपी नड्डा
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
'एक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं ले सकते', CJP के संसद मार्च के बीच राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला
'एक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं ले सकते', CJP के संसद मार्च के बीच राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की मांगी अनुमति
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की मांगी अनुमति
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स