न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन 7 लक्षणों से पता लगाए कि पीठ दर्द सामान्य है या किडनी के कारण, जानें और समझें

पीठ में दर्द तो एक समय बाद खत्म हो जाता हैं लेकिन किडनी का दर्द निकट भविष्य में परेशानी का कारण बन सकता हैं। तो आइये हम बताते हैं आपको कि किस तरह पता करें यह दर्द सामान्य है या किडनी के कारण।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 24 Nov 2021 9:29:30

इन 7 लक्षणों से पता लगाए कि पीठ दर्द सामान्य है या किडनी के कारण, जानें और समझें

दिनभर बैठे रहने या भारी सामान उठाने की वजह से कई बार पीठ दर्द की समस्या उत्पन्न होती हैं। लेकिन यह पीठ दर्द कई बार किडनी में उठी परेशानी की वजह से भी हो सकता है। कई लोग ये नहीं समझ पाते क‍ि उन्‍हें पीठ में सामान्‍य दर्द हो रहा है या क‍िडनी के कारण दर्द उठ रहा है। समय रहते इसको नहीं जान पाते हैं तो यह आगे चलकर परेशानी का कारण बनता हैं। पीठ में दर्द तो एक समय बाद खत्म हो जाता हैं लेकिन किडनी का दर्द निकट भविष्य में परेशानी का कारण बन सकता हैं। तो आइये हम बताते हैं आपको कि किस तरह पता करें यह दर्द सामान्य है या किडनी के कारण।

Health tips,health tips in hindi,back pain,kidney pain

बड़े ह‍िस्‍से में दर्द हो तो ये पीठ का दर्द है

पीठ का दर्द बड़े ह‍िस्‍से में महसूस होता है जबक‍ि क‍िडनी का दर्द छोटे ह‍िस्‍से में होता है। अगर बात करें पीठ के दर्द की तो वो इतनी तेज नहीं होता ज‍ितना क‍िडनी पेन होता है। क‍िडनी में पेन होने पर आपको डॉक्‍टर से संपर्क करना चाह‍िए। मह‍िलाओं में ये यूटीआई के लक्षण भी हो सकते हैं।

Health tips,health tips in hindi,back pain,kidney pain

पीठ के निचले ह‍िस्‍से में दर्द के साथ पेट में दर्द

अगर आपको पीठ के न‍िचले ह‍िस्‍से में दर्द है और साथ में पेट भी दर्द हो रहा है तो ये क‍िडनी की समस्‍या के कारण हो सकता है। अगर पीठ का दर्द होगा तो वो शरीर के पिछले ह‍िस्‍से में ही होगा जबक‍ि अगर क‍िडनी में संक्रमण है या सूजन है तो दर्द पीठ के आगे और पीठ की तरफ दोनों साइड होगा। अगर पीठ के न‍िचले ह‍िस्‍से में दर्द है तो ये क‍िडनी का पेन नहीं है, मांसपेश‍ियों में अकड़न या चोट के कारण ये दर्द उठ सकता है।

Health tips,health tips in hindi,back pain,kidney pain

लगातार दर्द होना

अगर आपको लगातार दर्द हो रहा है तो ये क‍िडनी का दर्द हो सकता है क्‍योंक‍ि क‍िडनी में पेन होने पर दर्द कम होता है या बढ़ता है पर पूरी तरह से खत्‍म नहीं होता। वहीं अगर पीठ में सामान्‍य दर्द है तो वो जल्‍दी चला जाएगा क्‍योंक‍ि पीठ की मांसपेश‍ियों का दर्द खुद ही ठीक हो जाता है जब तक चोट या कोई गंभीर समस्‍या न हो। क‍िडनी में पेन होने का कारण यूटीआई या पथरी हो सकता है ज‍िसके इलाज पर ही आपको राहत म‍िलेगी।

Health tips,health tips in hindi,back pain,kidney pain

केवल एक तरफ दर्द होना क‍िडनी पेन है

अगर आपको केवल एक तरफ दर्द का अहसास हो रहा है तो ये क‍िडनी के कारण हो सकता है। अगर क‍िडनी में स्‍टोन है तो भी ये दर्द हो सकता है। एक तरफ दर्द होने के अन्‍य कारण भी हो सकते हैं जैसे कम पानी पीना, शरीर में यूर‍िक एस‍िड बढ़ना, आयरन फूड्स का ज्‍यादा सेवन, क‍िडनी में इंफेक्‍शन आद‍ि।

Health tips,health tips in hindi,back pain,kidney pain

थकान या स्‍ट्रेन के कारण होने वाला दर्द

अगर आपने हाल ही में कुछ भारी सामान उठाया है तो ये पीठ का सामान्‍य दर्द हो सकता है क्‍योंक‍ि वर्कलोड के कारण होने वाला दर्द अक्‍सर पीठ दर्द के ही कारण होता है। वहीं अगर आप लंबे समय तक खड़े थे या चल रहे थे तो भी ये पीठ का दर्द हो सकता है। गर्दन के न‍िचले में चोट लगने के कारण होने वाला दर्द भी पीठ का सामान्‍य दर्द हो सकता है।

Health tips,health tips in hindi,back pain,kidney pain

पैर और ह‍िप्‍स में सुन्नपन

अगर आपको पैर और ह‍िप्‍स में दर्द या सुन्नपन का अहसास भी होता है तो ये पीठ दर्द के कारण हो सकता है। नसों में कमजोरी के कारण ये समस्‍या हो सकती है, इसका इलाज आपको जल्‍द से जल्‍द करवाना चाह‍िए। पीठ के ऊपरी ह‍िस्‍से में दर्द हो रहा है तो ये पीठ का ही दर्द है क्‍योंक‍ि किडनी में दर्द या तो पीठ के न‍िचले ह‍िस्‍से में होता है या एक तरफ होता है।

Health tips,health tips in hindi,back pain,kidney pain

पेशाब करते समय दर्द होना

अगर आपको पेशाब करते समय दर्द महसूस होता है तो ये क‍िडनी में इंफेक्‍शन का लक्षण हो सकता है। हमारी क‍िडनी, यूर‍िनरी ट्रैक्‍ट का एक जरूरी भाग है इसल‍िए क‍िडनी में कोई भी इंफेक्‍शन होने पर यूर‍ि‍न पास करते समय दर्द का अहसास हो सकता है। वहीं अगर यूर‍ि‍न पास करते समय दर्द के साथ ब्‍लीड‍िंग भी हो तो तुरंत डॉक्‍टर को द‍िखाएं। वहीं अगर क‍िडनी में स्‍टोन है तो आपको बार-बार यूर‍ि‍न पास करने का अहसास होगा या क‍िडनी में द‍िक्‍कत के कारण यूर‍ि‍न का कलर भी बदल सकता है, इन लक्षणों से आप पता लगाया जा सकता है क‍ि कहीं क‍िडनी अस्‍वस्‍थ्‍य तो नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली में जारी प्रदर्शन के बीच सरकार की अहम पहल, सोनम वांगचुक से मिलने मेदांता पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह
दिल्ली में जारी प्रदर्शन के बीच सरकार की अहम पहल, सोनम वांगचुक से मिलने मेदांता पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह
बेटे की फिक्र है, लेकिन आंदोलन से पीछे हटने को नहीं कहेंगे; हिंसक झड़पों के बाद अभिजीत दीपके के माता-पिता ने सरकार पर साधा निशाना
बेटे की फिक्र है, लेकिन आंदोलन से पीछे हटने को नहीं कहेंगे; हिंसक झड़पों के बाद अभिजीत दीपके के माता-पिता ने सरकार पर साधा निशाना
बीमार पत्नी ने तोड़ा दम, सदमे में पति की भी चली गई जान; यूपी में साथ उठी दोनों की अर्थी
बीमार पत्नी ने तोड़ा दम, सदमे में पति की भी चली गई जान; यूपी में साथ उठी दोनों की अर्थी
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग