न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टीवी, मोबाइल, कंप्यूटर से कमजोर हो रही नजर, इन तरीकों से मिलेगा आंखों को आराम

जिस तरह से आप कंप्यूटर और मोबाइल पर चिपके रहते हैं उस हिसाब से काफी तेजी से आपकी आंखों की रोशनी (Eyesight) कमजोर ...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Fri, 28 May 2021 4:52:43

टीवी, मोबाइल, कंप्यूटर से कमजोर हो रही नजर, इन तरीकों से मिलेगा आंखों को आराम

जिस तरह से आप कंप्यूटर और मोबाइल पर चिपके रहते हैं उस हिसाब से काफी तेजी से आपकी आंखों की रोशनी (Eyesight) कमजोर हो सकती है। हम शरीर के बाकी अंगों पर तो ध्यान देते हैं लेकिन आंखों का ख्याल रखना भूल जाते हैं। आंखों को हेल्दी (Healthy Eye) रखने के लिए आंखों के व्यायाम (Eye Exercises) फायदेमंद हो सकते हैं।

देर रात तक फोन पर लगे रहना, सुबह जल्दी उठ जाना इससे न तो आपकी नींद पूरी हो पाती है और न ही आंखों को आराम मिल पाता है। जिन लोगों का प्रोफेशन ही कंप्यूटर से जुड़ा हो, उनके लिए आंखों की रोशनी को बचाने की चुनौती ज्यादा है। सारा दिन कंप्यूटर पर काम करके आंखें थक जाती हैं। अब हम आपको बताने जा रहे हैं आंखों की केयर के बारे में :—


exercises,eye health,eye health exercise,computer,mobile,television,smartphone,health article in hindi

1. हर 4 घंटे में आंखों को ऐसे दें आराम
काम करने के दौरान हर 3 से 4 घंटे में अपनी आंखों को कुछ मिनट के लिए बंद कर लीजिए। इस प्रक्रिया को पूरे दिन दोहराते रहे जब भी आप कंप्यूटर के सामने बैठे हों। ऐसा करने से आपकी आंखों को आराम मिल सकता है, जो बहुत जरूरी है।

2. ऐसे झपकाएं पलक

आरामदायक मुद्रा में बैठकर आंखों को बार-बार तेजी से झपकाने की कोशिश करें। फिर आंखों को कुछ सेकेंड के लिए बंद करें। फिर सांसों पर ध्यान लगाएं। इससे आपकी आंखों को आराम मिल सकता है।


exercises,eye health,eye health exercise,computer,mobile,television,smartphone,health article in hindi

3. पामिंग करना भी फायदेमंद

इस एक्सरसाइज के लिए सबसे पहले एक गहरी सांस लें। अपनी हथेलियों को आपस में रगड़ें। तब तक रगड़ें, जब तक कि हथेलियां गर्म ना हो जाएं। अब अपनी दोनों हथेलियों को आखों पर रखें। थोड़ी देर में ही आपके हाथों की गर्मी आंखों में लगने लगेगी। अपनी आखों को बंद रखें। इस प्रक्रिया को 2-3 बार दोहराएं।

4. ये व्यायाम भी है कारगर

सबसे पहले दोनों आंखों के बीच की जगह पर देखें। फिर अपने बाएं अंगूठे को देखें। फिर आंखों के बीच में देखें और फिर दाएं अंगूठे को देखें। इस क्रिया को दोहराते रहें। इसके बाद कुछ मिनट के लिए आंखों को बंद करके रखें।


exercises,eye health,eye health exercise,computer,mobile,television,smartphone,health article in hindi

5. दीवार पर आठ बनाएं

इससे आंखों के मसल्स की एक्सरसाइज़ होती है और वे फ्लेक्सिबल बनती हैं। इसके लिए एक दीवार के सामने खड़े हो जाएं। कल्पना करें कि दीवार पर एक बड़ा-सा अंक 8 बना हुआ है। पहले कुछ मिनट तक अंक पर 8 आकार बनाते हुए ऊपर से नीचे देखें और फिर नीचे से ऊपर।

6. हथेली से ढंकना

आंखों के स्ट्रेस को दूर करने और उन्हें रिलैक्स करने के लिए यह एक्सरसाइज़ करें। कुर्सी पर सीधे बैठ जाएं। कोहनियों को टेबल पर टिका दें। कुछ देर तक गहरी सांसें लें। दोनों हथेलियों को आपस में रगड़ें और इनसे आंखों को ढंकें। 5-15 मिनट तक इसी तरह रहें और गहरी सांसें लें। रोज़ाना यह एक्सरसाइज़ कुछ मिनटों तक ज़रूर करें। इससे न स़िर्फ आंखों का स्ट्रेस दूर होगा, बल्कि दिमाग़ के साथ-साथ पूरा शरीर भी रिलैक्स होगा। साथ ही इससे आंखों की रोशनी भी तेज़ होगी।


exercises,eye health,eye health exercise,computer,mobile,television,smartphone,health article in hindi

7. कभी दूर कभी पास

इस एक्सरसाइज़ से आपकी आंखों के मसल्स मज़बूत होते हैं और साथ ही आंखों की रोशनी भी बढ़ती है। अगर आप अपने चश्मे के बढ़ रहे नंबर से परेशान हैं, तो यह एक्सरसाइज़ ट्राई करें। यह एक्सरसाइज़ आप कहीं भी और कभी भी कर सकते हैं। इसके लिए आप अपनी इच्छानुसार खड़े रहें या बैठ जाएं। अपने हाथ के अंगूठे को चेहरे से 10 इंच की दूरी पर रखें। सामने 10-20 फीट की दूरी पर किसी चीज़ पर फोकस करें। अब पहले अंगूठे को देखें, फिर 10-20 फीट दूर उस चीज़ पर। इस दौरान गहरी सांसें लें।

8. ज़ूम इन ज़ूम आउट

इस एक्सरसाइज़ से आपकी फोकसिंग पावर बेहतर होती है। आंखों के मसल्स की एक्सरसाइज़ होती है और वे मज़बूत बनती हैं। कंफर्टेबल पोज़ीशन में बैठ जाएं। अपना हाथ चेहरे के सामने सीधा फैलाएं। अंगूठा ऊपर रखें। अब अंगूठे पर फोकस करें। अंगूठे पर फोकस बनाए रखें और उसे धीरे-धीरे चेहरे के पास लाएं और फिर धीरे-धीरे दूर ले जाएं। रोज़ाना 10 बार ये एक्सरसाइज़ करें। अंगूठे की बजाय आप पेन का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग