न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रात में दूध पीने से होती है बल्ले-बल्ले! इतने सारे कारणों से है फायदे का सौदा

दूध एक संपूर्ण भोजन है, जिसमें कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन (ए, के और बी 12), अमीनो एसिड, फाइबर, सोडियम और अन्य गुण होते...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Thu, 06 May 2021 8:10:21

रात में दूध पीने से होती है बल्ले-बल्ले! इतने सारे कारणों से है फायदे का सौदा

दूध एक संपूर्ण भोजन है, जिसमें कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन (ए, के और बी 12), अमीनो एसिड, फाइबर, सोडियम और अन्य गुण होते हैं जो शरीर को ऊर्जावान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। दूध में मौजूद पोटेशियम ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में मदद करता है साथ ही लंबे समय तक भूख भी नहीं लगती और पेट भरा रहता है।

अगर आपको रात में भूख लगती है तो दूध इसको शांत करने का एक अच्छा तरीका है। दूध को इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए सबसे प्रभावी घरेलू उपाय माना जाता है। नींद न आने की समस्या से जूझ रहे लोगों को भी दूध पीने की सलाह दी जाती है। ऐसा कहा जाता है कि रात में दूध पीने से नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है और तनाव से राहत मिलती है। तो आइये जानते है रात में दूध पीने के फायदे :—

drinking milk,milk,bed,sleep,night,calcium,protein,bones,heart,constipation,health news in hindi

पाचन तंत्र के लिए

अगर आप कब्ज या एसिडिटी से पीड़ित हैं तो आपको रात को सोने से पहले एक कप दूध अवश्य पीना चाहिए। इससे न सिर्फ पाचन तेज होता है बल्कि पेट की ख़राबी को भी ठीक करता है।

कब्ज की समस्या से राहत

अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं तो गर्म दूध पीना आपके लिए बेहद लाभकारी है। इसके साथ ही दूध में पाचनकारी गुण भी होते हैं, जो डिनर में खाए स्पाइसी फूड को पचाने में मदद करते हैं। वे लोग, जो कब्ज की समस्या से परेशान हैं वो गर्म दूध को दवा के तौर पर पी सकते हैं।

drinking milk,milk,bed,sleep,night,calcium,protein,bones,heart,constipation,health news in hindi

अच्छी नींद

इंसानों के साथ ही जानवरों पर भी किए गए बहुत से अध्ययनों में यह बात सामने आई है कि दूध और दुग्ध उत्पाद जैसे- चीज आदि का सेवन रात के समय सोने से पहले करने से रात में अच्छी और चैन की नींद आती है। हालांकि इसके पीछे कारण क्या है यह पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है। बहुत से एक्सपर्ट्स मानते हैं कि दूध में कुछ खास केमिकल कम्पाउंड्स पाए जाते हैं या फिर रोजाना रात में सोने से पहले दूध पीने का मनोवैज्ञानिक असर भी होता है या फिर दोनों के कॉम्बिनेशन की वजह से अच्छी नींद आती है।

drinking milk,milk,bed,sleep,night,calcium,protein,bones,heart,constipation,health news in hindi

शुगर के मरीजों के लिए प्रभावी

शुगर की बीमारी से पीड़ित लोगों की हड्डियां कमजोर होती हैं जिससे वे कमजोरी महसूस करते हैं। इस मामले में, रात में एक कप गुनगुना दूध पीना सेहत के लिए बेहतर है लेकिन कंडिशन यह है कि इसमें चीनी या ऐसा कुछ जो मीठा हो, शामिल नहीं हो।

drinking milk,milk,bed,sleep,night,calcium,protein,bones,heart,constipation,health news in hindi

दिल की बीमारियों का खतरा होता है कम

दूध में पाई जाने वाली पोटेशियम की मात्रा रक्तचाप को संतुलित रखती है, जिसके कारण हमारा दिल बीमारियों से सुरक्षित रहता है। इसलिए रात को दूध पीकर सोने से दिल की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

drinking milk,milk,bed,sleep,night,calcium,protein,bones,heart,constipation,health news in hindi

एनर्जी

रात में सोने से पहले गर्म दूध पीने का असर आपके अगले दिन पर सकारात्मक रूप से पड़ सकता है। आप यह बात महसूस करेंगे कि जब आप रात में दूध पीकर सोते हैं तो अगले दिन आप पूरी एनर्जी और ताजगी के साथ सोकर उठते हैं जिससे आप अपने दिन की बेहतरीन शुरुआत कर सकते हैं पूरी एनर्जी के साथ। जब आपकी एनर्जी बनी रहती है तो आप काम में पूरी तरह से सक्रिय रहते हैं और आपका दिन भी अच्छा जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग