न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ना करें चाय के साथ इन चीजों के सेवन की गलती, सेहत पर पड़ सकता हैं भारी

क्योंकि इसका संबंध आपकी सेहत से जुड़ा होता हैं। जी हां, चाय के साथ कुछ चीजों का सेवन करना शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 16 Jul 2022 5:57:48

ना करें चाय के साथ इन चीजों के सेवन की गलती, सेहत पर पड़ सकता हैं भारी

दुनियाभर में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले पेय पदार्थ की बात करें तो चाय का नाम सबसे ऊपर आता हैं, जिसके बिना कई लोगों के तो दिन की शुरुआत ही नहीं होती हैं। कई लोगों को सुबह की चाय के साथ कुछ खाने को जरूर चाहिए होता हैं ताकि खाली पेट चाय पीने से गैस की प्रॉब्लम ना पैदा हो। आमतौर पर लोग चाय के साथ बिस्कुट या पकौड़े खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चाय के साथ किन चीजों का सेवन किया जाए यह जानना भी जरूरी हैं क्योंकि इसका संबंध आपकी सेहत से जुड़ा होता हैं। जी हां, चाय के साथ कुछ चीजों का सेवन करना शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं...

dont eat these things with tea,healthy living,Health tips

चाय के साथ पकौड़े या नमकीन का सेवन

चाय को पकौड़े या नमकीन के साथ पीने के आप भी शौकीन हैं? यह आदत आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि बेसन की चीजों को चाय के साथ खाने पाचन से संबंधित समस्याओं का जोखिम रहता है। जो लोग अक्सर इस तरह की चीजों का सेवन करते हैं उनमें पाचन की दिक्कत, कब्ज, अपच जैसी समस्याएं अधिक देखने को मिलती रही हैं। चाय के साथ बेसन वाली चीजों का सेवन कम मात्रा में ही करें।

dont eat these things with tea,healthy living,Health tips

चाय के साथ न पिएं पानी

अगर आप चाय के बाद तुरंत पानी पीने बैठ जाते हैं तो इस आदत को बदलना बहुत ही जरूरी है। जी हां, चाय के ऊपर कभी भी ठंडी चीज या फिर पानी नहीं पीना चाहिए। चाय के साथ पानी आपके पाचन तंत्र पर बुरा असर डालती है और आप एसिडिटी के साथ-साथ गैस की समस्या से परेशान हो सकते हैं। हां, आप चाय से पहले पानी पी सकते हैं लेकिन चाय के साथ और बाद में पानी भूलकर भी न पिएं।

dont eat these things with tea,healthy living,Health tips

चाय के साथ न खाएं आयरन वाली चीजें

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, चाय पीते समय कभी भी हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन नहीं करना चाहिए। विशेषकर आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थों के साथ चाय पीना शरीर के लिए कई प्रकार से नुकसानदायक हो सकता है। चाय में टैनिन और ऑक्सालेट होते हैं जो शरीर को आयरन वाले खाद्य पदार्थों से आयरन के अवशोषण को रोकते हैं। आपको आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे नट्स, हरी पत्तेदार सब्जियां, अनाज, दाल आदि के साथ चाय का सेवन नहीं करना चाहिए।

dont eat these things with tea,healthy living,Health tips

कच्चा प्याज

चाय पीने के शौकीन लोग अक्सर कुछ न कुछ नया ट्राई करने की चाहते में होते हैं लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि चाय के साथ भूलकर भी कभी कच्ची प्याज का सेवन न करें। कच्ची प्याज में मौजूद एसिड और उसका रस ऐसे गुणों से संपन्न होता है, जो चाय के साथ मिलने पर आपकी पाचन क्रिया को प्रभावित कर सकता है। इसके अलावा कभी भी चाय के साथ उबला हुआ अंडा, सलाद या फिर अंकुरित अनाज का सेवन नहीं करना चाहिए।

dont eat these things with tea,healthy living,Health tips

हल्दी

हल्दी हमारे शरीर के लिए कई तरीकों से फायदेमंद मानी जाती है लेकिन चाय के सात हल्दी बिल्कुल भी नहीं। इसके साथ ही आपको चाय के साथ या फिर तुरंत बाद हल्दी और उससे बनी चीजों का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। दरअसल चाय और हल्दी में पाए जाने वाले अलग-अलग प्रकार के तत्व आपस में मिलकर पेट में दिक्कत पैदा कर सकते हैं। ये दोनों चीजें मिलकर पाचन क्रिया को काफी नुकसान पहुंचाती है और आपके लिए चीजों को पचा पाना मुश्किल हो जाता है।

dont eat these things with tea,healthy living,Health tips

नींबू वाली चाय के नुकसान

क्या आप भी नींबू वाली चाय पीने के शौकीन हैं? स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, इससे पेट में अम्लता बढ़ने का खतरा हो सकता है। चाय की पत्तियों को नींबू के रस के साथ मिलाने से चाय अम्लीय हो जाती है जिसके कारण पेट में सूजन होने का खतरा रहता है। नींबू की चाय का सेवन अगर सुबह खाली पेट करते हैं तो इससे एसिड रिफ्लक्स और हार्टबर्न जैसी समस्याएं भी हो सकती है। यदि आप पहले से ही एसिडिटी से पीड़ित हैं तो इससे बिल्कुल बचाव किया जाना चाहिए।

dont eat these things with tea,healthy living,Health tips

ठंडी चीजों के साथ न करें चाय का सेवन

चाय की तासीर गर्म होती है ऐसे में इसका सेवन ठंडी चीजों के साथ करने से यह पाचन प्रक्रिया को बाधित कर सकती है। अलग-अलग तापमान वाले खाद्य पदार्थों का एक साथ सेवन करने से पाचन क्रिया कमजोर हो सकती है। कुछ भी ठंडा खाने से कम से कम 30 मिनट तक चाय नहीं पीना चाहिए। यदि आप चाय के पहले ठंडा पानी भी पीते हैं तो इससे भी पेट से संबंधित समस्याओं के साथ दांतों में झनझनाहट का खतरा हो सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
23 जुलाई को बनेगा शुक्र-शनि का षडाष्टक योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग
23 जुलाई को बनेगा शुक्र-शनि का षडाष्टक योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग