न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नहीं बढ़ाना चाहते हैं अपना वजन, डाइट में शामिल करें ये लो कैलोरी स्नैक्स

आज हम आपको यहां कुछ लो कैलोरी स्नैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो जो प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट्स से भरपूर है और वेट लॉस में फायदेमंद साबित होंगे। आइये जानते हैं इन स्नैक्स के बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Fri, 16 Dec 2022 4:00:14

नहीं बढ़ाना चाहते हैं अपना वजन, डाइट में शामिल करें ये लो कैलोरी स्नैक्स

दिनभर में जब भी कभी भूख लगती हैं, तो कुछ खाने की क्रेविंग होने लगती हैं। इस क्रेविंग के चलते लोग अपनी डाइट में ऐसी चीजों को शामिल कर लेते हैं जो हाई कैलोरी होती हैं और आपका वजन बढ़ाने का कारण बनती हैं। लेकिन अगर हम आपको कहें कि आप टेस्ट और हेल्थ दोनों को बैलेंस कर सकते हैं, तो कैसा लगेगा। ऐसे में आप स्नैक्स टाइम के दौरान लो कैलोरी वाले स्नैक्स डाइट में शामिल कर सकते हैं। स्नैक्स को प्रॉपर खाने की तरह नही बल्कि छोटे-छोटे पोर्शन में डिस्टीब्यूट करके खाया जाता है। आज हम आपको यहां कुछ लो कैलोरी स्नैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो जो प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट्स से भरपूर है और वेट लॉस में फायदेमंद साबित होंगे। आइये जानते हैं इन स्नैक्स के बारे में...

do not want to increase your weight include these low calorie snacks in your diet,Health,healthy living

मिक्सड नट्स

नट्स एक पोष्टिक और टेस्टी स्नैक है जो हेल्दी फैट्स, प्रोटीन और फाइबर्स का परफेक्ट बैलेंस है। ये फैट और कैलोरी में हाई होने के बावजूद वेट लॉस में मददगार होते हैं। मिड स्नैक्स के लिए आप बादाम, अखरोट, ब्राजील नट्स, हेज़लनट्स, पाइन नट्स और पिस्ता जैसे अन्य नट्स भी चुन सकते हैं।

do not want to increase your weight include these low calorie snacks in your diet,Health,healthy living

मखाने

आप अपनी डाइट में मखाने शामिल कर सकते हैं। ये कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। आप इन मखानों को घी में फ्राई कर सकते हैं। इनका सेवन आप स्नैक टाइम के दौरान कर सकते हैं। मखाने स्वास्थ्य को कई तरह के लाभ प्रदान करने में मदद करते हैं। ये आपको स्वास्थ्य संबंधित कई समस्याओं से बचाने में मदद करते हैं।

do not want to increase your weight include these low calorie snacks in your diet,Health,healthy living

रोस्टेड चना

चना को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। अगर आप शाम की चाय के साथ कुछ हेल्दी और टेस्टी खाना चाहते हैं, तो आप रोस्टेड चना को पेयर कर सकते हैं। चना प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है। इसके सेवन से शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाया जा सकता है।

do not want to increase your weight include these low calorie snacks in your diet,Health,healthy living

मुरमुरे

आप मुरमुरे को डाइट में शामिल कर सकते हैं। ये आपकी भूख को शांत करने का काम करेंगे। इनका सेवन करने से आपको देर तक भरा हुआ महसूस होता है। ये विटामिन, मिनरल और कैल्शिमय से भरपूर होते हैं। ये आपको ऊर्जा देने का काम करते हैं। ये इम्युनिटी बढ़ाने का काम करते हैं। मुरमुरे का सेवन आपके पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

do not want to increase your weight include these low calorie snacks in your diet,Health,healthy living

पीनट बटर

कम लोग ही यह जानते हैं कि फैट्स हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इनसे ही हमारे एनर्जी मिलती है। और यदि इसके साथ प्रोटीन भी मिल जाए तो इससे बढ़िया और कुछ नहीं है। अब समय आ गया है कि आप ब्रेड के साथ नॉर्मल बटर ना खाकर पीनट बटर खाएं। इसका टेक्सचर बिल्कुल ऑर्डनेरी बटर की तरह ही होता है, और इसमें जीरो ट्रांस फैट के साथ खूब सारा प्रोटीन पाया जाता है। ये शुगर फ्री भी होते हैं, तो आपके कार्बोहाइड्रेट इंटेक को भी सही रखेंगे।

do not want to increase your weight include these low calorie snacks in your diet,Health,healthy living

फ्रेश फ्रूट बाउल

हम सभी जानते हैं हेल्दी रहने के लिए नियमित फ्रूट्स खाना बेहद जरूरी होता है। फल फाइबर्स और कई मिनिरल्स से भरपूर होते हैं जो, वेट लॉस करने के लिए सहायक है। फ्रूट्स वेट लॉस स्नैक्स में सबसे हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन है।

do not want to increase your weight include these low calorie snacks in your diet,Health,healthy living

ग्रीक योगर्ट

ग्रीक योगर्ट क्रीमी टेक्सचर वाला होता है और दही जितना ही स्वादिष्ट भी लगता है। इसमें प्रोटीन खूब होता है, शुगर बहुत कम होता है और इसमें कैल्शियम प्रचुर पाया जाता है। ये कई फलों के स्वाद में मिलता है, जिसमें से आप अपनी पसंद का ले सकती हैं।

do not want to increase your weight include these low calorie snacks in your diet,Health,healthy living

पॉपकॉर्न

पॉपकॉर्न को मूवी देखते समय लोकप्रिय रूप से खाया जाता है। आप स्नैक्स टाइम के समय भी पॉपकॉर्न खा सकते हैं। ये बहुत ही हेल्दी और टेस्टी होता है। इसमें कैलोरी बहुत ही कम मात्रा में होती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। ये पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। ये मेटाबॉलिज्म को तेज करने का काम करता है

do not want to increase your weight include these low calorie snacks in your diet,Health,healthy living

डार्क चॉकलेट

कोई भी इस बात को नहीं मानेगा कि फिटनेस रूटीन में चॉकलेट खाने की अनुमति है। यह बिल्कुल संभव है लेकिन इसक एलिए आपको मिल्क चॉकलेट की जगह डार्क चॉकलेट को खाना होगा। डार्क चॉकलेट खाने से शक्कर और फैट भी छूट जाएंगे और आपको कई तरह के एंटी ऑक्सीडेंट मिलेंगे। बस यह ध्यान रखिए कि वही चॉकलेट खाइए, जिसमें कम से कम 70 प्रतिशत कोकोआ हो।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका