Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रोज सुबह खाली पेट पीना चाहिए धनिये का पानी, मिलेगा सेहत से जुड़ी इन समस्याओं से छुटकारा

हर भारतीय रसोई में किसी न किसी रूप में प्रयोग किया जाने वाला धनिया कई औषधीय गुणों से युक्त है। आमतौर पर रसोई में इसका इस्तेमाल एक सामान्य मसाले के रूप में किया जाता है लेकिन स्वास्थ्य को लेकर इसके बेहतरीन फायदे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 18 Aug 2023 8:44:59

रोज सुबह खाली पेट पीना चाहिए धनिये का पानी, मिलेगा सेहत से जुड़ी इन समस्याओं से छुटकारा

हर भारतीय रसोई में किसी न किसी रूप में प्रयोग किया जाने वाला धनिया कई औषधीय गुणों से युक्त है। आमतौर पर रसोई में इसका इस्तेमाल एक सामान्य मसाले के रूप में किया जाता है लेकिन स्वास्थ्य को लेकर इसके बेहतरीन फायदे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। धनिया के पत्तों से लेकर इसके बीज तक सभी का इस्तेमाल भारतीय खानों में किया जाता है। हम इसे भोजन का स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करते हैं लेकिन इसके औषधीय गुण हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद उत्तम माने जाते हैं। सुबह खाली पेट धनिया का पानी पीना कई समस्याओं के लिए रामबाण का काम करता है। धनिया पेट संबंधी समस्याओं के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह अपच, कब्ज, गैस और आंतों से जुड़ी समस्याओं के लिए बेहद लाभकारी है। धनिया को मूत्रवर्धक माना जाता है। इसका सेवन पेशाब से जुड़े रोगों में फायदेमंद होता है। शरीर के लिए अनेकों फायदों से युक्त धनिया का पानी सुबह खाली पेट पीने से स्किन, बालों और इम्यून सिस्टम के लिए बेहद फायदेमंद होता है। धनिया के पानी में विटामिन सी के साथ-साथ मैग्नीशियम, कैल्शियम और पोटेशियम की पर्याप्त मात्रा होती है जो हमारे शरीर के लिए बेहद स्वास्थ्यप्रद है।

रोज़ाना सुबह खाली पेट धनिया का पानी पीने के कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। इसका सेवन करने से आप खुद को दिन भर उर्जावान और फ्रेश महसूस करेंगे। धनिया का पानी स्किन और बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है, ब्लड सुगर कम करने में भी यह उपयोगी होता है। धनिया का पानी शरीर की प्रतिरक्षा को बढ़ाने का भी काम करता है। धनिया का सेवन शरीर से विषाक्त पदार्थों को बहार करने में भी लाभकारी माना जाता है। रोज सुबह खाली पेट धनिया का पानी पीने से होने वाले स्वास्थ्य लाभ इस प्रकार हैं֫—
coriander water benefits,health advantages of drinking coriander water,coriander infused water for wellness,positive impacts of coriander water on health,reasons to consume coriander water for better health डायबिटीज के लिए दवा

धनिए को मधुमेह नाशी यानी कि डायबिटीज को दूर भगाने वाला माना जाता है। इसका पानी पीने से खून में इंसुलिन की मात्रा नियंत्रित रहती है। धनिया के पत्तियों या बीज को रातभर पानी में भिगोकर रख दें और सुबह के वक्त इसका पानी पीएं। धनिया में एंटीऑक्सीडेंट होने के कारण वह आपके इम्यून सिस्टम को बढ़ावा देता हैं। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में इस बात पर शोध किया गया। इस मे इस बात का पता चला हैं कि, धनिया में इथेनॉल मौजूद होते हैं जो सीरम ग्लूकोज या ब्लड शुगर को कम करने के लिए प्रभावी माना जाता हैं। coriander water benefits,health advantages of drinking coriander water,coriander infused water for wellness,positive impacts of coriander water on health,reasons to consume coriander water for better health वजन कम करने में असरदार

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो धनिये के बीज का इस्‍तेमाल करने से फायदा होगा। इसके लिए आप तीन बड़े चम्‍मच धनिये के बीज एक गिलास पानी में उबालें। जब पानी आधे से कम हो जाए तो इसे छान लीजिए। इसे पीने से आपके वजन में कुछ कटौती होने लगेगी। coriander water benefits,health advantages of drinking coriander water,coriander infused water for wellness,positive impacts of coriander water on health,reasons to consume coriander water for better health बढ़ाए डाइजेशन

हरा धनिया पेट की समस्याओं को दूर कर पाचनशक्ति बढ़ाता है. धनिए के ताजे पत्तों को छाछ में मिलाकर पीने से बदहजमी, मतली, पेचिश और कोलाइटिस में आराम मिलता है। coriander water benefits,health advantages of drinking coriander water,coriander infused water for wellness,positive impacts of coriander water on health,reasons to consume coriander water for better health नकसीर की दवा

हरे ताजे धनिया की लगभग 20 ग्राम पत्तियों के साथ चुटकी भर कपूर मिला कर पीस लें और रस छान लें। इस रस की दो बूंदें नाक के छेदों में दोनों तरफ टपकाने से और रस को माथे पर लगा कर हल्का-हल्का मलने से नाक से निकलने वाला खून बंद हो जाता है। coriander water benefits,health advantages of drinking coriander water,coriander infused water for wellness,positive impacts of coriander water on health,reasons to consume coriander water for better health पीरियड में ज्‍यादा ब्‍लीडिंग को रोकें

धनिया महिलाओं में पीरियड्स संबंधी समस्याओं को दूर करता है। अगर पीरियड्स साधारण से ज्यादा हो तो आधा लीटर पानी में लगभग 6 ग्राम धनिए के बीज डालकर उबालकर इसमें चीनी डालकर पीने से फायदा होता है। coriander water benefits,health advantages of drinking coriander water,coriander infused water for wellness,positive impacts of coriander water on health,reasons to consume coriander water for better health लिवर की सफाई

धनिया का पानी विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालकर शरीर को अंदर से साफ करने में मदद करता है। इसीलिए इसे 'डीटॉक्स वॉटर' के तौर पर भी जाना जाता है। इसके अलावा यह लिवर को भी साफ करने में मदद करता है। coriander water benefits,health advantages of drinking coriander water,coriander infused water for wellness,positive impacts of coriander water on health,reasons to consume coriander water for better health पीलिया दूर करने के लिए

पीलिया की समस्या होने पर सूखा धनिया, मिश्री, आंवला, गोखरू व पुनर्नवा जड़ को बराबर मात्रा में पीस लें। सुबह-शाम 1 चम्मच चूर्ण आधा गिलास पानी के साथ लेने से जॉन्डिस में, लिवर की सूजन और पेशाब कम आने जैसी प्रॉब्लम में आराम मिलता है। coriander water benefits,health advantages of drinking coriander water,coriander infused water for wellness,positive impacts of coriander water on health,reasons to consume coriander water for better health मजबूत बनाए इम्यूनिटी

अगर आप रोजाना सुबह धनिया का पानी पीते है तो इससे आपका इम्यूनिटी बढ़ सकता है। धनिया का पानी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में सहायक होता है। क्योंकि धनिया में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट शरीर में फ्री रैडिकल को कम करने, संक्रमण और कई अन्य बीमारियों से बचाने और इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। coriander water benefits,health advantages of drinking coriander water,coriander infused water for wellness,positive impacts of coriander water on health,reasons to consume coriander water for better health थायराइड में फायदेमंद

थायराइड में धनिये के पानी का सेवन किया जा सकता है। इसके बीजों में एंटी थायराइड प्रभाव देखे गए हैं। ऐसे में थायराइड को नियंत्रित करने में उपयोगी है। लेकिन हम यह सलाह देंगे कि थायराइड के लिए अपनी डाइट में धनिये के बीजों का पानी जोड़ने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। coriander water benefits,health advantages of drinking coriander water,coriander infused water for wellness,positive impacts of coriander water on health,reasons to consume coriander water for better health स्किन के लिए बेहद लाभकारी

धनिया का पानी त्वचा के लिए रामबाण माना जाता है। धनिया में मौजूद आयरन आयरन, एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण इसे स्किन के लिए बेहद फायदेमंद बनाते हैं। सुबह रोज़ाना खाली पेट धनिया के पानी का सेवन करने से हमारी त्वचा साफ़ और चमकदार होती ही है और इससे त्वचा संबंधी रोगों के होने का ख़तरा भी कम हो जाता है। मुहांसे और चेहरे पर दाने आदि निकलने जैसी समस्याओं में धनिया का पानी बेहद उपयोगी होता है। coriander water benefits,health advantages of drinking coriander water,coriander infused water for wellness,positive impacts of coriander water on health,reasons to consume coriander water for better health बालों के लिए फायदेमंद

बालों के लिए धनिया का पानी पीना बहुत ही फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि धनिया में मौजूद विटामिन सी के गुण इसे बालों के लिए बेहद उपयोगी बनाते हैं। इसे पीने से बाल मजबूत होते हैं। इसलिए रोजाना सुबह खाली पेट धनिया का पानी पीना टूटते और कमजोर बालों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। coriander water benefits,health advantages of drinking coriander water,coriander infused water for wellness,positive impacts of coriander water on health,reasons to consume coriander water for better health पेशाब में जलन की समस्या में उपयोगी

पेशाब में जलन की समस्या के लिए धनिया का पानी बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन रोज़ाना करने से पेशाब संबंधी विकार दूर होते हैं और जलन की समस्या को ख़त्म करता है। coriander water benefits,health advantages of drinking coriander water,coriander infused water for wellness,positive impacts of coriander water on health,reasons to consume coriander water for better health धनिया के पानी पीने से नुकसान

आमतौर पर धनिया का पानी पीने से सामान्य स्वास्थ्य वाले व्यक्तियों को कोई नुकसान नही है लेकिन कुछ विशेष बीमारी या समस्या से ग्रसित लोगों को इसके सेवन से बचना चाहिए। गर्भावस्था और स्तनपान कराने वाली स्त्रियों को धनिया का सेवन इस दौरान कम करना चाहिए और धनिया के पानी के सेवन से बचना चाहिए। डायबिटीज जैसे रोगों से पीड़ित लोगों को धनिया के पानी का सेवन नहीं करना चाहिए, धनिया के पानी का सेवन करने से ब्लड सुगर में कमी आती है जो कि डायबिटीज के रोगियों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। एलर्जी या ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे लोगों को भी धनिया और इसके पानी का सेवन करने से बचना चाहिए। किसी भी प्रकार की सर्जरी होने की स्थिति में धनिया के पानी का सेवन करना हानिकारक हो सकता है। इन परिस्थितियों में धनिया के पानी का सेवन करने से बचें

—सांस लेने में दिक्कत

—लिवर संबंधी रोग

—एलर्जी की समस्या

—गर्भावस्था और स्तनपान की स्थिति में

—पीरियड्स कम आने की स्थिति

—ब्लड सुगर के कम होने की स्थिति

—सर्जरी की स्थिति में

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

अमेरिका ने भारत पर 25% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव दिया, ट्रेड डील होने पर 17% तक घट सकती है दर
अमेरिका ने भारत पर 25% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव दिया, ट्रेड डील होने पर 17% तक घट सकती है दर
अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैन्य कमांडरों की बैठक, LAC पर तनाव कम करने पर हुई चर्चा
अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैन्य कमांडरों की बैठक, LAC पर तनाव कम करने पर हुई चर्चा
EPFO खाताधारकों के लिए बड़ी खबर, अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा; दिसंबर के अंत तक शुरू हो सकती है सुविधा
EPFO खाताधारकों के लिए बड़ी खबर, अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा; दिसंबर के अंत तक शुरू हो सकती है सुविधा
केंद्र सरकार ने 11,000 करोड़ रुपये की योजना को दी मंजूरी, देश में बनेंगे आधुनिक निर्माण और इंफ्रास्ट्रक्चर उपकरण
केंद्र सरकार ने 11,000 करोड़ रुपये की योजना को दी मंजूरी, देश में बनेंगे आधुनिक निर्माण और इंफ्रास्ट्रक्चर उपकरण
पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता की देशभर में जांच करेगा FSSAI, 1-2 महीने में आएंगे नतीजे
पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता की देशभर में जांच करेगा FSSAI, 1-2 महीने में आएंगे नतीजे
भारत और सिंगापुर मिलकर मजबूत करेंगे विमान मरम्मत क्षेत्र, MRO सेक्टर में सहयोग को मंजूरी
भारत और सिंगापुर मिलकर मजबूत करेंगे विमान मरम्मत क्षेत्र, MRO सेक्टर में सहयोग को मंजूरी
डाक विभाग को आधुनिक बनाने के लिए 2,632 करोड़ रुपये मंजूर, पोस्ट ऑफिस सेवाओं में होगा सुधार
डाक विभाग को आधुनिक बनाने के लिए 2,632 करोड़ रुपये मंजूर, पोस्ट ऑफिस सेवाओं में होगा सुधार
अक्षय कुमार का खुलासा: 8 घंटे काम करने की शर्त के कारण बड़े प्रोड्यूसर नहीं देते फिल्में
अक्षय कुमार का खुलासा: 8 घंटे काम करने की शर्त के कारण बड़े प्रोड्यूसर नहीं देते फिल्में
मणिरत्नम की 'Inji Vellam' का पहला गाना 'Aachi Aachi' रिलीज, साई पल्लवी के नए लुक ने खींचा ध्यान
मणिरत्नम की 'Inji Vellam' का पहला गाना 'Aachi Aachi' रिलीज, साई पल्लवी के नए लुक ने खींचा ध्यान
विश्व शतरंज चैंपियनशिप: गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरा मुकाबला भी ड्रॉ, स्कोर 1-1
विश्व शतरंज चैंपियनशिप: गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरा मुकाबला भी ड्रॉ, स्कोर 1-1
मूलांक 1 से 9 तक का रहस्य: जानें किस अंक का स्वामी कौन-सा ग्रह माना जाता है
मूलांक 1 से 9 तक का रहस्य: जानें किस अंक का स्वामी कौन-सा ग्रह माना जाता है
मेटाबॉलिज्म क्या है और शरीर में कैसे काम करता है? वजन बढ़ने से लेकर ऊर्जा तक जानें पूरी बात
मेटाबॉलिज्म क्या है और शरीर में कैसे काम करता है? वजन बढ़ने से लेकर ऊर्जा तक जानें पूरी बात
कुंडली में कौन-सा भाव बताता है धन और विवाह का योग? समझें सभी 12 भावों का अर्थ
कुंडली में कौन-सा भाव बताता है धन और विवाह का योग? समझें सभी 12 भावों का अर्थ
बढ़ती उम्र में मांसपेशियां कमजोर क्यों होने लगती हैं? जानें सरकोपेनिया के लक्षण और बचाव के तरीके
बढ़ती उम्र में मांसपेशियां कमजोर क्यों होने लगती हैं? जानें सरकोपेनिया के लक्षण और बचाव के तरीके
astrology