न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देखना है अपनों और जमाने को तो न करें ड्राई आंखों की अनदेखी, ध्यान दें इन टिप्स पर

जब आंखें पर्याप्त आंसू नहीं बना पातीं, तब उन्हें पर्याप्त लुब्रिकेशन नहीं मिल पाता और वे ड्राई हो जाती हैं। आपको आंखों में चुभन...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sat, 08 May 2021 7:14:55

देखना है अपनों और जमाने को तो न करें ड्राई आंखों की अनदेखी, ध्यान दें इन टिप्स पर

जब आंखें पर्याप्त आंसू नहीं बना पातीं, तब उन्हें पर्याप्त लुब्रिकेशन नहीं मिल पाता और वे ड्राई हो जाती हैं। आपको आंखों में चुभन और जलन का एहसास होता है। आंखों के अंदर या फिर उसके बाहरी हिस्से में चिपचिपा म्यूकस बनता है, जो लाइट के प्रति आंखों को ज़्यादा संवेदनशील बना देता है, आंखें लाल हो जाती हैं या आपको धुंधला दिखने लगता है।

बुढ़ापे के साथ यह समस्या बढ़ती जाती है। विटामिन ए की कमी और स्मार्टफोन, कम्प्यूटर, लेपटॉप, टीवी आदि पर ज्यादा स्क्रीन टाइम शेयर करने से यह दिक्कत जोर पकड़ती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं ड्राई आंखों की समस्या कैसे दूर की जाए।

dry eyes,dry eyes problem,hot water,screen time,coconut oil,supplements,aloe vera jel,rose water. health news in hindi

गर्म पानी

एक साफ़-सुथरा कपड़ा लें और उसे गर्म पानी में भिगोएं। पांच मिनट के लिए इस कपड़े को अपनी आंखों पर रखें। बाद में हल्के हाथों से कपड़े को ऊपरी और निचली आइलिड्स पर रगड़ें, ताकि आंखों पर लगी गंदगी या कचरा साफ़ हो सके। यह प्रक्रिया तब तक दोहराएं, जब तक कि पानी गर्म है। यह प्रक्रिया आंसू की गुणवत्ता को बेहतर बनाकर आंखों की जलन और लालिमा को कम करता है।

dry eyes,dry eyes problem,hot water,screen time,coconut oil,supplements,aloe vera jel,rose water. health news in hindi

नारियल तेल

यह तेल आंखों को नमी देने वाले एजेंट की तरह काम करता है और आंसूओं को जल्दी सूखने से बचाता है। इसके अलावा इसमें ऐंटी-इन्फ़्लेमेटरी गुण होते हैं, जो आंखों में हो रही चुभन को कम करने में सहायक होते हैं। कॉटन बॉल को नारियल तेल में डुबोएं और इसे आंखों पर 15 मिनट तक रखा रहने दें। इस प्रक्रिया को दिनभर में कई बार दोहराएं।

पोषण देने वाले सप्लिमेंट्स

अध्ययन बताते हैं कि ओमेगा-3 फ़ैटी एसिड्स वाले खाद्य पदार्थ आपकी आंखों को ड्राई होने से बचा सकते हैं। अपनी डाइट में ओमेगा-3 को शामिल करने के लिए आप सैल्मन मछली, अलसी, अखरोट, सोयाबीन इत्यादि को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। ये पोषक खाद्य पदार्थ आंखों की सूजन को कम कर आंसू बनाने में मदद करते हैं, जिनसे आंखें ड्राई नहीं होने पातीं।

dry eyes,dry eyes problem,hot water,screen time,coconut oil,supplements,aloe vera jel,rose water. health news in hindi

ऐलोवेरा जेल

अपने अल्कलाइन गुणों की वजह से ऐलोवेरा ड्राई आइज़ के लिए प्रभावी उपाय है। इसका मॉइस्चराइज़िंग और ऐंटी-इन्फ़्लेमेटरी गुण आंखों की सूजन और लालिमा को कम करता है। ऐलोवेरा के पत्ते को धोकर उसमें से जेल निकाल लें। टिशू पेपर पर थोड़ा जेल निकालकर इसे आइलिड्स पर लगाएं। 10 मिनट बाद आंखों को गुनगुने पानी से धोएं। दिन में दो बार इस प्रक्रिया को दोहराएं और पाएं सेहतमंद आंखें।

dry eyes,dry eyes problem,hot water,screen time,coconut oil,supplements,aloe vera jel,rose water. health news in hindi

गुलाब जल

यह आंखों को तनावमुक्त रखने और थकी हुई आंखों को आराम पहुंचाने में मदद करता है। ड्राई आइज़ की एक बड़ी वजह है विटामिन ए की कमी और गुलाब जल में विटामिन ए प्रचुर मात्रा में होती है। कॉटन बॉल्स या कॉटन पैड्स को गुलाब जल में डुबोएं और इन्हें बंद आंखों पर लगाएं। 10 मिनट तक आंखों पर रखा रहने दें, फिर ठंडे पानी से आंखों को धो लें। यदि तुरंत आराम पाना चाहती हैं तो शुद्ध गुलाब जल को आई ड्रॉप की तरह भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इस प्रक्रिया को दिन में तीन बार दोहराएं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग