न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मानसून में कमजोर पड़ने लगती है Immunity, शरीर को हो सकता है कष्ट, Diet में शामिल करें इन्हें

और यह तो सिर्फ शुरुआत है, इसके बाद आने वाले बिन बुलाए मेहमानों (गले में खराश, सर्दी-जुखाम और खराब पेट) की लिस्ट काफी लम्बी हो सकती है।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Thu, 22 Jul 2021 9:51:09

मानसून में कमजोर पड़ने लगती है Immunity, शरीर को हो सकता है कष्ट, Diet में शामिल करें इन्हें

बारिश के दिनों में अपने घर के अंदर ही दुबके रहने के कई फायदे हैं – ना तो कोई आपकी नई जीन्स पर कीचड़ के छींटें उछाल पाएगा, ना सड़क पर बिछे अनगिनत गड्ढों से गुजरते हुए एस्सेल वर्ल्ड का डिस्काउंटेड अनुभव होगा, और ना ही एक भरी सड़क के बीच तेज़ हवाओं में उड़ते छाते को पकड़ने के लिए दौड़ लगानी पड़ेगी। लेकिन फिर भी कुछ है जो ना चाहते हुए भी आपकी शांत, आरामदायक शामों के रास्ते में रोड़ा अटका सकती है – मानसून के दौरान आपकी इम्युनिटी, जो इस समय क्षीण होने लगती है। वो अचानक से आ जाने वाली अनगिनत छींकें, जो बारिश शुरू होने के साथ ही आपका दरवाज़ा खटखटाना शुरू कर देती हैं। और यह तो सिर्फ शुरुआत है, इसके बाद आने वाले बिन बुलाए मेहमानों (गले में खराश, सर्दी-जुखाम और खराब पेट) की लिस्ट काफी लम्बी हो सकती है।

energy boosters,drinks that boosts energy,healthy living,Health tips

# स्वीट पोटैटो (शकरकंद) बीटा-कैरोटीन के सबसे अच्छे स्त्रोतों में से एक है। हररोज़ एक स्वीट पोटैटो आपके विटामिन ए के डेली डोज़ के लिए पर्याप्त है। इससे आपकी नाक के भीतर की म्यूकस लाइनिंग स्वस्थ रहती है, जो कि हानिकारक वायरस और बैक्टीरिया के खिलाफ आपकी सुरक्षा का पहला पड़ाव है। यह वाइट ब्लड सेल्स के उत्पादन में भी मदद करता है, जो इंफेक्शंस से लड़ते हैं।

energy boosters,drinks that boosts energy,healthy living,Health tips

#लहसुन भी एक ऐसा इंग्रीडिएंट है जिसे आपको अपने आहार में शामिल करना चाहिए। इसमें सल्फर-युक्त एलिमेंट्स होते हैं जो कॉमन कोल्ड और फ्लू के वायरस से लड़ने में सक्षम हैं। लहसुन को तैयार करने और पकाने का तरीका बहुत ही अहम है – इस पीसने या काटने के बाद, खाने से पहले 10 मिनट के लिए रख कर छोड़ देना चाहिए, जिससे इसमें एलिसिन की मात्रा बढ़ जाती है। एलिसिन वह कंपाउंड है जो इंफेक्शंस से लड़ने में बहुत सहायक है।

energy boosters,drinks that boosts energy,healthy living,Health tips

# शिमला मिर्च में खट्टे फलों की तुलना में अधिक मात्रा में विटामिन सी होता है। विटामिन सी शरीर में एंटीबॉडी और वाइट ब्लड सेल्स के उत्पादन को बढ़ाता है, जिससे मानसून के दौरान आपकी इम्युनिटी भी बढ़ती है।

energy boosters,drinks that boosts energy,healthy living,Health tips

# हल्दी में अविश्वसनीय हीलिंग के गुण होते हैं इसलिए इसका ज़्यादा से ज़्यादा इस्तेमाल करें। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण भी होते हैं। हल्दी को मिर्च और कोल्ड प्रेस्ड या वर्जिन ऑलिव ऑइल के साथ मिलाकर उपयोग करने से पर्याप्त मात्रा में न्यूट्रिएंट्स का अवशोषण होता है।

energy boosters,drinks that boosts energy,healthy living,Health tips

# आपकी ग्रोसरी लिस्ट में जिंक से भरपूर फूड प्रोडक्ट्स भी होने चाहिए। जिसमें लैम्ब, पम्पकिन सीड्स, चना, कोको पाउडर, दही और मशरुम शामिल हैं। बॉडी में टी- सेल्स को एक्टिवेट करने के लिए ज़िंक की आवश्यकता होती है, ताकि इम्यून सिस्टम अपना काम अच्छे से कर सके।

# दही, बीट क्वास, फर्मेन्टेड सब्जियां, केफिर, सॉकरक्राट और किमची जैसे प्रोबायोटिक्स आंतों की सूजन को नियंत्रण में रखते हैं। कुछ मामलों में, आंत की सूजन से फ्लू और अन्य क्रॉनिक इंफेक्शंस हो सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग