न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

घातक स्थिति पैदा कर सकता हैं बढ़ता कोलेस्ट्रॉल, इन आहार के सेवन से करें इसे कंट्रोल

जिस तरह डायबिटीज और ब्लड प्रेशर के मरीज बढ़ रहे हैं, उसी तरह कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना भी कई लोगों के लिए परेशानी खड़ा कर रहा हैं। कोलेस्ट्रॉल एक वसायुक्त पदार्थ है, जिसे लिवर द्वारा निर्मित किया जाता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 26 May 2024 11:19:16

घातक स्थिति पैदा कर सकता हैं बढ़ता कोलेस्ट्रॉल, इन आहार के सेवन से करें इसे कंट्रोल

जिस तरह डायबिटीज और ब्लड प्रेशर के मरीज बढ़ रहे हैं, उसी तरह कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना भी कई लोगों के लिए परेशानी खड़ा कर रहा हैं। कोलेस्ट्रॉल एक वसायुक्त पदार्थ है, जिसे लिवर द्वारा निर्मित किया जाता है। आपकी बॉडी आवश्यकता अनुसार कोलेस्ट्रॉल का निर्माण करती हैं। लेकिन खानपान की गलत आदतों के कारण कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने लगता हैं जो शरीर के लिए घातक साबित होता हैं। दिल की बीमारियों का सीधा संबंध कोलेस्ट्रॉल से है। हमारे खान-पान का सीधा असर हमारे शरीर पर पड़ता है। ऐसे में कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए हमारी डाइट अहम मानी जाती है। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे आहार के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके सेवन से कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इन आहार के बारे में...

घातक स्थिति पैदा कर सकता हैं बढ़ता कोलेस्ट्रॉल, इन आहार के सेवन से करें इसे कंट्रोल

ऑलिव ऑयल

कोलेस्ट्रॉल सबसे ज्यादा तेल की वजह से बढ़ता है। बाहर खाई जाने वाली ज्यादातर चीजों में तेल की मात्रा बहुत अधिक होती है। इससे बचने के लिए आप अपने घर में खाना बनाने के लिए ऑलिव ऑयल यानि जैतून के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऑलिव ऑयल के इस्तेमाल से सामान्य तेल की अपेक्षा 8 प्रतिशत तक कोलेस्ट्रॉल कम किया जा सकता है। ये शरीर के बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करता है। इसके अलावा ये हाई ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल को भी कंट्रोल करता है। अगर आपका कोलेस्ट्रॉल बहुत ज्यादा बढ़ गया है तो उबला हुआ खाना खाना आपके लिए सबसे बेहतर होगा।

घातक स्थिति पैदा कर सकता हैं बढ़ता कोलेस्ट्रॉल, इन आहार के सेवन से करें इसे कंट्रोल

बीन्स

बीन्स पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। बीन्स में घुलनशील फाइबर की मात्रा अधिक पाई जाती है। इसके साथ ही बीन्स को डाइजेस्ट करने में भी अधिक समय लगता है। बीन्स खाने के बाद आपका लंबे समय तक पेट भरा रहता है, इससे वजन भी कंट्रोल में रहता है। साथ ही बीन्स कोलेस्ट्रॉल को भी कम करने में मदद कर सकता है। आप बीन्स की सब्जी आदि बना सकते हैं।

घातक स्थिति पैदा कर सकता हैं बढ़ता कोलेस्ट्रॉल, इन आहार के सेवन से करें इसे कंट्रोल

अलसी

अलसी के बीज आपके कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकते हैं, जिससे हृदय रोग का खतरा कम हो सकता है। फ्लेक्ससीड से सबसे अधिक स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने के लिए, साबुत की बजाए पीसे हुए अलसी के बीज चुनें। इससे आपके शरीर को पचाने में आसान होगी। अपने नाश्ते में अनाज के लिए एक बड़ा चम्मच पीसी हुई अलसी का मिलाएँ। अपने सलाद के लिए एक चम्मच पीसी हुई अलसी का उपयोग करें। इसके अलावा दही में एक बड़ा चम्मच पीसी हुई अलसी मिलाकर खाएँ।

घातक स्थिति पैदा कर सकता हैं बढ़ता कोलेस्ट्रॉल, इन आहार के सेवन से करें इसे कंट्रोल

साबुत आनाज

कोलेस्ट्रॉल को कम करने के तरीकों में साबुत आनाज के सेवन को भी शामिल किया जा सकता है। बताया जाता है कि साबुत अनाज फाइबर से समृद्ध होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद कर सकते हैं। एक रिसर्च में भी इस बात का जिक्र मिलता है कि प्रति दिन 30 ग्राम साबुत अनाज के सेवन से कुल सीरम कोलेस्ट्रॉल और एलडीएल कोलेस्ट्रॉल दोनों के स्तरों को कम करने में मदद मिल सकती है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए डाइट में साबुत अनाज का सेवन करना लाभकारी साबित हो सकता है।

घातक स्थिति पैदा कर सकता हैं बढ़ता कोलेस्ट्रॉल, इन आहार के सेवन से करें इसे कंट्रोल

ओट्स

ओट्स में फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है और इसमें बीटा ग्लूकॉन भी होता है जो आंतों की सफाई करता है और कब्ज से राहत दिलाता है। नियमित तौर पर नाश्ते में ओट्स खाने से शरीर में कलेस्ट्रॉल को लगभग 6 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है।

घातक स्थिति पैदा कर सकता हैं बढ़ता कोलेस्ट्रॉल, इन आहार के सेवन से करें इसे कंट्रोल

नट्स

कई अध्ययनों से पता चला है कि बादाम, अखरोट, मूंगफली और अन्य नट्स खाने से हार्ट हेल्थ बेहतर होती है। रोजाना नट्स खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल कम हो सकता है। नट्स में अतिरिक्त पोषक तत्व होते हैं जो हार्ट को बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। बैंगन और भिंडी कम कैलोरी वाली सब्जियां हैं और इनमें सॉल्यूबल फाइबर काफी मात्रा में होता है। इन्हें भी डाइट में शामिल करना चाहिए।

घातक स्थिति पैदा कर सकता हैं बढ़ता कोलेस्ट्रॉल, इन आहार के सेवन से करें इसे कंट्रोल

सोया प्रोडक्ट्स

सोया प्रोडक्ट्स कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद कर सकते हैं। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर आप टोफू, सोया मिल्क आदि का सेवन कर सकते हैं। इन फूड्स में कोलेस्ट्रॉल कम करने के पावरफुल गुण पाए जाते हैं। प्रतिदिन 25 ग्राम सोया प्रोटीन लेने से 5 से 6 प्रतिशत कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है।

घातक स्थिति पैदा कर सकता हैं बढ़ता कोलेस्ट्रॉल, इन आहार के सेवन से करें इसे कंट्रोल

ग्रीन टी

सोडा और मीथे पेय की जगह ग्रीन टी आपके लिए एक स्वस्थ विकल्प है। ग्रीन टी कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होती है। कई शोधकर्ताओं ने हरी चाय के लाभ देखे हैं। आप एक दिन में 2 कप ग्रीन टी पी सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

छाती पर पैर रखकर तोड़ीं पसलियां, केरल में 18 महीने के मासूम संग मां और प्रेमी की हैवानियत
छाती पर पैर रखकर तोड़ीं पसलियां, केरल में 18 महीने के मासूम संग मां और प्रेमी की हैवानियत
TMC में बड़ी टूट की आशंका, 59 विधायकों के समर्थन का दावा लेकर बागी नेता विधानसभा पहुंचे, अलग गुट बनाने की तैयारी तेज
TMC में बड़ी टूट की आशंका, 59 विधायकों के समर्थन का दावा लेकर बागी नेता विधानसभा पहुंचे, अलग गुट बनाने की तैयारी तेज
दिल्ली: रेस्टोरेंट में भयानक आग, 18 लोगों की मौत, मृतकों में अधिकतर दक्षिण अफ्रीकी नागरिक
दिल्ली: रेस्टोरेंट में भयानक आग, 18 लोगों की मौत, मृतकों में अधिकतर दक्षिण अफ्रीकी नागरिक
पटना में कोचिंग सेंटर पर हिंसा के बाद पुलिस की सख्त कार्रवाई, अब तक 3 हिरासत में; खान सर ने सरकार और पुलिस की खुलकर सराहना की
पटना में कोचिंग सेंटर पर हिंसा के बाद पुलिस की सख्त कार्रवाई, अब तक 3 हिरासत में; खान सर ने सरकार और पुलिस की खुलकर सराहना की
दिल्ली: एक ही सीढ़ी से मची अफरा-तफरी, तीसरी मंजिल से कूदे लोग, 20 की मौत, BJP विधायक बोले—स्थानीय लोगों ने बचाई जान
दिल्ली: एक ही सीढ़ी से मची अफरा-तफरी, तीसरी मंजिल से कूदे लोग, 20 की मौत, BJP विधायक बोले—स्थानीय लोगों ने बचाई जान
अन्नामलाई के इस्तीफे से भाजपा में मचा सियासी भूचाल, पूर्व IPS को एयरपोर्ट से लौटाया गया वापस, मनाने की कोशिशें तेज
अन्नामलाई के इस्तीफे से भाजपा में मचा सियासी भूचाल, पूर्व IPS को एयरपोर्ट से लौटाया गया वापस, मनाने की कोशिशें तेज
RBI ने नहीं बेचा स्वर्ण भंडार! विदेशी मुद्रा भंडार बचाने के लिए गोल्ड बिक्री की खबरों पर सरकार ने किया बड़ा खुलासा
RBI ने नहीं बेचा स्वर्ण भंडार! विदेशी मुद्रा भंडार बचाने के लिए गोल्ड बिक्री की खबरों पर सरकार ने किया बड़ा खुलासा
11 जून से पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन लाभ और नौकरी के नए रास्ते
11 जून से पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन लाभ और नौकरी के नए रास्ते
तीसरी शादी की तैयारी में आमिर खान? गौरी स्प्रैट के साथ रिश्ते को देंगे नया नाम, सामने आई  वेडिंग डेट
तीसरी शादी की तैयारी में आमिर खान? गौरी स्प्रैट के साथ रिश्ते को देंगे नया नाम, सामने आई वेडिंग डेट
बॉक्स ऑफिस पर कायम है 'करुप्पू' का दबदबा, 19वें दिन भी जारी रही कमाई, 200 करोड़ क्लब से बस कुछ कदम दूर
बॉक्स ऑफिस पर कायम है 'करुप्पू' का दबदबा, 19वें दिन भी जारी रही कमाई, 200 करोड़ क्लब से बस कुछ कदम दूर
'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफर जारी, 13वें दिन पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफर जारी, 13वें दिन पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
बॉक्स ऑफिस पर 'ब्लास्ट' का धमाका जारी, अर्जुन सरजा की फिल्म ने मंगलवार को भी दिखाई ताकत
बॉक्स ऑफिस पर 'ब्लास्ट' का धमाका जारी, अर्जुन सरजा की फिल्म ने मंगलवार को भी दिखाई ताकत
'जैसे-जैसे कद बढ़ता है, विरोधी भी बढ़ते हैं', रणवीर सिंह विवाद पर कंगना रनौत का रिएक्शन
'जैसे-जैसे कद बढ़ता है, विरोधी भी बढ़ते हैं', रणवीर सिंह विवाद पर कंगना रनौत का रिएक्शन
फिल्मी दुनिया से थोड़ा दूर होना मेरे लिए जरूरी था', 'भारत भाग्य विधाता' से पहले कंगना रनौत का खुलासा
फिल्मी दुनिया से थोड़ा दूर होना मेरे लिए जरूरी था', 'भारत भाग्य विधाता' से पहले कंगना रनौत का खुलासा