न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्वास्थ्य लाभों का एक पावर हाउस है क्रैनबेरी, हृदय रोग, कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से बचाती

यह गोल और छोटे आकार का एक फल है, जिसका रंग गहरा लाल होता है। यह सदाबहार झाड़ियों में उगता है। इसका वैज्ञानिक नाम वैक्सीनियम मैक्रो कारपनहै। वैसे तो यह उत्तर अमेरिका में प्रमुख रूप से उगाया जाता था, लेकिन इसकी कई प्रजाति पूरे विश्व में उगाई जाती हैं। क्रैनबेरी के औषधीय गुण के कारण इसे खाने के साथ ही कई रोगों के प्रभाव को कम करने और अच्छी सेहत के लिए उपयोग किया जा सकता है। इस आर्टिकल के जरिये हम आपको बताएंगे की क्रैनबेरी के क्या फायदे है।

Posts by : Karishma | Updated on: Sat, 25 Jun 2022 3:14:31

स्वास्थ्य लाभों का एक पावर हाउस है क्रैनबेरी, हृदय रोग, कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से बचाती

लाल रंग की छोटी सी दिखने वाली यह बेरी औषधीय गुण और पोषक तत्वों से भरपूर है। क्रैनबेरी स्वास्थ्य लाभों का एक पावर हाउस है। इन छोटी रेड बॉल्स का स्वाद खट्टा होता है और इन्हें कच्चा नहीं खाया जाता। एक कप क्रैनबेरी में 4 ग्राम प्राकृतिक शुगर होती है जो कि कई अन्य फलों में मौजूद शुगर की तुलना में काफी कम हैं। लाल रंग की इस क्रैनबेरी को हेल्दी फलों में से एक माना जाता है, जो सेहत के लिए कई मायनों में किसी चमत्कार से कम नहीं है।क्रैनबेरी हीथर परिवार की सदस्य हैं और ब्लूबेरी, रैस्बेरी की तरह ही हैं। क्रैनबेरी का जूस, सॉस और विभिन्न ड्रिंक्स और डेसर्ट के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इस फल के फायदों को प्राप्त करने के लिए इसे आप अपनी डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं। क्रैनबेरी न केवल आपकी हेल्थ बल्कि आपकी ब्यूटी को भी बेहतर कर सकती हैं।

क्या है क्रैनबेरी?

जो लोग क्रैनबेरी के बारे में नहीं जानते हैं, उनके मन में यह सवाल जरूर आया होगा कि क्रैनबेरी क्या है? यह गोल और छोटे आकार का एक फल है, जिसका रंग गहरा लाल होता है। यह सदाबहार झाड़ियों में उगता है। इसका वैज्ञानिक नाम वैक्सीनियम मैक्रो कारपनहै। वैसे तो यह उत्तर अमेरिका में प्रमुख रूप से उगाया जाता था, लेकिन इसकी कई प्रजाति पूरे विश्व में उगाई जाती हैं। क्रैनबेरी के औषधीय गुण के कारण इसे खाने के साथ ही कई रोगों के प्रभाव को कम करने और अच्छी सेहत के लिए उपयोग किया जा सकता है। इस आर्टिकल के जरिये हम आपको बताएंगे की क्रैनबेरी के क्या फायदे है...

cranberry heath benefits,healthy living,Health tips

हार्ट को रखे हेल्दी

हृदय रोगों का होना आजकल एक आम समस्या बन गई है। लेकिन क्या आप जानते है क्रैनबेरी के औषधीय गुण इस समस्या को दूर करने में काफी सहायक है। अमेरिका की शोध संस्था द्वारा किए गए एक शोध में पाया गया कि क्रैनबेरी में पाए जाने वाले पॉलीफेनोल्स, एलडीएल और रक्तचाप को कम करके हृदय रोग के जोखिम को कम करने में मददगार हो सकते हैं। इसके अलावा, इसमें एंटी थ्रोम्बोटिक और एंटी फ्लोमेट्री गुण होते हैं,जो कि हृदय से जुड़ी समस्याओं के लिए फायदेमंद हो सकते हैं।

cranberry heath benefits,healthy living,Health tips

यूटीआई के लिए भी है फायदेमंद

यूटीआई यानी यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन जो बैक्टीरिया के कारण हो सकता है। इस समस्या को दूर करने के लिए भी क्रैनबेरी का उपयोग किया जा सकता है। एक शोध के अनुसार क्रैनबेरी फल के जूस में प्रोएन्थ्रोसिने निडिन-ए कंपाउंड पाया जाता है। यह कंपाउंड मूत्र पथ का संक्रमण बनने वाले बैक्टीरिया के खिलाफ एंटीएडेसन प्रभाव को बड़ा सकता है।

cranberry heath benefits,healthy living,Health tips

कैसंर की रोकथाम के लिए है कारगर

कैंसर एक बहुत गंभीर बीमारी है और इसका रोकथाम समय से पहले ही कर लेना चाहिए। क्रैनबेरी कैंसर की इस समस्या से कुछ हद तक बचाव करने में फायदेमंद हो सकता है। शोध में पाया गया कि क्रैनबेरी के अर्क में कीमो प्रोटेक्टिव और एंटीकैंसर गुण हाेते हैं। करौंदे के अर्क में पाए जाने वाले ये गुण स्तन, कोलन, प्रोस्टेट और लंग्स के ट्यूमर को बढ़ने और उसके विस्तार को रोकने में कुछ हद तक मददगार हो सकते हैं।

cranberry heath benefits,healthy living,Health tips

इम्यूनिटी को देता है मजबूती

क्रैनबेरी का यह छोटा सा फल काफी हेल्दी और पोषक तत्वों से भरपूर फल है। इसमें कैलोरी काफी कम होती है। एंटीऑक्सीडेंट एवं न्यूट्रिएंट्स की मात्रा अधिक होती है। विटामिन सी होने के कारण रोग-प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है। इसमें मौजूद फाइटोन्यूट्रिएंट्स कई रोगों से लड़ता है। इससे आप फल या जूस के तौर पर भी पी सकते हैं।

cranberry heath benefits,healthy living,Health tips

ओरल हाइजीन के लिए बेस्ट

क्रैनबेरी ओरल हाइजीन के लिए बेस्ट विकल्प है अगर आप दांतों की समस्याओं को दूर रखना चाहते हैं तो क्रैनबेरी का सेवन शुरू करें। क्रैनबेरी में पाया जाने वाला प्रो एंथोसायनिन मुंह में बैक्टीरिया के विकास को रोकता है जो प्लाक बनने, कैविटी और मसूड़ों की समस्याओं का कारण बनता है।

cranberry heath benefits,healthy living,Health tips

पथरी की समस्या के लिए भी फायदेमंद

अगर आपके यूरीन में मिनरल कन्संट्रेट हो जाते हैं तो इससे किडनी में पथरी बन सकती है। यह अक्सर बहुत दर्दनाक होता है। आप अपने आहार में कुछ बदलाव करके इसके रिस्क को कम कर सकते हैं। अधिकतर केस में किडनी की पथरी कैल्शियम ऑक्सालेट से बनती है। क्रैनबेरी में क्विनिक एसिड और अन्य पोषक तत्व होते हैं जो आपको किडनी की पथरी के रिस्क से बचाने में मदद करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग