Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ना करें रात को खाली पेट सोने की गलती, सेहत को पहुंचते हैं ये नुकसान

, तो ये आदत जिनता जल्द हो सके सुधार लें। रात के वक्त हल्का खाना खा सकते हैं, लेकिन खाली पेट नहीं सोना चाहिए। आज इस कड़ी में हम आपको खाली पेट सोने से होने वाले नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 07 Oct 2022 2:02:23

ना करें रात को खाली पेट सोने की गलती, सेहत को पहुंचते हैं ये नुकसान

आपने वह तो सुना ही होगा कि सुबह का नाश्ता राजकुमार की तरह, दिन का खाना राजा की तरह और रात का भोजन रंक की तरह किया जाना चाहिए। इसके चलते कई लोग रात का खाना स्किप ही कर देते हैं और भूखे पेट सोना पसंद करते हैं। कई बार लोग ऐसा इसीलिए करते है क्योंकि उन्हें ये लगता है कि ऐसा करने से वे एक स्वस्थ जीवन जी रहे है। मगर लोगों को ये नहीं पता होता कि रात का भोजन न करना किसी धीमे जहर से कम नही होता है। अगर आप भी खाली पेट सो जाते हैं, तो ये आदत जिनता जल्द हो सके सुधार लें। रात के वक्त हल्का खाना खा सकते हैं, लेकिन खाली पेट नहीं सोना चाहिए। आज इस कड़ी में हम आपको खाली पेट सोने से होने वाले नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं।

do not make mistake of sleeping empty stomach at night,healthy living,Health tips अनिद्रा की समस्या हो जाती है

अगर आप रात को अक्सर खाली पेट सोते हैं तो आपको नींद न आने की दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि रात को खाली पेट सोने पर दिमाग खाने के प्रति सचेत करने लगता है, जिससे बार-बार भूख का अहसास होता है, लेकिन जब आप कुछ नहीं खाते हैं तो इससे नींद डिस्टर्ब होती है। धीरे-धीरे ये आदत में शुमार हो जाता है और आपको अनिद्रा की दिक्कत होने लगती है।

do not make mistake of sleeping empty stomach at night,healthy living,Health tips एनर्जी में कमी

कई लोगों को लगता है कि रात के समय शरीर को खाने की जरूरत नहीं होती है। लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, शरीर 24 घंटे एनर्जी प्रोड्यूस करता है और हर समय कैलोरी बर्न करने का काम करता है। इसके लिए शरीर को न्यूट्रिएंट्स की जरूरत पड़ती है। फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के मुताबिक, जो पुरुष रात को सोने से पहले प्रोटीन शेक का सेवन करते हैं वो दूसरे लोगों के मुकाबले ज्यादा एनर्जेटिक महसूस करते हैं। इसी तरह रात को खाली पेट सोने से अगले दिन थकान महसूस हो सकती है, जिससे काम करने की क्षमता प्रभावित होती है। do not make mistake of sleeping empty stomach at night,healthy living,Health tips
मेटाबॉलिजम होता है प्रभावित

अगर आप अक्सर डिनर स्किप करते हैं या खान-पान का नियम ठीक नहीं है तो आपके मेटाबॉलिजम पर बुरा असर पड़ सकता है। इससे इंसुलिन लेवल गड़बड़ा सकता है। कलेस्ट्रॉल और थायरॉयड लेवल भी गड़बड़ हो सकता है। अगर आप सही खाना, सही समय पर नहीं खा रहे हैं तो आपके हॉर्मोन प्रभावित होते हैं, जिससे आपको कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं।

do not make mistake of sleeping empty stomach at night,healthy living,Health tips शरीर में न्यूट्रिशन की कमी

रात के समय भूखे पेट सोने से शरीर में न्यूट्रिशन की कमी हो जाती है। हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, सेहतमंद रहने के लिए शरीर को कई न्यूट्रिएंट्स की जरूरत होती है। लेकिन रात को खाली पेट सोने से व्यक्ति के शरीर में इन सभी न्यूट्रिएंट्स की कमी हो जाती है, जो उन्हें कई बीमारियों का शिकार बना सकती है।

do not make mistake of sleeping empty stomach at night,healthy living,Health tips
मांसपेशियां कमजोर होने का खतरा

रात को खाली पेट सोने वाले लोगों को मांसपेशियां कमजोर होने का खतरा रहता है, खाली पेट सोने से प्रोटीन और अमीनो एसिड की कार्यक्षमता पर असर पड़ता है। इसकी वजह से मांसपेशियों में कमज़ोरी आने लगती है। जबकि मांसपेशियों को मजबूत रखने के लिए ज़रूरी है कि खाना सही समय पर और सही तरह से खाया जाये।

do not make mistake of sleeping empty stomach at night,healthy living,Health tips वजन बढ़ने की समस्या

मोटापे से पीड़ित कई लोगों को ऐसा लगता है कि रात को खाली पेट सोने से वजन जल्दी कम होता है। आपको भी अगर ऐसा लगता है तो आप गलत हैं। हालांकि, हेल्थ एक्सपर्ट रात के समय हल्का खाना खाने की सलाह देते हैं। लेकिन बिना खाए सोना सेहत को नुकसान पहुंचाने के साथ वजन भी बढ़ाता है।

do not make mistake of sleeping empty stomach at night,healthy living,Health tips
होने लगते हैं चिडचिडे

खाली पेट काम करने से इंसान चिड़चिड़ा हो जाता है। अगर आप रात में भूखे सो जाते हैं और सुबह अच्छी तरह से ब्रेकफस्ट नहीं किया तो आप काम में ध्यान नहीं लगा पाएंगे। इससे आपको मूड स्विंग्स भी होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology