न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शोध में हुआ चौकाने वाला खुलासा, बुजुर्गों को हैं कोरोना से दोबारा संक्रमित होने का ज्यादा खतरा

हाल ही में एक रिसर्च में सामने आया कि 65 साल से अधिक उम्र के जो लोग कोरोना से संक्रमित होकर ठीक हो चुके हैं उन्हें दोबारा संक्रमित होने का ज्यादा खतरा हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 02 Apr 2021 1:15:56

शोध में हुआ चौकाने वाला खुलासा, बुजुर्गों को हैं कोरोना से दोबारा संक्रमित होने का ज्यादा खतरा

दुनियाभर में कोरोना का कहर जारी हैं जो कि थमने का नाम ही नहीं ले रहा हैं। आंकड़ों की बात करें तो पूरी दुनिया में 13 करोड़ से ऊपर लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं और 28.3 लाख लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इस संक्रमण को रोकने के लिए वैक्सीनेशन किया जा रहा हैं। इसी के साथ ही लगातार रिसर्च करते हुए इसके बारे में और जानने की कोशिश कि जा रही हैं। हाल ही में एक रिसर्च में सामने आया कि 65 साल से अधिक उम्र के जो लोग कोरोना से संक्रमित होकर ठीक हो चुके हैं उन्हें दोबारा संक्रमित होने का ज्यादा खतरा हैं। आंकड़ों को ध्यान में रखते हुए शोधकर्ताओं का कहना है कि पहली बार कोरोना से संक्रमित होने के बाद जो प्राकृतिक सुरक्षा मिलती है, उसपर भरोसा नहीं किया जा सकता है और खासकर बुजुर्गों के लिए, क्योंकि उनके गंभीर रूप से बीमार पड़ने का जोखिम सबसे अधिक होता है।

Health tips,health research,coronavirus,corona research

द लैंसेट नामक पत्रिका में बीते बुधवार को शोध के नतीजे प्रकाशित किए गए हैं, जिसमें बताया गया है कि कोरोना को एक बार मात दे चुके बुजुर्गों को दोबारा इस वायरस की चपेट में आने ज्यादा खतरा है। शोध के मुताबिक, कोरोना से रिकवर होने के बाद कम से कम छह महीने के लिए सुरक्षा तो मिल जाती है, लेकिन युवाओं के मुकाबले बुजुर्ग दोबारा संक्रमण के प्रति भी अधिक संवेदनशील हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2020 में डेनमार्क में आरटी-पीसीआर टेस्ट के नतीजों का अध्ययन किया गया था, जिसमें पता चला था कि 65 साल से कम उम्र के जो लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके थे, उनके दोबारा संक्रमित होने के बाद 80 फीसदी तक सुरक्षा मिली, जबकि 65 और उससे अधिक उम्र के लोगों को दोबारा संक्रमित होने के बाद महज 47 फीसदी ही सुरक्षा मिली।

Health tips,health research,coronavirus,corona research

विशेषज्ञ कहते हैं कि जो लोग पहले कोरोना की चपेट में आ चुके हैं, उनको भी वैक्सीन दी जानी चाहिए। वहीं शोधकर्ताओं का कहना है कि कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए अधिक प्रभावी वैक्सीन के साथ वैश्विक टीकाकरण कार्यक्रम ही स्थायी समाधान है। हाल ही में भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा किए गए एक अध्ययन में कहा गया है कि 102 दिन में कोरोना की दो रिपोर्ट में से एक में संक्रमित होने और दूसरे में संक्रमित नहीं पाया जाना पुन: संक्रमण है। अध्ययन के अनुसार, सार्स-कोव-2 के संभावित पुन: संक्रमण की महामारी विज्ञान परिभाषा विकसित करने और भारत में इसकी मौजूदगी का पता लगाने के लिए जांच की गई थी। इस अध्ययन को 'एपिडेमियोलॉजी एंड इंफेक्शन' नामक पत्रिका में प्रकाशित किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग